वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये गए
/by Team EduDoseदेश के दो राज्य महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा सदस्यों के चुनाव की मतगणना के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किये गए. इन दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान हुए थे. महाराष्ट्र: 288 सदस्यों की महाराष्ट्र विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना गठबंधन ने 161 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया. यहाँ […]
देश के कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की गयी
/by Team EduDoseराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 अक्टूबर को देश के कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की. उन्होंने नवगठित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के पहले उपराज्यपाल की नियुक्ति की भी घोषणा की. आर्टिकल 370 हटाने के बाद राज्य का पुनर्गठन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में […]
24 अक्टूबर: संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस, विश्व विकास सूचना दिवस
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस (United Nations Day) मनाया जाता है. इस वर्ष 2019 में 74वां संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस है. 1945 में संयुक्त राष्ट्र का गठन सभी के लिए शांति, विकास और मानव अधिकारों के समर्थन करने के लिए किया गया था. संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन […]
बेल्जियम की पैरालंपियन मरीकी वरवूर्ट ने इच्छा मृत्यु से अपने जीवन का अंत किया
/by Team EduDoseबेल्जियम की पैरालंपियन मरीकी वरवूर्ट ने 22 अक्टूबर को 40 साल की उम्र में इच्छा मृत्यु के जरिए अपने जीवन का अंत कर लिया. बेल्जियम में इच्छामृत्यु वैध है. मरीकी ने 2016 रियो खेलों के बाद इच्छामृत्यु घोषणा की थी. मरीकी मांसपेशियों की बीमारी से पीड़ित थीं, जिससे उन्हें लगातार दर्द होता था, उनके पैरों […]
15वां वुशु विश्व चैंपियनशिप 2019: प्रवीण कुमार स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी बने
/by Team EduDose15वां वुशु विश्व चैंपियनशिप (15th World Wushu Championships) 2019 चीन के शंघाई में 19 से 23 अक्टूबर तक खेला गया. इस प्रतियोगिता में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीत कर दसवें स्थान पर रहा. चीन, ईरान और हांगकांग क्रमशः शीर्ष तीन स्थान पर रहे. इस प्रतियोगिता में भारत के प्रवीण […]
गूगल ने दुनिया का सबसे तेज क्वांटम कंप्यूटिंग चिप ‘क्वांटम सुपरिमेसी’ विकसित किया
/by Team EduDoseगूगल (Google) ने दुनिया का सबसे तेज क्वांटम कंप्यूटिंग चिप विकसित करने का दावा किया है. इस चिप का नाम ‘क्वांटम सुपरिमेसी’ (Quantum Supremacy) दिया गया है. यह दुनिया का मौजूदा सबसे तेज सुपर कंप्यूटर जिस काम को करने में 10 हजार साल लेता है उसे करने में ये नई चिप सिर्फ 200 सेकेंड लेगी. […]
भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर साहिब गलियारा खोले जाने के समझौते पर हस्ताक्षर किये
/by Team EduDoseभारत और पाकिस्तान ने 24 अक्टूबर को करतारपुर साहिब गलियारा खोले जाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए. बाबा गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव पर डेरा बाबा नानक में जीरो प्वाइंट पर दोनों देशों के अधिकारियों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किये. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को डेरा बाबा नानक सीमा पर […]
विपणन वर्ष 2020-21 के लिए रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि
/by Team EduDoseकेन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 2020-21 विपणन वर्ष के लिए रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का निर्णय लिया है. गेंहू का एमएसपी 85 रुपए प्रति क्विंटल बढाकर 1925 रुपए कर दिया गया है. अब यह लागत मूल्य से 109 फीसदी ज्यादा है. इसी तरह चने के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 255 रुपए, जौ के […]
व्यापार को सुगम बनाने वाले देशों की सूची में भारत 63वें स्थान पर पहुंचा
/by Team EduDoseविश्व बैंक की व्यापार को सुगम बनाने वाले देशों (World Bank’s Ease of Doing Business) की सूची में भारत 63वें स्थान पर पहुंच गया है. भारत की रैंकिंग में 14 पायदान का सुधार हुआ है. 2018-19 की सूची में भारत की 77वीं रैंक थी. 24 अक्टूबर को वाशिंगटन में जारी इस सूची के अनुसार दिवाला […]
पंकज कुमार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के नये CEO नियुक्त किये गये
/by Team EduDoseकेंद्र सरकार ने 22 अक्टूबर को आईएएस अधिकारी पंकज कुमार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का नया CEO नियुक्त किया. पंकज कुमार वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं. UIDAI एक वैधानिक प्राधिकरण है, जिसे आधार एक्ट 2016 के प्रावधानों के तहत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफामेर्शन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के तहत […]