वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे भारत के अगले सेना प्रमुख होंगे, बिपिन रावत की जगह लेंगे
/by Team EduDoseलेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे भारतीय थल सेना के नए प्रमुख होंगे. वे मौजूदा आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है. लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे मौजूदा आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत के बाद सबसे सीनियर अधिकारियों में से एक थे. सितंबर 2019 में उन्होंने वाइस चीफ […]
16 दिसम्बर: विजय दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 16 दिसम्बर को पूरे देश में विजय दिवस (Vijay Diwas) मनाया जाता है. यह दिवस वर्ष 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है. इस वर्ष 16 दिसम्बर 2019 को विजय दिवस की 48वीं वर्षगांठ है. 1971 में आज ही के दिन पाकिस्तान के […]
अमरीका और चीन के बीच व्यापार समझौते के पहले चरण पर सहमति
/by Team EduDoseअमरीका और चीन ने हाल ही में व्यापार समझौते के पहले चरण पर सहमति बनी है. अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की. इस घटना क्रम में दोनों देशों ने व्यापार में संरचनात्मक सुधार और व्यापार शुल्क में छूट की घोषणा की है. विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच 18 महीनों का […]
वाहनों से पथकर वसूलने के लिए स्वचालित भुगतान व्यवस्था ‘फास्टैग’ लागू हुआ
/by Team EduDoseवाहनों से पथकर वसूलने के लिए स्वचालित भुगतान व्यवस्था ‘फास्टैग’ (FASTag) 15 दिसम्बर से लागू हो गई. यह सभी वाहनों के लिए अनिवार्य है. ‘फास्टैग’ के माध्यम से टोल प्लाज़ा पर भुगतान करने के लिए लोगों को अब अपने वाहन रोकने की आवश्यकता नहीं होगी. इससे समय तथा ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और […]
बांग्लादेश में 14 दिसम्बर को शहीद दिवस मनाया गया
/by Team EduDoseबांग्लादेश में 14 दिसम्बर को विद्वानों की हत्या की याद में शहीद दिवस मनाया गया. 1971 में बांग्लादेश को आज़ादी मिलने से कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सेना और स्थानीय लोगों ने मिलकर कई बुद्धिजीवियों की हत्या कर दी थी. इस दिन ढाका में सैकड़ों विद्वानों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, कलाकारों, शिक्षकों और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों का नरसंहार […]
15 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 15 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य चाय मजदूरों की काम की स्थिति, मजदूरों के अधिकार, दिहाड़ी, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चर्चा को भी प्रोत्साहित करना है. वर्ष 2004 में मुंबई में हुई व्यापार संघों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों […]
मैड्रिड में अन्तर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन ‘COP 25’ आयोजित किया गया
/by Team EduDoseस्पेन के मैड्रिड में 2 से 14 दिसम्बर तक संयुक्त राष्ट्र का जलवायु सम्मेलन ‘COP 25’ (UN Climate Change Conference- UNFCCC COP 25) का आयोजन किया गया. यह सम्मेलन चिली में आयोजित किया जाना था लेकिन देश में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए इसके आयोजन में असमर्थता जताई थी. इस सम्मेलन में लगभग 200 […]
क्रिकेट खिलाडी रोहित शर्मा भारत में स्पेन के फुटबाल कलब ‘ला लीगा’ के पहले ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किए गए
/by Team EduDoseभारतीय क्रिकेट खिलाडी रोहित शर्मा भारत में स्पेन के टॉप डिविजन फुटबाल लीग ‘ला लीगा’ के पहले ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किए गए हैं. ला लीगा लीग के इतिहास में यह पहला मौका है जब उसने किसी गैर-फुटबालर को अपना ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है. ला लीगा ने 2017 के बाद से ही भारत में इस […]
14 दिसम्बर: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 14 दिसम्बर को विद्युत मंत्रालय के अधीनस्थ ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency- BEE) द्वारा ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ (National Energy Conservation Day) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण में भारत की उपलब्धियों को दर्शाना और जलवायु परिवर्तन में कमी की दिशा में प्रयास करना है. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण […]
आंध्र प्रदेश विधानसभा ने ‘आंध्र प्रदेश दिशा विधेयक, 2019’ पारित किया
/by Team EduDoseआंध्र प्रदेश विधानसभा ने 13 दिसम्बर को ‘आंध्र प्रदेश दिशा विधेयक, 2019’ (आंध्र प्रदेश आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 2019) पारित किया. इस कानून के तहत दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म करने वाले अपराधियों को 21 दिनों के अंदर ट्रायल पूरा कर मौत की सजा देने का प्रावधान है. मौजूदा समयसीमा को मौजूदा चार महीना है. इस […]