EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

कालेधन के खिलाफ सरकार द्वारा उठाए कदम

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स

कालेधन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने क्या-क्या उठाए कदम

काले धन पर लगाम लगाने की बड़ी घोषणा भले ही 8 नवम्बर को हुई हो लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार पहले दिन से ही कदम दर कदम इस ओर दृढ़ इच्छशक्ति के साथ बढ़ रही थी। चाहे बात विदेशों में रखे अघोषित आय की बात हो यो बात हो बेनामी लेन-देन के क़ानून की। लेकिन इसका एक आयाम आर्थिक आतंकवाद पर लगाम लगाना भी है।

demonetisation-monthly-news-november-2016

मई, 2014 में नई सरकार ने अपने कामकाज शुरु किया और पहला कदम था, काले धन को लेकर विशेष जांच दल का गठन। सरकार की कई एजेंसियों ने कई स्तरों पर काले धन पर लगाम लगाने के लिए काम शुरु किया, जिसमें मल्टी एजेंसी समूह ने अलग अलग विभागों को लेकर तेज़ी से काम किया। वहीं, विदेशी सरकारों से मिलकर दोहरे कराधान हटाने के समझौते हुए तो सूचनाओं के आदान प्रदान को लेकर भी सहयोग सामने आए। मोदी सरकार ने स्विस बैंकों में रखे गए काले धन के बारे में सूचना साझा करने के मकसद से भारत और स्विट्जरलैंड के बीच संशोधित दोहरा कर बचाव संधि (डीटीएए) हुई।

मई, 2015 में ही केंद्र सरकार ने काला धन विधेयक को संसद से पारित करवाया, जिसमें अघोषित विदेशी संपत्ति और आय पर जुर्माना से साथ 10 साल तक की जेल की सज़ा का प्रावधान किया गया।

जून, 2016 में आयकर विभाग ने वैश्विक स्तर पर हुए खुलासे के बाद भारतीयों की विदेशों में रखी संपत्ति के बारे में जांच से 13,000 करोड़ रुपये के कालेधन का पता लगाने का दावा किया।

जुलाई, 2016 में कालाधन पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तीन लाख रुपये से अधिक के लेन-देन के नकदी में निपटान पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की। एसआईटी ने नकदी रखने पर अधिकतम 15 लाख रुपये की सीमा तय करने का सुझाव दिया।

अगस्त 2016 में काले धन पर अंकुश लगाने के बेनामी लेन-देन (प्रतिबंध) संशोधन बिल को संसद में पास किया गया. यह 1 नवंबर 2016 को लागू हो गया. इसके जरिए रियल एस्टेट और सोने की खरीदारी में बेनामी रूप से हो रहे लेन-देन पर लगाम लगाई जाएगी. इस विधेयक में विदेश में काला धन छिपाने वालों को दस साल तक की सजा और नब्बे फीसद का जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

अक्टूबर, 2016 में सरकार ने घोषणा किया कि 30 सितंबर तक काले धन के खुद ब खुद घोषणा योजना के तहत 65 हजार करोड़ रुपये कालाधन मुख्यधारा में सामने आया। 1 जून 2016 से लागू यह इन्कम डिक्लरेशन स्कीम में 45 फीसदी टैक्स देना था। इसके तहत काला धन घोषित करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

8 नवम्बर, 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है मंगलवार रात 12 बजे के बाद से देश में 1000 और 500 के पुराने नोट प्रचलन से बाहर हो जाएंगे। माना जा रहा है कि इससे देश में छुपाए गए कालाधन और नकली नोट दोनों पर भारी चोट पड़ेगी।

केन्द्र में एनडीए सरकार के अब तक के करीब 3 सालों के शासनकाल में अब तक भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। सरकार काले धन और करप्शन के खिलाफ शुरु से ही सख्त नज़र आ रही है और आम जनता में भी ये संदेश साफ गया है। आगे आने वाले दिनों में भी आयकर विभाग टैक्स की चोरी कर रही कंपनियों के खिलाफ बड़ी जंग छेड़ने जा रहा है। दूसरों के नाम संपत्ति खरीदने बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाये जा चुके हैं और माना जा रहा है कि बेनामी संपत्ति पर सरकार जल्दी ही सख्त कदम उठाने जा रही है।

कुल मिलाकर काले धन और भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सरकार के सख्त कदम जारी हैं और शायद इसीलिए पीएम मोदी ने अपने नए कैंपेन #IamNewIndia के तहत काले धन के खिलाफ जंग को सबसे पहले पायदान पर रखा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को #IamNewIndia के तहत आगे आ कर शपथ लेने का आह्वान किया:
शपथ में कहा गया है

मैं भष्ट्राचारमुक्त भारत के साथ खड़ा हूं….

मैं देश से भ्रष्टाचार और काले धन को पूरी तरीके से हटाने के साथ खड़ा हूं जिसने भारत के विकास को धीमा कर दिया है। मैं भ्रष्टाचार को न तो बढ़ावा दूंगा और न ही सहूंगा। मैं नए भारत का हिस्सा हूं जो 125 करोड़ भारतीयों की शक्ति से अपनी ताक़त लेता है। आइए साथ में मिलकर 2022 तक ,जब हम आजादी के 75 साल पूरे कर रहे हैं, एक सशक्त, समृद्ध और समावेशी भारत का निर्माण करें।

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top