Entries by Team EduDose

5 सितम्बर: अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस, मदर टेरेसा की पुण्यतिथि

प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस (International Day of Charity) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में व्यक्तियों, धर्मार्थ, परोपकारी दान संबंधी गतिविधियों के लिए जागरूकता बढ़ाना है. यह दिवस उपेक्षित और वंचितों के अधिकारों को भी बढ़ावा देता है और संघर्ष की स्थितियों में […]

तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक, जानिए क्या है क्षेत्रीय परिषद

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक (30th Southern Zonal Council Meeting) 3 सितम्बर को तिरुवनंतपुरम में हुई थी. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की. बैठक में, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और दक्षिण के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप के केंद्र शासित प्रदेशों के […]

प्रथम स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘INS विक्रांत’ नौसेना में शामिल, नौसेना के लिए नए ध्वज का अनावरण

भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत (एयरक्राफ्ट कैरियर) ‘INS विक्रांत’ को 2 सितमबर को नौसेना में शामिल किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में इसे नौसेना को समर्पित किया था. इस उपलब्धि के साथ ही भारत उन देशों के एलीट समूह में शामिल हो गया, जो एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने में सक्षम […]

भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बना, ब्रिटेन को पीछे छोड़ा

भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ यह स्थान प्राप्त किया है. ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान प्राप्त किया है. मुख्य बिन्दु इससे पहले भारत 2020 में पांचवां स्थान प्राप्त किया था, लेकिन महामारी के […]

देश में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए पहला स्वदेसी qHPV वैक्सीन विकसित

देश में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए पहला स्वदेसी विकसित क्वैड्रीवैलेंट ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (qHPV) टीका विकसित किया गया है. इसका विकास सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने किया है. मुख्य बिन्दु ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI)  ने हाल ही में SII को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन के उत्पादन की इजाजत दी थी. […]

64वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2022 की घोषणा

64वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) 2022 की घोषणा 31 अगस्त किया गया था. घोषणा के अनुसार वर्ष 2022 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार कंबोडियाई मनोचिकित्सक सोथियारा छिम और जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ तदाशी हतोरी, फिलीपीन के बाल रोग विशेषज्ञ बर्नाडेट मैड्रिड और फ्रांसीसी पर्यावरण कार्यकर्ता गैरी बेनचेघि को दिया जाएगा. मनीला में 30 नवम्बर […]

2 सितंबर: विश्व नारियल दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नारियल की उपज को बढ़ाने के लिए जागरूकता पैदा करना है. यह दिन एशिया-प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) के गठन दिवस के उपलक्ष्य में 2009 से मनाया जा रहा है.  APCC 18 सदस्य देशों का एक […]

67वां फिल्म-फेयर 2022 पुरस्कारों की घोषणा, फिल्म ‘शेरशाह’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

भारतीय फिल्मों के लिए दिया जाने वाला ‘फिल्म-फेयर पुरस्कार 2022’ का वितरण समारोह 30-31 अगस्त को गुवाहाटी में आयोजित किया गया. पुरस्कार समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था. यह फिल्म फेयर पुरस्कारों का 67वां संस्करण था. 67वें फिल्म-फेयर 2022 मुख्य पुरस्कारों की सूची सर्वश्रेष्ठ फिल्म: शेरशाह (धर्मा प्रोडक्शंस) सर्वश्रेष्ठ […]

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में GDP विकास दर 13.5 प्रतिशत रही

वर्तमान वित्त वर्ष (2022-23) की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की विकास दर 13.5 प्रतिशत रही थी. ये आँकड़े सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 31 सितम्बर को जारी किए थे. अप्रैल से जून 2022 में GDP विकास दर: मुख्य बिन्दु जारी अंतरिम अनुमानों के अनुसार वित्त वर्ष […]

संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार आयोग ने चीन में मानवाधिकारों पर रिपोर्ट जारी की

संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार आयोग (UNHRC) ने चीन में मानवाधिकारों पर 31 सितमबर को एक रिपोर्ट जारी की थी. UNHRC की रिपोर्ट: मुख्य बिन्दु इस रिपोर्ट के अनुसार चीन के शिनझियांग में वीगर स्‍वायत क्षेत्र में वीगर और मुख्‍य रूप से मुस्लिम समुदायों के खिलाफ मानवाधिकारों का गंभीर हनन हुआ है. रिपोर्ट में कहा कि यातना […]

इंडिया@100 के लिए प्रतिस्पर्धी कार्ययोजना से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली में 30 अगस्त को इंडिया@100 के लिए प्रतिस्पर्धी कार्ययोजना से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के मुख्य बिन्दु प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विवेक देबराय ने कहा है कि यदि अगले 25 वर्ष में भारत की सतत् आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहती है तो वह 200 […]