EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

50वां IIFI गोआ में आयोजित किया गया, फिल्‍म ‘पार्टिकल्‍स’ को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का पुरस्‍कार

November 29, 2019/by Team EduDose

50वां भारतीय अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह (International Film Festival of India- IIFI) का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2019 तक गोआ के पणजी में किया गया था. इस वर्ष आयोजन का विषय एक भारत श्रेष्‍ठ भारत था. इस समारोह में 76 देशों से दस हजार से अधिक फिल्‍म प्रतिनिधियों के लिए 300 फिल्‍मों का प्रदर्शन किया गया.

इस वर्ष भारतीय अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह (IIFI) की स्‍वर्ण जयंती वर्ष के रूप में आयोजित किया गया था. 1952 में अपनी स्‍थापना के बाद से 50वां वर्ष होने के नाते स्‍वर्ण जयंती मनाई गयी.

IIFI एशिया का सबसे बड़ा और भारत का सबसे प्रतिष्ठित महोत्सव है. यह एशिया में आयोजित होने वाला पहला अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भी है.

50वें IIFI का भव्‍य समापन समारोह पणजी के डॉक्‍टर एसपी मुखर्जी इंडोर स्‍टेडियम में आयोजित किया गया था. समापन समारोह में IIFI को ICFT- यूनेस्‍को फेलिनी पदक प्रदान किया गया. महोत्सव का समापन ‘मारगे एण्‍ड हर मदर फिल्म’ के प्रदर्शन के साथ हुआ. विश्व के जाने-माने निर्देशक ईरान के मास्टर मोहसेन मख्मलबफ ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. इस फिल्म में इटली के वास्तविक जीवन को दिखाया गया है.

समापन समारोह के मौके पर कई फिल्मों और उनसे जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया गया:

  1. सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म (गोल्‍डन पीकॉक पुरस्‍कार): फ्रांसीसी फिल्‍म निर्माता ब्लेजी हेरिसन की फिल्‍म ‘पार्टिकल्‍स’ को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का पुरस्‍कार मिला। पुरस्‍कार में एक स्‍वर्ण मयूर के अलावा प्रशस्ति पत्र और 40 लाख रुपए नकद दिए जाते हैं.
  2. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता: फिल्‍म ‘मारिघेला’ में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए सीयू जॉर्ज को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का पुरस्‍कार दिया गया.
  3. सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री: ऊषा जाधव को ‘माई घाट’ फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिया गया.
  4. सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक: लिजो जोस पेलिसरी को ‘जल्‍लीकट्टू’ फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक का पुरस्‍कार दिया गया.
  5. विशेष ज्‍यूरी पुरस्‍कार: पेमा सेदेन निर्देशित फिल्‍म ‘बैलून’ को विशेष ज्‍यूरी पुरस्‍कार दिया गया जबकि नई प्रविष्टि के तौर पर मॉनस्‍टर और अबोउ लीला को पुरस्‍कृत किया गया.
  6. विशेष पुरस्‍कार: अभिषेक शाह की राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्राप्‍त फिल्‍म हेल्‍लारो विशेष पुरस्‍कार दिया गया.
  7. legends of India: कई राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित इलयाराजा को ‘legends of India’ श्रेणी में समनित किया गया.
  8. ITFT का यूनेस्‍को गांधी पुरस्‍कार: ITFT का यूनेस्‍को गांधी पुरस्‍कार रिकॉर्ड ऑफ सेलिब्रेटी द्वारा निर्देशित ‘रेवांडा’ को दिया गया.

अभिनेता रजनीकांत को गोल्‍डन जुबली पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IIFI) की स्वर्ण जयंती के प्रतीक के रूप में एक विशेष पुरस्कार ‘आइकॉन ऑफ द गोल्‍डन जुबली’ अवार्ड का गठन किया गया था. पिछले कई दशकों के दौरान भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनेता रजनीकांत को इस सम्मान से सम्‍मानित किया गया.

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्‍मानित करने की IIFI की परम्‍परा रही है. इस बार ये पुरस्‍कार अपने समय की सबसे मशहूर फ्रांसीसी अभिनेत्री इजाबल हुपे को सिनेमा में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए दिया गया. IIFI का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड इस माहेत्‍सव का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्‍कार है. इस पुरस्‍कार में दस लाख रुपये नकद दिए जाते हैं.

इटली की ‘डिस्‍पाइट द फॉग’ उद्घाटन फिल्‍म

इटली की फिल्‍म ‘डिस्‍पाइट द फॉग’ इस वर्ष अंतर्राष्‍ट्रीय भारतीय फिल्‍म समारोह (IIFI) की उद्घाटन फिल्‍म थी. इस फिल्‍म का निर्देशन यूरोप के प्रसिद्ध फिल्‍म निर्माता गोरान पस्‍कालजेविक ने किया है.

विशेष खंड में तीन फिल्‍में दिखाई गयी

यह वर्ष फिल्‍मोत्‍सव का स्‍वर्ण जयंती वर्ष था. इस वर्ष एक विशेष खंड में तीन फिल्‍में दिखाई गयीं. इनमें दो हिन्‍दी फिल्‍में- लगे रहो मुन्‍ना भाई और एम एस धोनी तथा एक कोंकणी भाषा की फिल्‍म क्‍वेस्‍तावो डी कन्‍फुसाओ था.

गोल्‍डन पीकॉक अवॉर्ड

50वें IIFI में गोल्‍डन पीकॉक पुनरावलोकन खण्‍ड में 8 देशों की आठ फिल्‍में दिखाई गयीं. गोल्‍डन पीकॉक अवार्ड की शुरुआत तीसरे भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव में हुई थी. यह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पर्धा खण्‍ड में इस महोत्‍सव का सबसे अधिक प्रतिष्ठित पुरस्‍कार है. श्रीलंका की फिल्‍म गैम्‍पेरैलिया को 1965 में पहला गोल्‍डन पीकॉक अवॉर्ड दिया गया था.

रूस फोकस देश

रूस IFFI 2019 का फोकस देश है. फोकस देश उस देश को बनाया जाता हैं जो सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देता है. इस कार्यक्रम के दौरान रूस की आठ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-11-29 17:02:552019-11-29 20:51:5050वां IIFI गोआ में आयोजित किया गया, फिल्‍म ‘पार्टिकल्‍स’ को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का पुरस्‍कार

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top