वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

वैज्ञानिकों ने शुद्ध सोने का दुनिया का सबसे पतला रूप तैयार किया
/by Team EduDoseइंग्लैंंड की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के वैज्ञानिकों ने शुद्ध सोने का दुनिया का सबसे पतला रूप (पर्त) तैयार किया है. सोने यह रूप केवल दो परमाणु से मिलकर बना है. सोने की इस पर्त की मोटाई 0.47 नैनोमीटर है. यह मानव नाखून से 10 लाख गुना पतला है. इसका प्रयोग चिकित्सीय उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री […]
भारत ने वेस्टइंडीज से T-20 क्रिकेट मैच की सीरीज 3-0 से जीती
/by Team EduDoseभारत ने वेस्टइंडीज से तीन मैचों की T-20 क्रिकेट मैच की सीरीज 3-0 से जीत ली है. 6 अगस्त को गयाना में खेले गए तीसरे और अंतिम T-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली. इस सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस […]
चालू वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा
/by Team EduDoseभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 5 अगस्त से 7 अगस्त तक मुंबई में हुई. यह चालू वित्त वर्ष (2019-20) की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक थी. RBI ने नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) की सुविधा चौबीसों घंटे जारी करने की […]
भारत ने संयुक्त राष्ट्र फलस्तीन शरणार्थी एजेंसी को 50 लाख डॉलर का योगदान दिया
/by Team EduDoseभारत ने संयुक्त राष्ट्र फलस्तीन शरणार्थी एजेंसी को 6 अगस्त को 50 लाख डॉलर का योगदान दिया. फलस्तीन में भारत के प्रतिनिधि सुनील कुमार ने यरुशलम में फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) को यह राशि सौंपा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फलस्तीन की यात्रा के बाद से भारत ने UNRWA […]
राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को हटाने की घोषणा की
/by Team EduDoseराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले भारतीय संविधान के अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को हटाने की 7 अगस्त को घोषणा की. इस आशय की अधिसूचना विधि और न्याय मंत्रालय ने जारी कर दी. संसद के दोनों सदनों में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाये जाने का प्रस्ताव पारित होने के बाद राष्ट्रपति […]
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन
/by Team EduDoseपूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज का 7 अगस्त को निधन हो गया. वह 67 साल की थीं. उनको दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. गौरतलब है कि सुषमा को काफी पहले से किडनी की समस्या थी। उन्होंने अप्रैल 2016 में […]
1-7 अगस्त: विश्व स्तनपान सप्ताह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह में विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week- WBW) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य स्तनपान को प्रोत्साहन तथा समर्थन है. स्तनपान बच्चे के जीवन और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण व कम लागत वाला प्रयास है. यह दिवस UNICEF, WHO और उनके सहयोगी संस्थाओं द्वारा मनाया जाता […]
विनेश फोगाट ने पोलैंड ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता
/by Team EduDoseभारत की पहलवान विनेश फोगाट ने वारसा में पोलैंड ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में महिलाओं के 53 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता. यह इस भार वर्ग में एक माह के भीतर उनका लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है. इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में स्थानीय पहलवान रुकसाना को 3-2 से हराया.
6 अगस्त: हिरोशिमा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) और जापान में शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है. जापान के हिरोशिमा पर इसी दिन में परमाणु बम गिराया गया था. इसे मानव इतिहास में काला दिन भी कहा जाता है. इसे दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है, ताकि दुनिया इस तबाही […]
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए राजस्थान विधानसभा में विधेयक पारित
/by Team EduDoseराजस्थान विधानसभा ने 5 अगस्त को ‘राजस्थान लिंचिंग से संरक्षण विधेयक 2019’ को पारित किया. यह विधेयक मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा की गयी हिंसा) की घटनाओं पर रोकथाम के लिए लाया गया है. विधानसभा ने इस विधेयक को एक विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया. इस विधेयक के तहत मॉब लिंचिंग की घटनाओं में पीड़ित […]