वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

14 नवम्बर: बाल दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 14 नवम्बर को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. भारत में बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. बाल दिवस जवाहरलाल […]
14 नवंबर: विश्व मधुमेह दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन पर मनाया जाता है. बैंटिंग ने 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की खोज की थी. दुनियाभर में तेजी से बढ़ती मधुमेह से जूझने और जागरुकता फैलाने के लिए यह […]
नीता अंबानी मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की ट्रस्टी बनने वाली पहली भारतीय बनीं
/by Team EduDoseरिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के ट्रस्ट में चुना गया है. वह इस म्यूजियम में ट्रस्टी बनने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. नीता अंबानी के ट्रस्टी बनने की घोषणा म्यूजियम के चेयरमैन डैनियल ब्रोडस्की ने 12 नवम्बर को की. इंडियन आर्ट और कल्चर को संरक्षित व […]
सुप्रीम कोर्ट ने प्रधान न्यायाधीश के कार्यालय को सूचना के अधिकार के अंतर्गत माना
/by Team EduDoseसुप्रीम कोर्ट ने प्रधान न्यायाधीश (CJI) के कार्यालय को सूचना के अधिकार (RTI) के तहत माना है. कोर्ट ने 13 नवम्बर को दिए अपने निर्णय में इस मामले में 2010 में दिए गये दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. अदालत के फैसले में कहा गया है कि CJI ऑफिस एक पब्लिक अथॉरिटी है, […]
उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक विधानसभा के 17 अयोग्य विधायकों को चुनाव लड़ने की छूट दी
/by Team EduDoseउच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के 17 विधायकों की अयोग्यता के फैसले पर 13 नवम्बर को अपना फैसला सुनाया. अपने फैसले में न्यायालय ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 17 विधायकों को अयोग्य ठहराने के फैसले को सही ठहराते हुए उसे बरकरार रखा है, साथ ही अयोग्य विधायकों को चुनाव लड़ने की भी इजाजत दे दी […]
प्रविंद जगन्नाथ ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
/by Team EduDoseप्रविंद जगन्नाथ ने 12 नवम्बर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. वह अगले पांच साल और पद पर बने रहेंगे. प्रविंद ने अपने पिता के पद छोड़ने के बाद 2017 में प्रधानमंत्री का पद संभाला था. हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में उनकी सत्तारूढ़ मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट (MSM) पार्टी ने […]
भारत शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्रप्रमुखों की 19वीं परिषद की मेजबानी करेगा
/by Team EduDoseभारत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्रप्रमुखों की 19वीं परिषद की 2020 में मेजबानी करेगा. SCO के महासचिव व्लादिमिर नोरोव ने 12 नवम्बर को इसकी घोषणा की. SCO के राष्ट्रप्रमुखों की 18वीं परिषद का आयोजन हाल ही में ताशकंद में किया गया था. इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया था. […]
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने द्वितीय पेरिस शांति मंच की बैठक में हिस्सा लिया
/by Team EduDoseविदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने फ्रांस में द्वितीय पेरिस शांति मंच (Second Paris Peace Forum) की बैठक में हिस्सा लिया. यह बैठक पेरिस में 11 से 13 नवम्बर तक आयोजित किया गया था. इस बैठक में भारत ने डिजिटल क्षेत्र में आंतकवादी और उग्रवादी ताकतों की पहुंच रोकने के लिए समन्वित वैश्विक कार्रवाई की अपील […]
13 नवम्बर: विश्व दयालुता दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 13 नवम्बर को ‘विश्व दयालुता दिवस’ (World Kindness Day) मनाया जाता है. इस दिन लोग समाज में दया एवं करुणा से प्रेरित कार्यों के प्रसार और उनके प्रति प्रतिबद्धता की शपथ लेते हैं. इस वर्ष यानी 2019 में विश्व दयालुता दिवस का विषय (थीम) empathy, encouraging people across the globe to better understand […]
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी, अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल कर राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा
/by Team EduDoseराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने को मंजूरी दे दी. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन की 12 नवम्बर को अनुशंसा की थी. इस दौरान महाराष्ट्र की विधानसभा निलंबित रहेगी. राज्य में किसी भी दल के संवैधानिक तरीके से सरकार […]