वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

त्रिपुरा के विद्रोही समूह NLAFT-SD ने सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया
/by Team EduDoseत्रिपुरा के विद्रोही समूह NLAFT-SD ने 10 अगस्त को सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया. यह एक त्रिपक्षीय समझौता था. इस त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MOS) पर केंद्र सरकार, त्रिपुरा सरकार और सबीर कुमार देबवर्मा के नेतृत्व वाले ‘नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा’ (NLAFT-SD) ने हस्ताक्षर किए. समझौते के तहत विद्रोही NLAFT-SD हिंसा छोड़ने, […]
सोनिया गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया
/by Team EduDoseवरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस कार्यसमिति की 10 अगस्त को नई दिल्ली में हुई बैठक में श्रीमती गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाने को मंज़ूरी दी गयी. नए अध्यक्ष के चुनाव तक सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी.
BCCI ने NADA की डोपिंग निरोधक नीति का पालन करने का निर्णय लिया
/by Team EduDoseभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (National Anti Doping Agency- NADA) की डोपिंग निरोधक नीति का पालन करने का निर्णय लिया है. इसके तहत NADA कभी भी और कहीं भी क्रिकेटरों के डोप परीक्षण कर सकती है.
राजस्थान जैव ईंधन नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना
/by Team EduDoseराजस्थान सरकार ने विश्व जैव ईंधन दिवस के उपलक्ष्य में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये ‘राज्य जैव ईंधन नियम-2019’ जारी किया है. राजस्थान देश में यह नीति लाने वाला पहला राज्य बना है. राजस्थान जैवईंधन प्राधिकरण ने प्रदेश में तीन करोड़ पौधे लगाए हैं जिनसे एक लाख लीटर बायोडीजल मिलेगा.
झारखंड के रांची में ‘मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना’ का शुभारंभ
/by Team EduDoseउप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 10 अगस्त को झारखंड के रांची में ‘मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना’ का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कृषि मंत्री भी शामिल हुए. योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार रुपए की राशि दी जाएगी. यह राशि उनके कृषि कार्य में सहयोग करने के लिए खाद, बीज, कीट-नाशक […]
10 अगस्त: विश्व जैव ईंधन दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 10 अगस्त को ‘विश्व जैव ईंधन दिवस’ मनाया जाता है. इसका उद्देश्य पांरपरिक जीवाश्म ईंधनों के विकल्प के रूप में गैर-जीवाश्म ईंधनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. जैव ईंधनों के विभिन्न फायदों में आयात निर्भरता में कमी, स्वच्छ पर्यावरण, किसानों को अतिरिक्त आमदनी और रोजगार सृजन शामिल हैं. इस वर्ष […]
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
/by Team EduDoseदक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने 8 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉरमैट से संन्यास की घोषणा की. 36 वर्षीय अमला ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 124 टेस्ट, 181 वनडे और 44 T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रम से 9282, 8113 और 1277 रन बनाए हैं. टेस्ट में उनका नॉटआउट 311 बेस्ट […]
राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी: 31 अक्टूबर से अस्तित्व में आएँगे
/by Team EduDoseराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 9 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन कानून को मंजूरी दे दी. इसके तहत दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का गठन किया गया है. देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती यानि 31 अक्टूबर को ये दोनों प्रदेश अस्तित्व में आयेंगे. सरदार पटेल ने आजादी के बाद […]
राष्ट्रपति ने प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को भारत-रत्न से अलंकृत किया
/by Team EduDoseराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में तीन हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न से अलंकृत किया. ये हस्तियाँ हैं- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख तथा गायक भूपेन हजारिका. नानाजी देशमुख तथा भूपेन हजारिका को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है. भूपेन हजारिका के […]
राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक 2019 को मंजूरी दी
/by Team EduDoseराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 अगस्त को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक (National Medical Commission Bill) को मंजूरी दे दी। इस विधेयक को संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) से हाल ही में संपन्न हुए सत्र में पारित किया गया था. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह विधेयक कानून का रूप ले लिया है. यह […]