EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली करंट अफेयर्स: 21 सितम्बर 2018

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने बेरोजगार बीमित व्यक्तियों को नकद सहायता के लिए 20 सितम्बर को अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को मंजूरी दी. इस योजना के तहत किसी व्यक्ति की नौकरी चले जाने की स्थिति में सरकार उस व्यक्ति को आर्थिक सहायता देगी. ये सहायता दूसरी नौकरी मिलने तक दी जाएगी. इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो इमप्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (ESIC) एक्ट के तहत बीमित हैं. श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 19 सितम्बर को ESIC बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया.

सुपर स्पेशियालिटी ट्रीटमेंट की सुविधा: सरकर ने ESIC के तहत बीमित व्यक्तियों को अब 78 दिन नौकरी के बाद ही सुपर स्पेशियालिटी ट्रीटमेंट की सुविधा देने का भी फैसला किया है. पहले 2 साल 6 महीने की सीमा थी. अगर बीमित व्यक्ति का निधन होता है तो उसके क्रियाकर्म के लिए अब 10 हजार रुपए के बदले 15 हजार रुपए दिए जाएंगे.

क्या है ESIC? ESIC इमप्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन का संक्षिप्त रूप है. यह किसी संस्था या कम्पनी में काम कर रहे उन कर्मचारियों के लिए है जिनकी मासिक वेतन 21000 या 21000 से कम है. वो सभी संस्था या कम्पनी जिसमें 10 या 10 अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं उन्हें इसका लाभ देना अनिवार्य है. ESIC स्कीम हेल्थ इंश्योरेंस के साथ सोशल सिक्योरिटी का भी लाभ देती है. इस स्कीम के तहत कंपनी 4.75 फीसदी और कर्मचारी 1.75 फीसदी योगदान देता है. इसके तहत व्यक्ति और उसके परिवार को मेडिकल बीमा की सुविधा मिलती है. इस योजना में 2.93 करोड़ लोग कवर हैं. इसके तहत लाभार्थियों की संख्या 12.4 करोड़ है.

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे फिर से चुने गए सत्ताधारी दल के नेता

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे फिर से सत्ताधारी दल ‘लिबरल डैमोक्रेटिक पार्टी’ के नेता चुने गए. लिबरल डैमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद के लिए हुए द्विपक्षीय चुनाव में 63 वर्षीय आबे को 553 वोट मिले. चुनाव जीतने के साथ ही आबे को और तीन वर्षों का कार्यकाल मिल गया है. अब वह देश में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे. आबे से पहले यह रेकॉर्ड तारो कात्सुरा के नाम था, जो 1901 से 1913 तक तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सजा निलंबित

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी पुत्री मरियम नवाज और दामाद मोहम्मद सफदर को भ्रष्टाचार के मामले में मिली सजा को निलंबित कर दिया है. अदालत ने लंदन में मकान खरीद मामले में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया. हाईकोर्ट ने नवाज शरीफ सहित उनकी पुत्री और दामाद को भी रिहा करने का आदेश दिया.


लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में वृद्धि

सरकार ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (1 अक्टूबर 2018 से 31 दिसंबर 2018) के लिए लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में वृद्धि की 20 सितम्बर को घोषणा की. बचत पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कई साल बाद की गई है. यह कदम छोटी बचत करने वालों की मदद करने के लिए उठाया गया है.

नई संशोधित दरों के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना पर वार्षिक ब्याज दर को वर्तमान के 8.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया गया है. इसी तरह से किसान विकास पत्र (केवीपी) के लिए इसको 7.3 फीसद से बढ़ाकर 7.7 प्रतिशत कर दिया गया है. किसान विकास पत्र (केवीपी) की परिपक्वता अवधि भी 118 महीने के कम करके 112 महीने कर दी गई है. पीपीएफ और पाँच वर्षीय एनएससी पर ब्याज को 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.0 प्रतिशत कर दिया गया है. पांच वर्षीय मासिक आय खाते पर भी ब्याज को 7.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.7 प्रतिशत, पांच वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज को 8.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.7 प्रतिशत कर दिया गया है. एक वर्षीय जमा पर अब 6.9 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो पहले 6.6 प्रतिशत था. दो वर्षीय जमा पर वर्तमान 6.7 प्रतिशत के स्थान पर 7.0 प्रतिशत ब्याज देय होगा.


उत्तराखंड विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने वाला विधेयक पारित

उत्तराखंड विधानसभा ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने वाला विधेयक 20 सितम्बर को पारित किया. अब इस विधेयक को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है. उत्तराखंड की पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड विधानसभा में विधेयक पेश किया था.


गुजरात में बगैर सरकारी स्वीकृति के चलने वाले स्कूलों पर जुर्माना

गुजरात विधानसभा ने गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक अधिनियम 1972 के कुछ प्रावधानों में संशोधन 20 सितम्बर को पारित किया. इन संशोधनों के अनुसार राज्य में बगैर सरकारी स्वीकृति के चलने वाले स्कूलों को अब एक से दो लाख रुपये तक का जुर्माना का प्रावधान किया गया है.


इंडिया इंटरनेशनल कंवेंशन एंड एक्‍पो सेंटर की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 20 सितम्बर को नई दिल्‍ली में इंडिया इंटरनेशनल कंवेंशन एंड एक्‍पो सेंटर (आईआईसीसी) की आधारशिला रखी. यह केंद्र दिल्‍ली के द्वारका में स्थित होगा. इस परियोजना के निर्माण में लगभग 25700 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसका विकास दो चरणों में होगा. पहला और दूसरा चरण दिसंबर 2019 और दिसंबर 2024 तक पूरा होगा. आईआईसीसी परिसर में भूमिगत मेट्रो स्टेशन होगा. साथ उच्च गति वाले एयरपोर्ट मेट्रो गलियारा का विस्तार होगा.

क्या है आईआईसीसी? यह वित्‍तीय, आवभगत और खुदरा सेवाएं, प्रदर्शनियों के लिए खुले स्‍थान और उच्‍च स्‍तरीय कार्यालयों जैसी सुविधाएं उपलब्‍ध होंगी. यह केन्‍द्र अपनी सुविधाओं और गुणवत्‍ता में विश्‍वस्‍तरीय होगा. इस केंद्र में 11,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था और पांच प्रदर्शनी केंद्र होंगे.


हिन्दी अकादमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे का निधन

प्रख्यात कवि पत्रकार एवं हिन्दी अकादमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे का 19 सितम्बर को निधन हो गया. वह 78 वर्ष के थे. वह हिंदी के कई अखबारों में संपादक रहे. विष्णु खरे को नाइट ऑफ द व्हाइट रोज, हिंदी अकादमी सम्मान, रघुवीर सहाय सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान आदि से नवाजा गया था.


जेट एयरवेज के एक विमान में यात्रियों के नाक और कान से खून बहने की घटना

जेट एयरवेज के एक विमान में यात्रियों के नाक और कान से खून बहने की 20 सितम्बर को घटना घटी. यह विमान मुंबई से जयपुर जा था. इस विमान में केबिन प्रेशर कम होने के कारण कई यात्रियों के नाक और कान से खून बहने लगे. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) से उड़ान संख्या 9डब्ल्यू-697 को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इस शिकायत के बाद वापस बुलाना पड़ा.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच होगी मुलाकात: न्यूयॉर्क में अगले हफ्ते होने वाली यूएनजीए (यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली) की बैठक के दौरान यूएनजीए से इतर भारत ने पाकिस्तान के निवेदन पर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग के लिए सहमति जतायी है. विदेश मंत्रालय ने इस बैठक की जानकारी के साथ स्पष्ट किया कि इस मीटिंग का यह मतलब नहीं है कि पाकिस्तान के प्रति हमारी नीति में कोई बदलाव आया है, न ही इसे संवाद की शुरुआत माना जाए.

आतंकवाद पर कार्रवाईयों के लिए भारत की सराहना: अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाईयों के लिए भारत की सराहना की है. आतंकवाद के बारे में वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुए अमरीकी विदेश विभाग ने कहा है कि भारतीय नेतृत्व घरेलू स्तर पर आतंकवादियों के हमले रोकने के प्रति वचनबद्ध है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जैशे मोहम्मद और लश्करे तैयबा जैसे आतंकवादी गुट लगातार क्षेत्रीय संकट पैदा कर रहे हैं और पाकिस्तान ने आतंकवाद के मुद्दे पर अमरीका की चिंताओं का समुचित समाधान नहीं किया है.

संयुक्तराष्ट्र में सौर ऊर्जा प्लेट लगाने के लिए भारत का अनुदान: भारत ने संयुक्तराष्ट्र के मुख्यालय भवन की छत पर सौर ऊर्जा प्लेट लगाने के लिए 10 लाख डॉलर का अनुदान दिया है. संयुक्तराष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, इस योगदान से कार्बन उत्सर्जन कम करने और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. महासचिव अंतोनियो गुतेरेस के पर्यावरण को लेकर कदम उठाने के आह्वान पर भारत ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी है.

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत का इस्तीफा: भारत में अफगानिस्तान के राजदूत शाइदा मोहम्मद अब्दाली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह अपने देश में लोगों की सेवा करना चाहते हैं जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं. अब्दाली ने अपने इस्तीफे का पत्र अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी को सौंपा.

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति के समक्ष परिचय पत्र प्रस्तुत किए: पांच देशों के राजदूतों ने गुरूवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये. राजदूतों में आइसलैंड के राजदूत गडमंदूर अर्नी स्टीफेंशन, नीदरलैंड के राजदूत मार्टेन वान डेन बर्ग, गिनी के राजदूत फातुओमाटा बाल्डे, लिथुआनिया के राजदूत जुलियस प्रानेविसियस और ग्रांड डच आफ लेक्जमबर्ग के राजदूत ज्यां क्लाउड कुगेनर शामिल हैं.

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top