EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: america-russia

रूस, अमरीका के साथ परमाणु संधि से बाहर हुआ

February 22, 2023/by Team EduDose

रूस ने अमरीका के साथ परमाणु संधि से अलग होने का फैसला किया है. यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के यूक्रेन दौरे के बाद लिया गया है.

मुख्य बिन्दु

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के यूक्रेन दौरे के बाद सख्त कदम उठाते हुए अमेरिका के साथ बची एकमात्र परमाणु संधि को भी निलंबित दिया.
  • इस संधि को ‘न्यू स्टार्ट न्यूक्लियर ट्रीटी’ के नाम से जाना जाता था. पुतिन ने कहा कि अगर अमेरिका परमाणु हथियार परीक्षण करता है, तो रूस भी ऐसा करने के लिए तैयार है.
  • दोनों देशों के बीच 2010 में इस परमाणु संधि पर सहमति बनी थी. यह संधि दोनों पक्षों के सामरिक परमाणु हथियारों (Nuclear arsenals) को सीमित करने को लेकर की गई थी.
  • 2010 में प्राग में नई START संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे. 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार ग्रहण करने के ठीक बाद पांच साल के लिए बढ़ा दी गई.
  • यह संधि संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस द्वारा तैनात किए जा सकने वाले रणनीतिक परमाणु हथियारों की संख्या को सीमित करती है. इसके जरिए भूमि और पनडुब्बी आधारित मिसाइलों और बमवर्षकों की तैनाती को सीमित किया जाता है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2023-02-22 19:03:162023-03-03 19:30:59रूस, अमरीका के साथ परमाणु संधि से बाहर हुआ

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की पहली शिखर बैठक

June 19, 2021/by Team EduDose

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच पहली शिखर बैठक 17 जून को जेनेवा में आयोजित की गयी थी. इस बैठक में अमरीका-रूस संबंधों में सुधार पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में परमाणु हथियार नियंत्रण पर बातचीत फिर शुरू करने और एक दूसरे के यहां राजदूतों की बहाली पर सहमति व्यक्त की है. पिछले वर्ष दोनों देशों ने अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था.
हालांकि साइबर सुरक्षा, रूस में विपक्ष के नेता अलेक्सेई नवेलनी और यूक्रेन सहित अन्य मुद्दों पर किसी सहमति का कोई ठोस संकेत नहीं मिला.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-06-19 19:01:192021-06-19 19:01:19अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की पहली शिखर बैठक

अमेरिका ने रूस के साथ ‘ओपन स्काई संधि’ में पुनः शामिल नहीं होने का फैसला किया

May 30, 2021/by Team EduDose

अमेरिका ने रूस के साथ ‘ओपन स्काई संधि’ (Open Skies Treaty) में पुनः शामिल नहीं होने का फैसला किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने 28 मई को इस बात की जानकारी रूस को दी.

अमेरिका ने रूस को यह स्पष्टीकरण ऐसे समय दिया है जब राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 जून को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में बैठक करने वाले हैं.

अमेरिका ने रूस पर जासूसी का आरोप लगते हुए संधि से अलग हुआ था

इस संधि से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को अलग कर लिया था. अमेरिका ने मई 2020 में संधि तोड़ते हुए रूस पर आरोप लगाया था कि वो संधि के बहाने से टोह लेने की कोशिश कर रहा था. दरअसल साल 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर नाराज हो गए थे कि एक रूसी विमान ने गोल्फ कोर्स पर उड़ान भरी थी.

दोनों देश INF संधि से अलग हो चुके हैं

साल 2019 में भी दोनों ही देश Intermediate-Range Nuclear Forces (INF) संधि से अलग हो चुके हैं. इस संधि के तहत दोनों देशों ने मध्यम दूरी के घातक हथियारों को नष्ट करने का करार किया था ताकि परमाणु हथियारों की दौड़ रोकी जा सके.

खुला आसमान संधि (OST) क्या है?

खुला आकाश समझौता (Open Skies Treaty) या OST अमेरिका और रूस सहित 35 देशों के बीच ‘हवाई निगरानी’ (Aerial Surveillance Flights) के लिए एक संधि है. इस संधि में नाटो के सदस्य भी संधि में शामिल हैं. इस संधि पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किए गए थे. इस संधि का उद्देश्य आपसी समझ को बढ़ाना है और सभी प्रतिभागियों में विश्वास उत्पन्न करता है.

OST में शामिल देश की सेना को किसी अन्य सदस्य देश की हवाई सीमा में अल्प सूचना पर एक निश्चित संख्या में निगरानी उड़ानों का संचालन करने की अनुमति देता है. संधि के तहत निगरानी विमान सैन्य प्रतिष्ठानों और गतिविधियों की जानकारी और तस्वीरें एकत्र कर सकता है.

OST संधि पर अब तक 35 देश हस्ताक्षर कर चुके हैं. किर्गिस्तान संधि पर हस्ताक्षर करने वाला 35वां देश है.

खुला आसमान संधि में शामिल देश

बेलारूस, बेल्जियम, बोस्निया और हर्जेगोविना, बुल्गारिया, कनाडा, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क (ग्रीनलैंड सहित), एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जॉर्जिया, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, कजाकिस्तान, लातविया, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, रूसी संघ, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, तुर्की, यूक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और किर्गिस्तान.

न्यू स्टार्ट संधि

ओपन स्काई संधि से भारत और रूस के अलग हो जाने के बाद दोनों परमाणु शक्तियों के बीच केवल एक मुख्य हथियार नियंत्रण संधि है जिसका नाम ‘न्यू स्टार्ट संधि’ है. यह संधि इस साल की शुरुआत में समाप्त होनी थी लेकिन जो बाइडन के अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर पद ग्रहण करने के बाद इसे पांच साल के लिए विस्तारित करने पर विचार कर रहा है.

नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (Strategic Arms Reduction Treaty- START) अमेरिका और रूस के बीच सामरिक हथियारों में कमी लाने तथा उन्हें सीमित करने संबंधी एक संधि है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-05-30 17:11:532021-05-30 17:12:53अमेरिका ने रूस के साथ ‘ओपन स्काई संधि’ में पुनः शामिल नहीं होने का फैसला किया

रूस ने खुद को मुक्त आकाश संधि से अलग किया, जानिए क्या है खुला आसमान संधि

January 17, 2021/by Team EduDose

रूस ने खुद को मुक्त आकाश संधि (Open Skies Treaty) से अलग करने की औपचारिक घोषणा 15 जनवरी 2021 को कर दी. इससे पहले अमेरिका ने भी मुक्त आकाश संधि से अपने आप को अलग कर लिया था.

रूस ने अमेरिका का हवाला देते हुए ये फैसला लिया है. रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, अमेरिका 2020 में इस समझौते से अलग हो गया था इसलिए संतुलन कायम करने के लिए रूस का यह निर्णय लेना जरूरी हो गया था.

खुला आसमान संधि (OST) क्या है?

खुला आकाश समझौता (Open Skies Treaty) या OST अमेरिका और रूस सहित 35 देशों के बीच ‘हवाई निगरानी’ (Aerial Surveillance Flights) के लिए एक संधि है. इस संधि में नाटो के सदस्य भी संधि में शामिल हैं. इस संधि पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किए गए थे. इस संधि का उद्देश्य आपसी समझ को बढ़ाना है और सभी प्रतिभागियों में विश्वास उत्पन्न करता है.

OST में शामिल देश की सेना को किसी अन्य सदस्य देश की हवाई सीमा में अल्प सूचना पर एक निश्चित संख्या में निगरानी उड़ानों का संचालन करने की अनुमति देता है. संधि के तहत निगरानी विमान सैन्य प्रतिष्ठानों और गतिविधियों की जानकारी और तस्वीरें एकत्र कर सकता है.

इस संधि पर अब तक 34 देश हस्ताक्षर कर चुके हैं. किर्गिस्तान संधि पर हस्ताक्षर करने वाला 35वां देश है, लेकिन उसने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

अमेरिका ने रूस पर जासूसी का आरोप लगते हुए संधि से अलग हुआ था

अमेरिका ने मई 2020 में संधि तोड़ते हुए रूस पर आरोप लगाया था कि वो संधि के बहाने से टोह लेने की कोशिश कर रहा था. दरअसल साल 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर नाराज हो गए थे कि एक रूसी विमान ने गोल्फ कोर्स पर उड़ान भरी थी.

वैशिक असर

अब दो बेहद मजबूत देशों के OST से बाहर होने पर खतरे या शीत युद्ध की अटकलें तक लगाई जा रही हैं. दोनों देशों के बाहर आने से ये साफ है कि उनके बीच तनाव दोबारा बढ़ सकता है.

साल 2019 में भी दोनों ही देश Intermediate-Range Nuclear Forces (INF) संधि से अलग हो चुके हैं. इस संधि के तहत दोनों देशों ने मध्यम दूरी के घातक हथियारों को नष्ट करने का करार किया था ताकि परमाणु हथियारों की दौड़ रोकी जा सके.

खुला आसमान संधि में शामिल देश

बेलारूस, बेल्जियम, बोस्निया और हर्जेगोविना, बुल्गारिया, कनाडा, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क (ग्रीनलैंड सहित), एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जॉर्जिया, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, कजाकिस्तान, लातविया, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, रूसी संघ, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, तुर्की, यूक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और किर्गिस्तान.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-01-17 23:59:422021-01-19 11:04:20रूस ने खुद को मुक्त आकाश संधि से अलग किया, जानिए क्या है खुला आसमान संधि

अमेरिका खुला आसमान संधि से हटने की घोषणा की, जानिए क्या है खुला आसमान संधि

May 23, 2020/by Team EduDose

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के साथ खुला आसमान संधि (Open Skies Treaty) से हटने की घोषणा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस द्वारा इस संधि के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प औपचारिक रूप से संधि से हटाने की योजना की जानकारी संधि में शामिल देशों को देंगे. इसके बाद संधि से बाहर निकलने की छह महीने की उलटी गिनती शुरू होगी.

रूस और यूरोपीय देशों की प्रतिक्रिया

रूस ने अमेरिकी घोषणा का खंडन करते हुए कहा है कि अमेरिका के हटने से यूरोपीय सुरक्षा को खतरा पैदा होगा और अमेरिकी सहयोगियों के हितों को नुकसान पहुंचेगा.

जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास ने अमेरिका से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. मास ने कहा कि जर्मनी, फ्रांस, पोलैंड और ब्रिटेन ने अमेरिका को बार-बार समझाया था कि हाल के वर्षों में रूस के साथ जो समस्याएं हैं, वे संधि से बाहर निकलने के लिये उचित नहीं हैं. उन्होंने कहा, कि यह संधि लगभग पूरे उत्तरी गोलार्ध में सुरक्षा और शांति कायम रखने में योगदान करती है.

खुला आसमान संधि (Open Skies Treaty) क्या है?

खुला आकाश समझौता (Open Skies Treaty) अमेरिका और रूस सहित 35 देशों के बीच ‘हवाई निगरानी’ (Aerial Surveillance Flights) के लिए एक संधि है. इस संधि में नाटो के सदस्य भी संधि में शामिल हैं. इस संधि पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किए गए थे. इस संधि का उद्देश्य आपसी समझ को बढ़ाना है और सभी प्रतिभागियों में विश्वास उत्पन्न करता है.

इस संधि में शामिल देश की सेना को किसी अन्य सदस्य देश की हवाई सीमा में अल्प सूचना पर एक निश्चित संख्या में निगरानी उड़ानों का संचालन करने की अनुमति देता है. संधि के तहत निगरानी विमान सैन्य प्रतिष्ठानों और गतिविधियों की जानकारी और तस्वीरें एकत्र कर सकता है.

खुला आसमान संधि में शामिल देश

Belarus, Belgium, Bosnia and Herzegovina, Bulgaria, Canada, Croatia, the Czech Republic, Denmark (including Greenland), Estonia, Finland, France, Georgia, Germany, Greece, Hungary, Iceland, Italy, Kazakhstan, Latvia, Lithuania, Luxembourg, the Netherlands, Norway, Poland, Portugal, Romania, the Russian Federation, Slovakia, Slovenia, Spain, Sweden, Turkey, Ukraine, the United Kingdom, United States and Kyrgyzstan.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-05-23 21:44:312020-05-23 21:44:31अमेरिका खुला आसमान संधि से हटने की घोषणा की, जानिए क्या है खुला आसमान संधि

INF संधि से अलग होने के बाद अमेरिका ने पहली बार क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया

August 21, 2019/by Team EduDose

अमेरिका ने हाल ही में 500 किलोमीटर से अधिक रेंज वाली नई क्रूज मिसाइल ‘टॉमहाक’ का परीक्षण किया है. यह परीक्षण 18 अगस्त को कैलिफोर्निया के सैन निकालस द्वीप पर हुआ. इस परीक्षण को धरती की सतह से लांच किया गया. रूस के साथ मध्‍यम दूरी परमाणु संधि (Intermediate Range Nuclear Forces Treaty) से हटने के बाद अमेरिका ने पहली बार इस प्रकार के मिसाइल का परीक्षण किया है.

क्या है मध्‍यम दूरी परमाणु संधि (INF संधि)?

  • शीत युद्ध के दौरान 1987 में संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका और तत्‍कालीन सोवियत संघ ने मध्‍यम दूरी के परमाणु प्रक्षेपास्‍त्रों को समाप्‍त करने के लिए यह संधि किया था.
  • इस संधि पर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और रूसी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने हस्ताक्षर किए थे.
  • यह संधि अमेरिका तथा रूस को 300 से 3,400 मील दूर तक मार करने वाली जमीन से छोड़े जाने वाली क्रूज मिसाइल के निर्माण को प्रतिबंधित करती थी. इसमें सभी जमीन आधारित मिसाइलें शामिल थीं.
  • इस संधि के द्वारा दो महाशक्तियों के बीच हथियारों के विकास की दौड़ पर रोक लगी थी तथा यूरोप में अमेरिका के नाटो सहयोगियों का रूसी आक्रमण से बचाव भी हुआ था.

अगस्त 2019 में अमरीका ने INF संधि से अलग होने की घोषणा की

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अगस्त 2019 में अधिकारिक तौर पर इस संधि से अमरीका के अलग होने की घोषणा की थी. अमेरिका की इस घोषणा के अगले ही दिन रूस ने भी इस संधि पर हटने का ऐलान कर दिया.
  • श्री ट्रम्प ने रूस द्वारा से इस संधि का उल्लंघन करने के आरोप लगते हुए संधि से अलग होने की घोषणा की.
  • अमेरिका का आरोप था कि रूस ने अमेरिका के पश्चिमी हिस्से के करीब पूर्व सोवियत राज्यों को डराने के लिए परमाणु हथियार तैनात किए, जो कि संधि का उल्लंघन है.
  • इस संधि के खत्म होने के बाद दोनों देशों के बीच फिर हथियारों की होड़ शुरू होने की आशंका जताई जा रही है.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

July 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जुलाई 2026

July 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जुलाई 2026

July 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जुलाई 2026

July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-08-21 23:09:032019-08-21 23:09:03INF संधि से अलग होने के बाद अमेरिका ने पहली बार क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top