वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन देश का पहला ‘ईट राइट स्टेशन’ बना, FSSAI ने 4 स्टार्स रेटिंग दी
/by Team EduDoseभारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन को ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणित किया है. ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणित यह देश का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है. इस स्टेशन को FSSAI ने 4 स्टार्स रेटिंग दी है. यह उपलब्धि खाद्य सुरक्षा और खाने-पीने के सामान में स्वच्छता के पालन, हेल्दी […]
राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2019 प्रदान किये
/by Team EduDoseराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 5 दिसम्बर को नई दिल्ली में नर्सों की तीन विभिन्न श्रेणियों में 36 पुरस्कार प्रदान किए. ये पुरस्कार देश में नर्सिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए गये. राष्ट्रपति ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2020 को नर्स और मिड-वाइफ वर्ष घोषित किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की. पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में […]
5 दिसंबर: विश्व मृदा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किसानों और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है. उल्लेखनीय हैं कि हमारे भोजन का 95 प्रतिशत भाग मृदा से ही आता है. संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन […]
5 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) मनाया जाता है. यह दिवस स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सभी स्तरों पर परिवर्तन करने में लोगों की भागीदारी के सम्मान के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर स्वयंसेवकों की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करना है. ऐसे […]
भारतीय सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया
/by Team EduDoseभारतीय सेना की सामरिक बल कमान ने 3 दिसम्बर को पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण ओडिसा तट पर चांदीपुर में समेकित परीक्षण रेंज से किया गया. परीक्षण में छोड़ी गई इस मिसाइल ने 350 किलोमीटर दूर लक्ष्य साधा. परीक्षण सभी निर्धारित मानकों पर सफल रहा. पृथ्वी-2 मिसाइल: एक दृष्टि स्वदेश में विकसित […]
केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दी
/by Team EduDoseप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 4 दिसम्बर को नई दिल्ली में हुई केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की बैठक में नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill or CAB) को मंजूरी दी गयी. इस विधेयक के जरिए भारतीय नागरिकता विधेयक 1955 में संशोधन का प्रावधान है. इस विधेयक को संसद (लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति) की मंजूरी के लिए […]
स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप कानून में संशोधन को संसद के दोनों सदनों ने मंजूरी दी
/by Team EduDoseसंसद के दोनों सदनों ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) कानून में संशोधन के लिए ‘SPG (संशोधन) विधेयक, 2019’ को मंजूरी दे दी. राज्यसभा ने इस विधेयक को 3 दिसम्बर को अपनी मंजूरी दी जबकि लोकसभा पहले ही इसे पास कर चुकी है. इस संशोधन विधेयक में SPG सुरक्षा केवल प्रधानमंत्री और आधिकारिक आवास पर उनके […]
मात्सुगु असकवा एशियन डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए
/by Team EduDoseमात्सुगु असकवा एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के नये अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं. ADB बोर्ड के सदस्यों ने 2 दिसम्बर को मनीला में सर्वसम्मति से उन्हें अपना नया अध्यक्ष चुना. वह 17 जनवरी 2020 को ADB के 10वें अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे. मात्सुगु वर्तमान में जापान के प्रधान मंत्री और […]
पृथ्वीराज सिंह रूपन मॉरीशस के नये राष्ट्रपति चुने गये
/by Team EduDoseमॉरीशस में सांसदों ने 2 दिसम्बर को पूर्व कला एवं संस्कृति मंत्री पृथ्वीराज सिंह रूपन को इस द्वीपीय राष्ट्र का राष्ट्रपति चुना. उनकी पूर्ववर्ती अमीना गुरिब फकीम ने एक विवाद के बाद मार्च 2018 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन पर विलासिता की निजी वस्तुएं खरीदने के लिये क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल […]
क्षेत्रीय संपर्क योजना UDAAN के चौथे चरण की शुरुआत
/by Team EduDoseसरकार ने देश के दुर्गम और क्षेत्रीय इलाकों में संपर्क और बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय संपर्क योजना- ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (UDAAN) का चौथा चरण 3 दिसम्बर से शुरू किया. इस चरण में पूर्वोत्तर क्षेत्रों, पहाड़ी राज्यों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और प्रायद्वीपों पर जोर दिया जाएगा. इस योजना की शुरूआत अक्टूबर 2016 में की गई […]