EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का आयोजन

world food india 2017 New Delhi
होम
आज का कर्रेंट अफेयर्स

भारत में पहली बार वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 नवम्बर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ का उद्घाटन किया. भारत में पहली बार इसका आयोजन किया गया है. इसमें 40 से भी अधिक देशों के करीब 2000 लोग हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें कई बड़ी खाद्य कंपनियों के सीईओ शामिल हैं. भारत में इस आयोजन का उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के मौके को बढ़ाना है.

खाद्य प्रसंस्‍करण क्षेत्र में भागीदार बनने के लिए आमंत्रण

प्रधानमंत्री ने वर्ल्‍ड फूड इंडिया समारोह में विदेशी निवेशकों को तेजी से बढ़ रहे भारत के खाद्य प्रसंस्‍करण क्षेत्र में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया है. उन्‍होंने कहा कि भारत में पहले की तुलना में अब कारोबार करना सुगम हो गया है, क्‍योंकि प्रक्रियाएं सरल बना दी गई हैं, पुराने कानून रद्द कर दिए गये हैं और अनुपालन आवश्‍यकताएं कम कर दी गई हैं. भारत को विश्‍व की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वस्‍तु और सेवाकर लागू होने से कई तरह के कर समाप्‍त हो गये हैं. श्री मोदी ने कहा कि खाद्य पदार्थो के उत्‍पादन और व्‍यापार में शत-प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति है. उन्‍होंने प्रत्‍येक राज्‍य से कम से कम एक खाद्य पदार्थ की पहचान कर उसमें विशेषज्ञता हासिल करने को कहा.

‘र्वल्ड फूड इंडिया 2017’ में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड विश्व रिकार्ड

नई दिल्ली में आयोजित ‘र्वल्ड फूड इंडिया 2017’ फेस्टिवल में 4 नवम्बर को 918 किलो खिचड़ी बना कर विश्व रिकार्ड बनाया गया. इसका उद्देश्य भारतीय व्यंजन को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाना है. इस पूरी प्रक्रिया में सात फुट के व्यास वाली एक हजार लीटर स्टेनलेस स्टील की कढ़ाई में भाप का प्रयोग कर व्यंजन को धीमी आंच पर पकाया गया. इस कढ़ाई को उठाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया और वजन कर इसे गिनीज बुक ऑफ र्वल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने योग्य बनाया गया.

वर्ल्ड फूड इंडिया में 19 अरब डॉलर के निवेश के समझौते

वर्ल्ड फूड इंडिया के दौरान 19 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई. तीन दिन का यह आयोजन 5 नवम्बर को सम्पन्न हो गया. यह आयोजन बेहद सफल रहा, जिसमें साठ से अधिक देशों ने भागीदारी की. इसमें दुनियाभर की 50 से अधिक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हुए. ये पहला मौका है जब भारत ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया, ताकि वह वैश्विक स्तर पर भोजन सामग्री को लेकर अपनी स्थिति मजबूत कर सके. खाद्य सम्मेलन में कंपनियों ने 11.25 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई. इसमें करीब 2.5 अरब डॉलर के एम.ओ.यू. राज्य सरकारों और हितधारकों के बीच हस्ताक्षर किए गए हैं ताकि देश में खाद्य प्रसंस्करण के स्तर को 10 प्रतिशत बढ़ाने में मदद की जा सके. अमरीका, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, नीदरलैंड और फ्रांस ने देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बड़े निवेश की घोषणा की है. इस कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और सीआईआई ने मिलकर किया.

उल्लेखनीय है कि…

वर्ल्ड फूड इंडिया: एक दृष्टि

  • खाद्य प्रसंस्करण मेक इन इंडिया के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है जिसमें 100 फीसदी एफडीआई है.
  • वर्ल्ड फूड इंडिया में जर्मनी, डेनमार्क और जापान साझेदार देश हैं, जबकि इटली और नीदरलैंड्स फोकस देश हैं.
  • इस बड़े आयोजन से पहले ही फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 65 हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं.
  • भारत दुनिया में खाद्य पैदावार के क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा देश है; जबकि दूध, फल, सब्जी, दलहन और समुद्री उत्पाद के क्षेत्र में पहला स्थान है.
  • भारत को अगले तीन वर्षों के दौरान खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में दस अरब डॉलर के विदेशी निवेश और दस लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की आशा है.
  • इस समारोह में जाने माने शेफ संजीव कपूर भारतीय सामग्री और जायकों की मदद से देशी और विदेशी व्यंजन तैयार करेंगे.

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top