EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

नरेंद्र मोदी – शी चिनपिंग अनौपचारिक शिखर बैठक

India China informal summit
डेली अपडेटेड कर्रेंट अफेयर्स
नवीनतम आलेख

भारत-चीन अनौपचारिक शिखर बैठक 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग के बीच अनौपचारिक शिखर बैठक 27-28 अप्रैल को चीन में आयोजित किया गया. डोकलाम गतिरोध के बाद दोनों देशों के बीच के संबंधों को सुधारने और विश्वास बहाली के लिए यह बैठक काफी सफल माना जा सकता है.

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी का यह चौथा चीन दौरा था. दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक मुलाकात 2014 में शुरू हुई थी जब मोदी ने गुजरात के साबरमती आश्रम में शी की मेजबानी की थी. उसके बाद से दोनों नेताओं ने कई अंतरराष्ट्रीय बैठकों के दौरान एक-दूसरे से मुलाकात और बातचीत की. लेकिन यह वार्ता दोनों की ‘खुले दिल से’ होने वाली अनौपचारिक मुलाकात थी.

अनौपचारिक बैठक की घोषणा

दोनों देशों के बीच इस अनौपचारिक शिखर बैठक की योजना हाल ही के एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) के विदेश मंत्रियों के सम्मलेन में की गयी थी. पेइचिंग में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ जॉइंट कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने समिट के दौरान इसकी घोषणा की थी.

आयोजन स्थल

यह अनौपचारिक शिखर बैठक चीन के वुहान शहर में आयोजित किया गया. मोदी और चिनफिंग की मुलाकात के लिए चीन ने आखिर वुहान को ही क्यों चुना? इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. वुहान को चीन ‘दिल’ कहा जाता है. समझा जा रहा है कि मतभेदों को भूलकर चीन के ‘दिल’ में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच ‘दिल की बात’ होगी. गौरतलब है कि चीन के क्रांतिकारी नेता माओ त्से तुंग छुट्टियों में अकसर वुहान और यहां स्थित ईस्ट लेक आना पसंद करते थे.

दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वुहान के हुबई संग्रहालय से अपनी यात्रा की शुरुआत की. इसमें कई पुरातन ऐतिहासिक चीज़ों का संग्रह है. इसका ख़ास आर्कषण यहां रखी हुई विशाल तांबे की घंटियां हैं. ये सन् 1978 में एक खुदाई के दौरान हुबई प्रांत के ही शासक मारक़ूस की क्रब के पास ही मिली थीं. मारकूस का शासनकाल 430 ईसा पूर्व तत्तकालीन जेंग प्रांत में था. इस संग्रहालय में पुरात्तव महत्व की लगभग 2 लाख वस्तुएं रखी गई हैं. हुबई संग्रहालय चीन के बड़े संग्रहालयों में से एक है. इसे 1958 में स्थापित किया गया था और मौजूदा स्थान पर इसे 1960 में स्थानांतरित किया गया था.

सीमा पर तनाव कम करने पर जोर

पिछले वर्ष डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 2 महीने से ज्यादा वक्त सैन्य गतिरोध चला था. ऐसे में मोदी और शी ने ‘सीमावर्ती इलाकों में शांति’ को बरकरार रखने के महत्व पर जोर दिया. दोनों पक्ष इसके लिए अपनी-अपनी सेना को रणनीतिक निर्देश जारी करने और मजबूत संवाद के जरिए विश्वास और आपसी समझ पैदा करने की बात कही. दोनों पक्ष आपसी विश्वास बहाली के लिए मिलकर काम करेंगे.

रचनात्मक साझेदारी को मजबूत करने का फैसला

जिस तरह अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों में खुद अपने तक सिमटने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, ऐसे में भारत और चीन को विश्व व्यवस्था में और ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए आगे आना चाहिए. इसके लिए दोनों बड़े पड़ोसियों के बीच स्थिर और संतुलित रिश्ते जरूरी हैं. यही वजह है कि मोदी और शी ने दोनों देशों के बीच टिकाऊ और एक दूसरे के लिए फायदेमंद रचनात्मक साझेदारी को मजबूत करने का फैसला किया है.

मतभेदों को शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए दूर किये जाने पर सहमति

भारत और चीन के बीच संवाद के लिए एक व्यापक मंच की लंबे समय से जरूरत है ताकि विवादित मुद्दों को तूल पकड़ने से पहले ही उन्हें हल किया जा सके. दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि दोनों पक्ष अपने आपसी मतभेदों को शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए परिपक्वता और समझदारी से निपटेंगे. दोनों देशों ने कहा कि वे सीमा विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं और इसके लिए दोनों देशों ने विशेष प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है.

द्विपक्षीय कारोबार और निवेश में संतुलन

दोनों नेता द्विपक्षीय कारोबार और निवेश को संतुलित और टिकाऊ बनाने की दिशा में कदम उठाने को लेकर राजी हुए. दोनों देशों ने मुक्त व्यापार की अहमियत को तवज्जो दिया है ताकि सभी देश अपने विकास के लिए मुक्त होकर काम कर सकें और दुनिया के सभी क्षेत्रों से गरीबी व असमानता को मिटाने में अपना योगदान दे सकें.

आतंकवाद साझा खतरा

मोदी और शी दोनों ने आतंकवाद को साझा खतरा बताया है और इसे मुकाबला करने के लिए सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्धता जताई.

अफगानिस्‍तान में संयुक्‍त परियोजना शुरू करने पर सहमति

भारत-चीन अनौपचारिक शिखर वार्ता में दोनों देश, अफगानिस्‍तान में आर्थिक परियोजना पर मिलकर काम करने पर सहमति बनी. यह भारत और चीन द्वारा अफगानिस्‍तान में अपनी तरह की पहली परियोजना होगी. अब तक चीन की ओर से अफगानिस्तान में पाकिस्तान को ही रणनीतिक सपोर्ट किया जाता रहा है. गौरतलब है कि दिसंबर 2017 में चीन ने त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की थी, जिसमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों को आमंत्रित किया था. चीन की इस वार्ता का मकसद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मतभेदों को कम करना था.

भारत-चीन अनौपचारिक शिखर बैठक 2019

दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि वुहान समिट की तर्ज पर भविष्य में होने वाले समिट भारत-चीन संबंधों के भविष्य की दिशा को तय करेंगे. चीन से स्वदेश रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शी चिनफिंग को अगले साल भारत में इसी तरह की अनौपचारिक समिट के लिए न्योता भी दिया.

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top