वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन 2019 का न्यूयॉर्क में आयोजन
/by Team EduDoseसंयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन (Climate Action Summit) 23 सितम्बर को न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया. इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य पेरिस समझौते का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था. सम्मेलन का उदघाटन संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने किया. उन्होंने दुनिया के नेताओं से जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने और समस्या के समाधान मुहैया […]
अमिताभ बच्चन को वर्ष 2018 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
/by Team EduDoseअमिताभ बच्चन को सर्वसम्मति से वर्ष 2018 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है. उन्हें 66वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. दादा साहब फाल्के पुरस्कार: एक दृष्टि दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है. यह पुरस्कार भारतीय […]
23 सितम्बर: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस से संबंधित जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 23 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages) मनाया जाता है. जो लोग सुन या बोल नहीं सकते उनके हाथों, चेहरे और शरीर के हाव-भाव से बातचीत की भाषा को सांकेतिक भाषा (Sign Language) कहा जाता है. अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस-2019 का विषय (थीम)– “सांकेतिक भाषा सबका अधिकार” है. […]
सेंट पीटर्सबर्ग ओपन: भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और स्लोवाकिया के इगोर जीलेने की जोड़ी विजेता बना
/by Team EduDoseसेंट पीटर्सबर्ग ओपन (St. Petersburg Open) टेनिस 2019 का आयोजन रूस में 16 से 22 सितम्बर के बीच किया गया. यह सेंट पीटर्सबर्ग ओपन का 24वां संस्करण था. इस प्रतियोगिता में भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और स्लोवाकिया के इगोर जीलेने की जोड़ी ने पुरुष युगल का खिताब जीता. दिविज और इगोर की जोड़ी ने […]
भारत ओर दक्षिण अफ्रीका के बीच T-20 सीरीज बराबरी पर खत्म हुई
/by Team EduDoseभारत ओर दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की T-20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हो गई. बेंगलुरू में 22 सितम्बर को खेले गये इस सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया. भारत से जीत के लिए मिले 135 रन के लक्ष्य को अफ्रीकी […]
मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म अभिनेता गोविंदा को राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया
/by Team EduDoseमध्य प्रदेश सरकार ने बॉलीवुड फिल्म अभिनेता गोविंदा को राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है. गोविंदा को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने का उद्देश्य राज्य की परंपराओं और पर्यटन स्थलों की जानकारी को जनता तक पहुँचाना है. सरकार मध्यप्रदेश में एक फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना है.
दुनिया की सबसे बड़ी ट्रेवल कंपनियों में एक थॉमस कुक को बंद करने का फैसला
/by Team EduDoseदुनिया की सबसे बड़ी ट्रेवल कंपनियों में एक थॉमस कुक बंद हो गई है. 178 साल पुरानी ब्रिटिश टूर ऑपरेटर लंबे समय से फंड की कमी से जूझ रही थी और स्वयं को दिवालिया घोषित कर दिया था. थॉमस कुक के चीफ एक्जिक्यूटिव पीटर फैंकहॉजर ने ग्राहकों, सप्लायर्स, कर्मचारी और पार्टनर्स से माफी मांगी है. […]
23 सितम्बर: स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ का एक साल पूरा हुआ
/by Team EduDoseदुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (PMJY) का 23 सितम्बर 2019 को एक साल पूरा हो गया. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (PMJY): मुख्य बिंदु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने PMJY की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को रांची से की थी. इस योजना के तहत देश में दस करोड़ से अधिक […]
71वां एमी पुरस्कार 2019: गेम ऑफ थ्रोन्स को ‘आउटस्टैंडिंग ड्रामा सीरीज’ से सम्मानित किया गया
/by Team EduDose71वें एमी पुरस्कारों की घोषणा लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका) में 23 सितम्बर को की गयी. पुरस्कार समारोह में गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) को उसके आठवें एवं अंतिम सीजन के लिए एमी 2019 में ‘आउटस्टैंडिंग ड्रामा सीरीज’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. डेविड बेनिऑफ (David Benioff) गेम ऑफ थ्रोन्स के निर्माता हैं. मुख्य अवार्ड्स […]
बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास ‘TSENTR 2019’ रूस के ऑरेनबर्ग में आयोजित किया गया
/by Team EduDoseबहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास ‘TSENTR 2019’ का आयोजन 9 से 23 सितम्बर तक रूस के ऑरेनबर्ग स्थित डोंगुज प्रशिक्षण रेंज में किया गया. इस आयोजन की जिम्मेदारी रूस के केंद्रीय सैन्य आयोग को सौंपी गई थी. ‘TSENTR 2019’ अभ्यास में मेजबान रूस के अलावा चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान के सैन्य प्रतियोगीयों ने हिस्सा […]