Entries by Team EduDose

ब्रिटेन 31 जनवरी 2020 को औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्‍यता छोड़ दी

ब्रिटेन ने 31 जनवरी को औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्‍यता छोड़ दी. इसके साथ ही ब्रिटेन का उसके नजदीकी देशों के साथ चार दशक से अधिक पुराना आर्थिक, राजनीतिक तथा कानूनी एकीकरण समाप्‍त हो गया. ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के संस्थान से ब्रिटेन का झंडा हटा दिया गया है. करीब चार वर्ष तक […]

क्रिस्टीन सिंक्लेयर अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं

कनाडा की क्रिस्टीन सिंक्लेयर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बन गयी हैं. टेक्सास के ब्राउन्सविले में 29 जनवरी को कोनकाकाफ ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में सेंट किट्स एवं नेविस के खिलाफ टीम की 11-0 की जीत के दौरान उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया. क्रिस्टीन ने अपने करियर का 185वां गोल कर अमेरिका की […]

अरिवंद कृष्णा IBM के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किये गये

भारतीय मूल के अरिवंद कृष्णा को इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (IBM) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है. वह लंबे समय से CEO रहीं वर्जिनिया रोमेट्टी की जगह लेंगे. कृष्णा 6 अप्रैल को IBM के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालेंगे. फिलहाल अरविंद कृष्णा क्लाउड और कॉग्निटिव सॉफ्टवेयर के लिए वाइस प्रेसिडेंट हैं, जहां […]

विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया

विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन (World Sustainable Development Summit) 2020 का आयोजन नई दिल्ली में 29 से 31 जनवरी तक किया गया. इसका आयोजन प्रतिवर्ष उर्जा व संसाधन संस्थान (The Energy and Resources Institute-TERI) द्वारा किया जाता है. इसकी थीम ‘Towards 2030: Making the Decade Count’ है. विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन: एक दृष्टि विश्व […]

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्‍तान को ‘वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्‍कार दिया गया

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्‍तान रानी रामपाल को ‘वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर 2020’ पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया है. वह यह पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाली पहली हॉकी खिलाड़ी हो गई हैं. वर्ष 2019 में एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था. […]

भारतीय फुटबॉलर बाला देवी पेशेवर फुटबॉलर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी बाला देवी ने 29 जनवरी को स्कॉटलैंड के फुटबॉल क्लब रेंजर्स के साथ करार किया. दोनों के बीच यह करार 18 महीनों तक के लिए हुआ है. इसके साथ बाला देवी पेशेवर फुटबॉलर बनने वाली भारत की पहली महिला बन जाएंगी. साथ ही वह रेंजर्स के लिए खेलने वाली […]

यूरोपीय संसद ने ब्रिटेन के ब्रेक्जिट समझौते को मंजूरी दी

यूरोपीय संसद ने ब्रिटेन के ब्रेक्जिट समझौते को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की अंतिम बाधा भी समाप्त हो गई है. बेक्जिट समझौते के पक्ष में 621 मत पड़े जबकि विरोध में केवल 49 सदस्यों ने वोट किया. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन […]

मंत्रिमंडल ने ‘चिकित्सा गर्भपात संशोधन विधेयक 2020’ को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 जनवरी को ‘चिकित्सा गर्भपात संशोधन विधेयक 2020’ को मंजूरी दी. इसके अंतर्गत गर्भपात अधिनियम-1971 में संशोधन की व्‍यवस्‍था की गई है. विधेयक में गर्भपात कराने की अधिकतम अवधि 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह करने का प्रावधान किया गया है. यह विधेयक संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा. विधेयक […]

नौसेना ने मेडागास्कर में चक्रवात डायने से प्रभावित लोगों को राहत के लिये ऑपरेशन वनीला शुरू की

भारतीय नौसेना ने मेडागास्कर में चक्रवात डायने से प्रभावित लोगों को सहायता और राहत उपलब्ध कराने के लिये ऑपरेशन वनीला (Operation Vanilla) की शुरुआत की है. इस चक्रवात के कारण मेडागास्कर में बाढ़ एवं भूस्खलन जैसी आपदाएँ आई, जिनके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हो गयी और काफी लोग विस्थापित हो गये थे. भारतीय नौसेना […]

भारतीय साइकिलिस्ट एसो अल्बेन ने बर्लिन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय साइकिलिस्ट एसो अल्बेन ने बर्लिन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया. 18 साल के इस साइकिलिस्ट ने 27 जनवरी को 20 क्लासिफिकेशन अंक हासिल किया जिससे वह तालिका में शीर्ष पर रहे. एसो ने छह दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के कीरिन व्यक्तिगत स्पर्धा में यह पदक हासिल किया. इस स्पर्धा के दूसरे […]

30 जनवरी: शहीद दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि

प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है. 1948 में आज ही के दिन उनकी हत्या कर दी गई थी. देश के स्वतंत्रता, कल्याण और प्रगति के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों की याद में यह दिन शहीद दिवस (शहादत दिवस) मनाया जाता है. भारत में 23 मार्च को भी शहीद दिवस […]