EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वित्‍त मंत्री ने ‘आर्थिक सर्वेक्षण 2020’ पेश किया

संसद के दोनों सदनों में 31 जनवरी को ‘आर्थिक सर्वेक्षण 2020’ पेश किया गया. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने यह सर्वेक्षण पेश किया.

आर्थिक सर्वेक्षण 2020 के मुख्य बिंदु

  • सर्वेक्षण में अगले वित्‍त वर्ष के दौरान देश की आर्थिक विकास दर 6 से 6.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है. इसमें चालू वित्‍त वर्ष के लिए विकास दर 5 प्रतिशत रहने की बात कही गई है.
  • सर्वेक्षण में देश की अर्थव्‍यवस्‍था को पचास खरब अमरीकी डॉलर का बनाने के लिए व्‍यापार के अनुकूल नीतियों को बढ़ावा देने और देश के बाजार को मजबूत करने का उल्‍लेख है.
  • रोजगार सृजन और विकास को बढ़ावा देने के संदर्भ में सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश में चीन जैसी श्रम और निर्यात पर आधारित नीतियों के लिए अपार संभावनाएं हैं. इसमें नेटवर्क उत्‍पादों के क्षेत्र में विशेषज्ञता के जरिये रोजगार सृजन और विकास का जिक्र किया गया है.
  • सर्वेक्षण के अनुसार अप्रैल से नवम्‍बर 2019 के दौरान देश का औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक 0.6 प्रतिशत बढ़ा. इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह उत्‍पादन 5 प्रतिशत था.
  • सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2018 में एक लाख 24 हजार नई कम्‍पनियां स्‍थापित की गई जबकि वर्ष 2014 में यह संख्‍या 70 हजार थी.

राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ. सत्र की शुरुआत संसद के केन्द्रीय कक्ष में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन से हुआ. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया.

राष्ट्रपति का संबोधन के मुख्य बिंदु

  • राष्ट्रपति ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को ऐतिहासिक कानून बताया.
  • राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की जनता ने सरकार को नये भारत के निर्माण का जनादेश दिया है.
  • जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A को निष्प्रभावी करने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के समान विकास का रास्ता साफ हो गया है.
  • राष्ट्रपति ने राम जन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद परिपक्व व्यवहार करने पर भी देशवासियों की सराहना की.
  • उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार आगामी वर्षों के लिए 25 लाख करोड़ रूपये खर्च करेगी.

विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया

विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन (World Sustainable Development Summit) 2020 का आयोजन नई दिल्ली में 29 से 31 जनवरी तक किया गया. इसका आयोजन प्रतिवर्ष उर्जा व संसाधन संस्थान (The Energy and Resources Institute-TERI) द्वारा किया जाता है. इसकी थीम ‘Towards 2030: Making the Decade Count’ है.

विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन: एक दृष्टि

  • विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) TERI का एक प्रमुख वार्षिक सम्मेलन है.
  • दिल्ली सतत् विकास शिखर सम्मेलन की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई थी. इसकी शुरुआत ‘सतत् विकास’ को विश्व स्तर पर साझा लक्ष्य बनाने के उद्देश्य से की गई थी.
  • यह सम्मेलन वैश्विक नेताओं और विभिन्न शोधकर्त्ताओं के एकत्रित होने और व्यापक महत्त्व वाले जलवायु संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का एक प्रमुख केंद्र है.
  • ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) अनुसंधान, नीति, परामर्श और कार्यान्वयन क्षमताओं से युक्त एक स्वतंत्र, बहुआयामी संगठन है. इसकी स्थापना दरबारी सेठ ने 1974 में की थी, वे टाटा केमिकल्स लिमिटेड के निर्माता थे.

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्‍तान को ‘वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्‍कार दिया गया

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्‍तान रानी रामपाल को ‘वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर 2020’ पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया है. वह यह पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाली पहली हॉकी खिलाड़ी हो गई हैं. वर्ष 2019 में एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने वालीं मारिया चर्नोवा-जियोर्जी पटारिया की रूसी जोड़ी को यह पुरस्कार मिला था.

विश्‍व खेल संस्‍था ने 20 दिनों तक चले खेल प्रेमियों के मतदान के बाद 30 जनवरी को विजेता के नाम की घोषणा की. उन्हें 199477 वोट मिले, जबकि कुल 705,610 वोट पड़े. यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर, जबकि कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं.

रानी रामपाल: एक दृष्टि

रानी रामपाल को हाल ही में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला था. रानी भारत के 240 से अधिक मैच खेल चुकी हैं. रानी की अगुआई में ही भारत ने तीसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया था.


भारतीय फुटबॉलर बाला देवी पेशेवर फुटबॉलर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी बाला देवी ने 29 जनवरी को स्कॉटलैंड के फुटबॉल क्लब रेंजर्स के साथ करार किया. दोनों के बीच यह करार 18 महीनों तक के लिए हुआ है. इसके साथ बाला देवी पेशेवर फुटबॉलर बनने वाली भारत की पहली महिला बन जाएंगी. साथ ही वह रेंजर्स के लिए खेलने वाली पहली एशियाई इंटरनेशनल फुटबॉलर बन जाएंगी.

बाला देवी: एक दृष्टि

बाला देवी मौजूदा समय में भारत की महिला फुटबॉल टीम के लिए सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी हैं. बाला ने 2010 के बाद से अब तक कुल 58 मैचों में 52 गोल किए हैं. वह दक्षिण एशियाई रीजन में सबसे अधिक इंटरनेशनल गोल करने वाली महिला फुटबॉलर हैं.

बाला देवी ने भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कप्तानी भी की है. वह सिर्फ 15 साल की उम्र में पहली बार भारत के लिए खेली थीं. बाला को 2015 और 2016 में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने ‘वुमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा था.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

भारत-न्‍यूजीलैंड T20 क्रिकेट सीरीज: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 T20 मैच की सीरीज न्‍यूजीलैंड में खेला जा रहा है. इस सीरीज का चौथा मैच 29 जनवरी को वेलिंग्टन में खेला गया. इस मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को सुपर ओवर में पराजित कर दिया. भारत ने इस सीरीज के पहले मैच में न्‍यूजीलैंड को 6 विकेट से और दूसरे मैच में 7 विकेट से पराजित किया था. सीरीज के तीसरे मैच में भी भारत ने न्‍यूजीलैंड को सुपर ओवर में पराजित किया था.

त्रिकोणीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: 20 ओवर की त्रिकोणीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में भारत ने इंग्‍लैंड को पांच विकेट से हरा दिया है. ऑस्‍ट्रेलिया के केनबरा में खेले गये इस मैच में इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 147 रन बनाये. जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर और तीन गेंदों में पांच विकेट के नुकसान पर जीत के लिए आवश्‍यक रन बना लिये.

कोरोना वायरस को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय आपात: विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने चीन के कोरोना वायरस को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय आपात स्थिति की घोषणा की है. ऐसा असाधारण स्थिति में किया जाता है ताकि इस बीमारी से निपटने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर बेहतर तालमेल किया जा सके. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन प्रमुख ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता कमजोर स्वास्थ्य प्रणाली वाले देशों में इस वायरस के फैलने की आशंका है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top