EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4-6 जनवरी 2025

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा: विजेताओं की सूची

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की थी. पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद, सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विश्वविद्यालय और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:
पढ़ें पूरा आलेख…»


पूर्व फुटबॉलर मिखाइल कवेलशविली ने जॉर्जिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

  • जॉर्जिया में 29 दिसम्बर 2024 को सत्तारूढ़ जॉर्जियन ड्रीम पार्टी के नेता मिखाइल कवेलशविली ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. उन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति सैलोम जुराबिश्विली का स्थान लिया है.
  • इससे पहले 14 दिसंबर शनिवार को जॉर्जियन ड्रीम पार्टी ने मिखाइल कवेलशविली को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था.
  • जॉर्जिया में अक्तूबर में हुए चुनावों को विपक्षी समूहों की तरफ से उनके चुनाव को अवैध घोषित किया गया था. जॉर्जिया में तमाम विपक्षी दलों का आरोप है कि रूस की मदद से चुनाव में धांधली हुई थी.

कौन हैं मिखाइल कवेलशविली?

  • मिखाइल कावेलशविली 1990 के दौर में फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं. वे मैनचेस्टर सिटी के लिए प्रीमियर लीग और स्विस सुपर लीग के कई क्लबों में स्ट्राइकर थे.
  • उन्होंने 2022 में ही जॉर्जियन ड्रीम पार्टी के दो सांसदों के साथ मिलकर पीपुल्स पावर नाम का समूह शुरू किया था. यह समूह अपने पश्चिम विरोधी एजेंडे के लिए काफी चर्चित रहा है.

विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप 2024: आर वैशाली ने कांस्य पदक जीता

  • विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप 2024 एक ओवर-द-बोर्ड शतरंज टूर्नामेंट था जो 30 और 31 दिसंबर 2024 को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया था.
  • यह विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप का 2024 संस्करण था और इसमें एक ओपन सेक्शन और एक महिला सेक्शन शामिल था.
  • इस प्रतियोगिता में जीएम मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोमनियाची ने खिताब साझा करने पर सहमति व्यक्त की.
  • भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने महिलाओं की विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया.
  • वैशाली ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में चीन की झू जिनर को हराया. हालाकि सेमीफाइनल में वह चीन की ही जू वेनजुन से हार गईं, जो बाद में चैंपियन बनीं.

16 जनवरी को लोकपाल दिवस मनाया जायेगा

  • भारत के लोकपाल (Lokpal of India) ने प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को ‘लोकपाल दिवस’ (Lokpal Day) के रूप में मनाने की घोषणा की है.
  • यह दिन भारत के लोकपाल की स्थापना का प्रतीक है. पहला लोकपाल दिवस 16 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा.

लोकपाल: एक दृष्टि

  • लोकपाल एक स्वतंत्र वैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 की धारा 3 के तहत की गई थी.
  • यह अधिनियम लोक-सेवकों के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार की जांच के लिए केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति का प्रावधान करता है.
  • श्री न्यायमूर्ति एएम खानविलकर को भारत के लोकपाल के दूसरे अध्यक्ष के रूप में 10 मार्च 2024 को पद की शपथ दिलाई गई थी.
  • इसके पहले अध्यक्ष न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष थे. मार्च 2024 से इस संस्था में अध्यक्ष और छह सदस्य शामिल हैं.

लोकपाल के लिए योग्यता और शर्तें

  • लोकपाल के तौर पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवार को सुप्रीम कोर्ट का वर्तमान या पूर्व न्यायाधीश होना चाहिए या देश के किसी उच्च न्यायालय का वर्तमान और पूर्व मुख्य न्यायाधीश होना चाहिए.
  • ग़ैर-न्यायिक सदस्य होने की स्थिति में नियुक्ति के लिए भ्रष्टाचार रोधी, प्रशासन, सतर्कता, क़ानून एंव प्रबंधन संबंधित क्षेत्र का 25 सालों का अनुभव होना चाहिए.
  • कोई निर्वाचित प्रतिनिधि या कोई कारोबारी या पंचायत व नगर निगम के सदस्य की नियुक्ति नहीं हो सकती.
  • उम्मीदवार किसी ट्रस्ट या लाभ के पद पर भी नहीं होना चाहिए.
  • लोकपाल नियुक्ति की चयन कमिटी में प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस या उनके द्वारा नामित जज, नेता विपक्ष, लोकसभा अध्यक्ष और एक जूरिस्ट होता है.

लोकपाल का कार्यकाल और वेतन

  • लोकपाल का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा और वेतन भारत के मुख्य न्यायाधीश के समान होगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भारत यात्रा पर

अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन 5-6 जनवरी को भारत यात्रा पर हैं. इस दौरान वे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ अंतरिक्ष, रक्षा और रणनीतिक प्रौद्योगिकी सहयोग तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे.

बंगाल ने फाइनल में केरल को हराकर 33वां संतोष ट्रॉफी खिताब जीता

संतोष ट्रॉफी 2024-25 के 78वें संस्करण का फाइनल 31 दिसंबर 2024 कोतेलंगाना के हैदराबाद में जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में खेला गया था. इस प्रतियोगिता के फाइनल में पश्चिम बंगाल ने सात बार के विजेता केरल को 1-0 हरा दिया. पश्चिम बंगाल 33वीं बार संतोष ट्राफी का विजेता बना है.

सरकार ने वायनाड भूस्खलन को गंभीर प्रकृति आपदा घोषित किया

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वायनाड भूस्खलन को गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित किया है. इस वर्गीकरण से राज्य को पुनर्वास प्रयासों के लिए सांसदों के स्थानीय क्षेत्र विकास निधि सहित अन्य फण्ड से धन जुटाने में मदद मिलेगी. 30 जुलाई, 2024 को केरल के वायनाड जिले के चूरलमाला और मुंडक्कई गांव इस भारी भूस्खलन में कई लोगों की मौत हो गई थी.

भारत में पहली बार तटीय और वेडर पक्षियों की गणना

भारत में पहली बार तटीय और वेडर पक्षियों की गणना (census of coastal and wader birds) 3 से 5 जनवरी तक जामनगर (गुजरात) के मरीन नेशनल पार्क और मरीन अभयारण्य में की गई. मरीन नेशनल पार्क भारत का पहला मरीन वन्यजीव अभयारण्य (1980) और मरीन नेशनल पार्क (1982) है. यह गुजरात के कच्छ की खाड़ी में स्थित है.

भारतीय स्टेट बैंक का उपभोग व्यय सर्वेक्षण पर शोध

भारतीय स्टेट बैंक के उपभोग व्यय सर्वेक्षण पर शोध के अनुसार भारत में वित्त वर्ष 2011-12 में ग्रामीण गरीबी दर 25.7 प्रतिशत थी, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में उल्लेखनीय रूप से घटकर 4.86 प्रतिशत हो गई है. पिछले बारह वर्षों में शहरी गरीबी 13.7 प्रतिशत से घटकर 4.09 प्रतिशत हो गई है. वहीं समग्र स्तर पर भारत में गरीबी की दर अब 4 प्रतिशत से 4.5 प्रतिशत के बीच हो सकती है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 अगस्त 2026

August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top