EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • कर्रेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

राष्ट्रपति की मॉरिशस और मेडागास्कर यात्रा

आज का कर्रेंट अफेयर्स

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मॉरिशस और मेडागास्कर यात्रा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 11 से 15 मार्च के बीच मेडागास्कर और मॉरिशस की यात्रा की. उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी गया था. हिंद महासागर में स्थित ये द्वीपीय देश भारत के रणनीतिक हित के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. ये यात्राएं इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह ऐसा क्षेत्र है जहां चीन की नौसेना की मौजूदगी बढ़ रही है. राष्ट्रपति कोविंद ने वर्ष 2017 इथियोपिया और जिबूती की भी यात्रा की थी.

राष्ट्रपति की मॉरिशस यात्रा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी इस यात्रा के क्रम में 11 मार्च को मॉरीशस की यात्रा पर पोर्ट लुई पहुँचे. वहां उनका स्वागत मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनौथ ने किया. राष्ट्रपति कोविंद ने मॉरिशस में अपनी समकक्ष अमीना गुरीब से मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात मॉरिशस के स्टेट हाउस ली रीड्यूट में हुई. इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मॉरिशस यात्रा पर मार्च, 2015 में गए थे. जिसे ‘सागर’ नाम दिया गया था, जिसका मतलब था- सभी के लिए सुरक्षा, सभी के लिए विकास.

दोनों देशों के बीच चार समझौते: राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगनॉथ की उपस्थिति में राजधानी पोर्टलुई में चार समझौते हुए. ये समझौते स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में किए गए. भारत ने मॉरिशस की सुरक्षा क्षमताओं में बढ़ोतरी के लिए उसकी रक्षा उपकरणों की खरीद के वास्ते दस करोड़ डॉलर की ऋण देने की पेशकश की है.

मॉरीशस के 50वें स्वाधीनता समारोह में मुख्य अतिथि: राष्ट्रपति ने मॉरीशस के 50वें स्वाधीनता समारोह में हिस्सा लिया. पोर्ट लुई में आयोजित इस समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

विश्व हिंदी सचिवालय का उद्घाटन: राष्ट्रपति ने मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लूईस में विश्व हिंदी सचिवालय का 13 मार्च को उद्घाटन किया. सचिवालय हेतु पूर्ण वित्तीय सहयोग भारत द्वारा दिया गया है जिसमे करीब 33 करोड़ रुपये मुहैया कराये गए हैं. इस अवसर पर श्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि हिंदी ने भारत और मॉरीशस के साहित्य और आपसी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. वहीं हिंदी के विस्तार में मॉरीशस में भारतियों की अहम भूमिका रही है.

राष्ट्रपति की मेडागास्कर यात्रा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी इस यात्रा के क्रम में 13 मार्च को मेडागास्कर पहुँचे. भारत के किसी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री द्वारा मेडागास्कर की पहली यात्रा थी. यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया. राष्ट्रपति कोविन्द ने मेडागास्कर के राष्ट्रपति हेरी राजाओनारीमंपियानीना और प्रधानमंत्री के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की. राष्ट्रपति ने मेडागास्कर को 1,000 टन चावल और 2 लाख डॉलर का नकद अनुदान देने की घोषणा भी की.

रक्षा और वायु सेवाओं के क्षेत्र में सहमति: मेडागास्कर में श्री कोविंद की मौजूदगी में रक्षा और वायु सेवाओं के क्षेत्र में समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते के अंतर्गत दोनों देश रक्षा के क्षेत्र में सहयोग के विभिन्न तरीकों का पता लगाएंगे. दोनों देशों के बीच संपर्क सुधार के प्रयासों के लिए वायु सेवा के एक संशोधित समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए. राष्ट्रपति कोविंद ने अन्तारारिवो में वहां के राष्‍ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद इस समझौते की घोषणा की.

कृषि और मशीनीकरण के लिए 80 मिलियन डॉलर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि भारत ने मेडागास्कर को कृषि और मशीनीकरण में विकास के लिए 80 मिलियन डॉलर की सहायता देने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि हम भारत के एलओसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) वित्तपोषण के माध्यम से अन्य अफ्रीकी देशों की बुनियादी ढांचे में विकास लाना चाहते हैं.

ग्रामीण विकास भू-सूचना विज्ञान केंद्र का उद्घाटन: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और मेडागास्कर के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से ग्रामीण विकास भू-सूचना विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया. इस केंद्र को पूरी तरह से भारत ने वित्त पोषित किया है. इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि हम इस आधुनिक तकनीक को अपने विकासशील साथी के साथ साझा करने के लिए काफी उत्सुक हैं.

राष्‍ट्रपति कोविंद को नागरिक सम्मान: मेडागास्कर के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति कोविंद को अपने देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस’ से सम्‍मानित किया.

व्यापारिक समुदाय के लोगों से मुलाकात: अपनी मेडागास्कर यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने 15 मार्च को वहां व्यापारिक समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस मौके पर मेडागास्कर में व्यापारिक क्षमताओं और अवसरों को लेकर एक प्रस्तुति भी पेश की गई.

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top