भारत ने बांग्लादेश से T-20 सीरीज 2-1 से जीती, दीपक चाहर का रिकॉर्ड

भारत ने बांग्लादेश से तीन T-20 मैचों का सीरीज़ 2-1 से जीत ली है. नागपुर में 10 नवम्बर को खेले गये इस सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारतीय टीम ने बंगलादेश को 30 रन से पराजित कर यह सीरीज जीती. इस सीरीज़ का पहला मैच बंगलादेश ने और दूसरा मैच भारत ने जीता […]

10 नवम्बर: शांति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 नवम्बर को दुनियाभर में ‘शांति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस’ (World Science Day for Peace and Development) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व और प्रासंगिकता को रेखांकित करना है. UNESCO की सामान्य सभा ने वर्ष 2001 में इस दिवस को […]

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने 15वें पुरूष हाकी विश्व कप की मेजबानी के लिये भारत को चुना

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने 2023 में होने वाले 15वें पुरूष हाकी विश्व कप की मेजबानी के लिये भारत को चुना है. इसकी घोषणा 8 अक्टूबर को स्विटजरलैंड के लॉसाने शहर में हुई FIH एक्जिक्यूटिव बोर्ड की बैठक में की गई. पुरूष हॉकी विश्व कप भारत में 2023 में 13 से 29 जनवरी तक खेला […]

प्रधानमंत्री ने 550वें प्रकाश वर्ष पर करतारपुर गलियारे के उदघाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 9 नवम्बर को पंजाब में गुरूदासपुर के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारे की समन्वित जांच चौकी का उदघाटन किया. उन्‍होंने कहा कि करतारपुर गलियारे के खुलने के बाद दरबार साहिब गुरूद्वारा पर मत्‍था टेकना सरल हो जायेगा. उन्‍होंने भारत की इस भावना को समझने के लिए पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान […]

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर फैसला सुनाया

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर 9 नवम्बर को सर्वसम्मति से फैसला सुनाया. कोर्ट ने अपने फैसले में 2.77 एकड़ विवादित भूमि को रामलला का बताया. न्‍यायालय ने निर्मोही अखाड़े की उस याचिका को नामंजूर कर दिया जिसमें विवादित जमीन पर नियंत्रण की मांग की गई थी. कोर्ट ने केंद्र सरकार […]