EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3-4 सितम्बर 2022

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘INS विक्रांत’ को नौसेना में शामिल किया गया

भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत (एयरक्राफ्ट कैरियर) ‘INS विक्रांत’ को 2 सितमबर को नौसेना में शामिल किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में इसे नौसेना को समर्पित किया था.

इस उपलब्धि के साथ ही भारत उन देशों के एलीट समूह में शामिल हो गया, जो एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने में सक्षम हैं. फिलहाल, इन देशों की सूची में अमेरिका, रूस, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और चीन का नाम शामिल है.

INS विक्रांत: एक दृष्टि

  • 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ INS विक्रांत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा विमानवाहक पोत है. यह 262 मीटर लंबा और 62 मीटर चौड़ा है. यह चार जनरल इलेक्ट्रिक गैस टर्बाइन द्वारा संचालित है.
  • INS विक्रांत को स्वदेशी विमान वाहक वन (IAC-1) के रूप में भी जाना जाता है. इसका निर्माण भारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड, केरल द्वारा किया गया है. इसका नाम भारत के पहले एयरक्राफ्ट कैरियर के नाम पर रखा गया है.
  • इसका आदर्श वाक्य “जयमा सम युधि स्पर्धाः” है. यह ऋग्वेद से लिया गया है. इसका अर्थ है “मैं उनको हराता हूं जो मेरे खिलाफ लड़ते हैं”.
  • इसके फ्लाइट डेक का आकार फुटबॉल के दो मैदानों के बराबर हो जाता है. यह वाहक एक 28 नॉट्स की अधिकतम रफ्तार के साथ एक बार में 7500 नॉटिकल मील (करीब 14 हजार किमी) की दूरी तय कर सकता है.
  • इस विशाल जहाज में कुल 18 फ्लोर हैं, जिनमें 2400 कंपार्टमेंट्स का निर्माण हुआ है. यहां 1600 स्ट्रॉन्ग क्रू रह सकती है. इसपर एक आधुनिक सुविधाओं से लैस एक किचन है, जिसमें मौजूद एक यूनिट प्रति घंटा 3 हजार रोटियां तैयार कर सकती है.
  • इसके मेडिकल कॉम्प्लैक्स में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर के साथ 16 बिस्तर मौजूद हैं. साथ ही यहां फिजियोथैरेपी क्लीनिक, आईसीयू, पैथोलॉजी, सीटी स्कैनर और एक्स-रे मशीनों के साथ रेडियोलॉजी विंग, डेंटल और आइसोलेशन सुविधाएं मौजूद हैं.
  • INS विक्रांत पर 30 विमानों का समूह रह सकता है. मिग-29के लड़ाकू विमान, कामोव-31 हेलीकॉप्टर्स, एमएच-60आर मल्टी रोल हेलीकॉप्टर्स और हल्के लड़ाकू विमान शामिल हैं. इस कैरियर पर ब्रह्मोस मिसाइल भी तैनात हो सकती है.
  • इसके निर्माण में 76 फीसदी स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल हुआ है. यह एंटी सबमरीन वॉरफेयर, एंटी सर्फेस, एंटी एयर वॉरफेयर जैसे कई आधुनिक सिस्टम से लैस है.
  • भारत के पास अब दो विमानवाहक पोत हैं- INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य. INS विक्रमादित्य को भारत ने 2004 में रूस से 2.35 बिलियन डॉलर में खरीदा था.

भारतीय नौसेना के लिए नए ध्वज का अनावरण

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के लिए नए ध्वज का भी अनावरण किया. पुराने झंडे में तिरंगे के साथ सेंट जॉर्ज क्रॉस (अंग्रेजों की निशानी) को भी रखा गया था. नए ध्वज में छत्रपति शिवाजी महाराज के चिन्ह को अपनाया गया है. नए निशान पर भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य ‘सम नो वरुणः’ अंकित है.
  • 15 अगस्त, 1947 को देश जब आजाद हुआ तो भारतीय रक्षा बलों ने ब्रिटिश औपनिवेशिक झंडे और बैज को जारी रखा था. 26 जनवरी, 1950 को नौसेना के ध्वज में यूनियन जैक की जगह तिरंगा लगाया गया था. जॉर्ज क्रॉस को बरकरार रखा गया था. सफेद बैकग्राउंड पर लाल क्रॉस को सेंट जॉर्ज क्रॉस के रूप में जाना जाता है.
  • नए ध्वज के ऊपरी कैंटन पर राष्ट्रीय ध्वज है. राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक नीला अष्टकोणीय आकार भी है. यह नौसेना के आदर्श वाक्य के साथ ढाल पर लगाया जाता है.

भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बना, ब्रिटेन को पीछे छोड़ा

भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ यह स्थान प्राप्त किया है. ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान प्राप्त किया है.

मुख्य बिन्दु

  • इससे पहले भारत 2020 में पांचवां स्थान प्राप्त किया था, लेकिन महामारी के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान के चलते ब्रिटेन आगे निकल गया था. अब केवल अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी की अर्थव्यवस्था भारत से बड़ी हैं. ब्रिटेन अब छठवें स्थान पर है.
  • महज 10 साल पहले तक दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत 11वें स्थान पर जबकि ब्रिटेन 5वें स्थान पर था.
  • हाल ही में जारी जीडीपी के आंकड़ों के अनुसार भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 13.5 फीसदी की दर से आगे बढ़ी है.
  • भारत की अर्थव्यवस्था चालू वित्तीय वर्ष के दौरान करीब 7 फीसदी की दर से आगे बढ़ने का अनुमान जताया गया है.

क्या होती है GDP (जीडीपी)?

  • GDP (जीडीपी) का पूरा नाम ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (सकल घरेलू उत्पाद) है. किसी देश में एक निश्चित अवधि के दौरान उत्पादित सभी वस्तुओं एवं सेवाओं के कुल बाजार मूल्य को जीडीपी कहते हैं.
  • जीडीपी से ही किसी देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति का पता लगाया जाता है. अगर जीडीपी कम रहता है, तो इससे पता चलता है कि देश में पिछले साल के मुकाबले कम वस्तुओं/ सेवाओं का उत्पादन हुआ.
  • पिछले वित्त वर्ष (2021-22) में देश की जीडीपी का आकार 3173.40 अरब डॉलर होने का अनुमान है.

देश में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए पहला स्वदेसी qHPV वैक्सीन विकसित

देश में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए पहला स्वदेसी विकसित क्वैड्रीवैलेंट ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (qHPV) टीका विकसित किया गया है. इसका विकास सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने किया है.

मुख्य बिन्दु

  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI)  ने हाल ही में SII को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन के उत्पादन की इजाजत दी थी.
  • भारत में सर्वाइकल कैंसर 15 से 44 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाओं में दूसरा सर्वाधिक संख्या में पाया जाने वाला कैंसर है.
  • यह टीका सर्वाइकल कैंसर को रोकने में सफल रहेगी. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बच्चियों को कम उम्र में ही यह टीका दे दिया जाए तो वह ऐसे संक्रमण से सुरक्षित हो जाएंगी.

क्या होता है सर्वाइकल कैंसर

  • सर्वाइकल कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो सर्विक्स में शुरू होता है. महिलाओं के गर्भाशय के निचले हिस्से में यूट्रस और वजाइना से जुड़ने वाली सिलेंडर नुमा नाली को सर्विक्स कहा जाता हैं. सर्वाइकल कैंसर भारत में दूसरा सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है.
  • ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) जो कि एक यौन संचारित संक्रमण है. ये वायरस सर्वाइकल कैंसर पैदा करने में सबसे अधिक जिम्मेदार है.

64वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2022 की घोषणा

64वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) 2022 की घोषणा 31 अगस्त किया गया था. घोषणा के अनुसार वर्ष 2022 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार कंबोडियाई मनोचिकित्सक सोथियारा छिम और जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ तदाशी हतोरी, फिलीपीन के बाल रोग विशेषज्ञ बर्नाडेट मैड्रिड और फ्रांसीसी पर्यावरण कार्यकर्ता गैरी बेनचेघि को दिया जाएगा. मनीला में 30 नवम्बर को ये पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे.

सोथियारा छिम ने खमेर रूज के शासन में सताए गए पीड़ितों का इलाज करने में काफी नाम कमाया है. वहीं, जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ तदाशी हतोरी ने वियतनाम में हजारों ग्रामीणों का इलाज किया है.

फिलीपीन के बाल रोग विशेषज्ञ बर्नाडेट मैड्रिड ने हजारों प्रताड़ित बच्चों और उनके परिवारों को चिकित्सा, कानूनी और सामाजिक सहायता प्रदान की है. फ्रांसीसी पर्यावरण कार्यकर्ता गैरी बेनचेघिब ने इंडोनेशियाई नदियों में प्लास्टिक प्रदूषण को साफ करने के लिए प्रयास किये हैं.

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार: एक दृष्टि

  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार माना जाता है.
  • यह पुरस्कार एशिया के उन व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने गरीबी उन्मूलन और समाज के विकास में असाधारण योगदान दिया है.
  • फ़िलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में यह पुरस्कार 1957 में शुरू किया गया था.
  • अब तक 53 भारतीयों को यह पुरस्कार मिल चुका है. पहला अवॉर्ड 1958 में विनोवा भावे को दिया गया था.

2 सितंबर: विश्व नारियल दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नारियल की उपज को बढ़ाने के लिए जागरूकता पैदा करना है.

यह दिन एशिया-प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) के गठन दिवस के उपलक्ष्य में 2009 से मनाया जा रहा है.  APCC 18 सदस्य देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है.

यह संगठन एशियाई प्रशांत क्षेत्र की नारियल विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने, समन्वय और सामंजस्य स्थापित करने का कार्य करता है. भारत APCC के संस्थापक सदस्यों में से एक है.

विश्‍व नारियल दिवस 2022 की थीम

इस वर्ष यानी 2022 में विश्‍व नारियल दिवस की थीम ‘बेहतर भविष्य और जीवन के लिए नारियल उगाना’ (Growing coconut for a better future and life) है.

भारत में नारियल का उत्‍पादन

वैश्विक नारियल उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है. भारत में, केरल में नारियल का सबसे अधिक उत्पादन होता है. केरल के अलावा इसका उत्पादन तमिलनाडु और कर्नाटक में भी किया जाता है.

भारत में राष्‍ट्रीय नारियल बोर्ड भी नारियल के उत्पादन और विकास के साथ ही इससे जुड़े अन्‍य उत्‍पादों जैसे सॉफ्ट ड्रिंक, चिप्‍स और जैम पर भी काम कर रहा है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम के कोवलम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक का उद्घाटन किया. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और दक्षिण के अन्‍य राज्यों के मुख्यमंत्री, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप के केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक भी इस बैठक में भाग लेंगे.

अमेरिका ने ताइवान को 1.1 अरब डॉलर के सैन्य उपकरण बेचने को अनुमोदित किया

चीन और ताइवान में चल रही तनातनी के बीच अमरीकी विदेश विभाग ने ताइवान को 1.1 अरब डॉलर के सैन्य उपकरण बेचने के सौदे को अनुमोदित किया है. इसके अन्तर्गत 60 पोत-रोधी मिसाइल और हवा से हवा में मार करने वाली 100 मिसाइलों की बिक्री शामिल है.

बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री 5-8 सितम्‍बर तक भारत यात्रा पर

बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5-8 सितम्‍बर तक भारत यात्रा पर आ रही हैं. हाल के वर्षों में भारत और बाग्‍लादेश ने सर्वोच्च स्‍तर सहित महत्वपूर्ण विचार-विमर्श जारी रखा है. प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा से दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक संबंधों को और बल मिलेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top