Tag Archive for: Important Days- November

14 नवम्बर: बाल दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 14 नवम्बर को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. भारत में बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. बाल दिवस जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों के प्रति उनके स्नेह के रूप में मनाया जाता है.

1964 से पहले भारत में प्रत्येक वर्ष 20 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता था. यह बाल दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा निश्चित किया गया था. वर्ष 1964 में जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु के बाद भारत में 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाने पर सहमति बनी.

14 नवंबर: विश्व मधुमेह दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन पर मनाया जाता है. बैंटिंग ने 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की खोज की थी.

दुनियाभर में तेजी से बढ़ती मधुमेह से जूझने और जागरुकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2019 के विश्व मधुमेह दिवस का विषय (थीम) “फैमिली एंड डायबिटीज” है.

विश्व मधुमेह दिवस को अंतरराष्‍ट्रीय मधुमेह संघ (IDF) और विश्‍व स्वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने 1991 में शुरू किया गया था. यह दिन पहली बार 1991 में मनाया गया था. इस दिवस को 2006 में संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक दिवस घोषित किया गया.

क्या है मधुमेह? मधुमेह मेटाबोलिक बीमारियों का एक समूह है, जिसमें खून में ग्लूकोज या ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है. ऐसा तब होता है, जब शरीर में इंसुलिन ठीक से न बने या शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के लिए ठीक से प्रतिक्रिया न दें.

मधुमेह के लक्षण: जिन मरीजों का ब्लड शुगर सामान्य से अधिक होता है वे अक्सर पॉलीयूरिया (बार-बार पेशाब आना) से परेशान रहते हैं. उन्हें प्यास (पॉलीडिप्सिया) और भूख (पॉलिफेजिया) ज्यादा लगती है.

मधुमेह पर नियन्त्रण: उचित व्यायाम, आहार और शरीर के वजन पर नियन्त्रण बनाए रखकर मधुमेह को नियन्त्रित रखा जा सकता है.

मधुमेह के दुष्प्रभाव: अगर मधुमेह पर ठीक से नियन्त्रण न रखा जाए तो मरीज में दिल, गुर्दे, आंखें, पैर एवं तंत्रिका संबंधी कई तरह की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है.

13 नवम्बर: विश्व दयालुता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 13 नवम्बर को ‘विश्व दयालुता दिवस’ (World Kindness Day) मनाया जाता है. इस दिन लोग समाज में दया एवं करुणा से प्रेरित कार्यों के प्रसार और उनके प्रति प्रतिबद्धता की शपथ लेते हैं.

इस वर्ष यानी 2019 में विश्व दयालुता दिवस का विषय (थीम) empathy, encouraging people across the globe to better understand “the pains of others” and touch their lives “positively” हैं.

विश्व दयालुता दिवस की शुरुआत 1998 में वर्ल्ड किंडनेस मूवमेंट संगठन द्वारा की गई थी. वर्तमान में, वर्ल्ड किंडनेस मूवमेंट में 28 से अधिक राष्ट्र शामिल हैं जिनका किसी भी धर्म या राजनीतिक मूवमेंट से संबद्ध नहीं है.

12 नवम्‍बर: लोकसेवा प्रसारण दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 12 नवम्‍बर को लोकसेवा प्रसारण दिवस (Public Service Broadcasting Day) मनाया जाता है. 1947 में 12 नवम्‍बर को राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो) दिल्‍ली स्‍टूडियो में पहली और अंतिम बार आने की स्‍मृति में प्रत्‍येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है. महात्‍मा गांधी ने विभाजन के बाद हरियाणा के कुरूक्षेत्र में अस्‍थाई रूप से आकर बसे विस्‍थापित लोगों को आकाशवाणी से संबोधित किया था.

भारत में 8 जून, 1936 को आकाशवाणी अस्तित्व में आया था. आकाशवाणी का आदर्श वाक्य ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय’ है.

12 नवम्‍बर: विश्व निमोनिया दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 12 नवम्बर को विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्वभर में लोगों के बीच निमोनिया के प्रति जागरूकता फैलाना है. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इस दिन को मनाने की शुरुआत 12 नवंबर 2009 को की थी.

इस वर्ष यानी 2019 में विश्व निमोनिया दिवस का विषय (थीम) ‘सबके के लिए स्वस्थ फेफड़े’ (Healthy lungs for all) है.

निमोनिया सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें फेफड़ों (लंग्स) में इन्फेक्शन हो जाता है. निमोनिया होने पर फेफड़ों में सूजन आ जाती है और कई बार पानी भी भर जाता है.

11 नवम्‍बर: राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्‍येक वर्ष 11 नवम्‍बर को भारत में राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस स्‍वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मनाया जाता है. देश की शिक्षा प्रणाली की आधारशिला रखने में उनका महत्‍वपूर्ण योगदान है. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रुप में मनाये जाने का फैसला 11 सितंबर 2008 को किया था.

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती

महान स्‍वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवम्‍बर 1888 को हुआ था. उन्होंने 1947 से 1958 तक स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था. शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की स्थापना की थी. उनका मुख्य लक्ष्य प्राइमरी शिक्षा को बढ़ाना था.

1992 में मौलाना अबुल कलाम आजाद को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. भारत की आजादी के बाद मौलाना अबुल कलाम ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की स्थापना की थी.

एक्टिव लर्निंग स्‍टडी वेब कार्यक्रम ‘स्‍वयम्’ का शुभारंभ
राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक नई दिल्‍ली में युवाओं के लिए एक्टिव लर्निंग स्‍टडी वेब कार्यक्रम ‘स्‍वयम्’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया. स्‍वयम् कार्यक्रम शिक्षा नीति के तीन प्रमुख सिद्धांतों – सब तक पहुंच, समानता और गुणवत्‍ता हासिल करने के लिए सरकार की महत्‍वपूर्ण पहल है.

24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है…»

10 नवम्बर: शांति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 नवम्बर को दुनियाभर में ‘शांति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस’ (World Science Day for Peace and Development) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व और प्रासंगिकता को रेखांकित करना है.

UNESCO की सामान्य सभा ने वर्ष 2001 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी.
इस वर्ष यानी 2017 में इस दिवस का विषय (Theme) ‘ओपन साइंस, लीविंग नो वन बिहाइंड’ (Open Science, leaving no one behind) है.

7 नवंबर: राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 7 नवम्बर को ‘राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता’ (National Cancer Awareness Day) दिवस मनाया जाता है. कैंसर रोग कोशिकाओं में अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है. इस दिवस को मनाने के उद्देश्य कैंसर, के लक्षणों और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाना है.

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘7 नवंबर’ को ‘राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’ के रूप में मनाये जाने का निर्णय 2014 में लिया था. पहला राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 7 नवंबर 2014 को मनाया गया था. इसके अलाबा प्रत्येक वर्ष ‘4 फरवरी’ को ‘विश्व कैंसर दिवस’ (World Cancer Day) के रूप में मनाया जाता है.

5 नवंबर: विश्व सुनामी जागरूकता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 5 नवंबर को दुनिया भर में ‘विश्व सुनामी जागरूकता दिवस’ (World Tsunami Awareness Day) मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य सुनामी के खतरों और इसके प्रभाव को कम करने हेतु चेतावनी प्रणालियों के बारे में जागरूक करना है.

इस वर्ष यानी 2019 में विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का लक्ष्य ‘सेंदाई सेवेन कैम्पेन’ को बढ़ावा देना है, जो महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे में आपदा नुकसान को कम करने और बुनियादी सेवाओं के विघटन पर केंद्रित है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 5 नवंबर को इस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा 2015 में की थी. पहला विश्व सुनामी जागरूकता दिवस 5 दिसंबर 2016 को मनाया गया था.

शब्द Tsunami (सुनामी) जापानी नाम है. “tsu” का अर्थ है बंदरगाह और “nami” का अर्थ है लहर. सुनामी बड़ी लहरें हैं जो समुद्र के किनारों पर उत्पन्न होती हैं जो मुख्य रूप से भूस्खलन या भूकंप से जुड़ी होती हैं.