EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16-18 जनवरी 2025

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

इसरो के SpaDeX मिशन ने डॉकिंग सफलता हासिल कर दुनिया का चौथा देश बना

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) मिशन ने 16 जनवरी 2025 को ऐतिहासिक डॉकिंग सफलता हासिल की. डॉकिंग के बाद एक ही अंतरिक्षयान के रूप में दो उपग्रहों का नियंत्रण सफल रहा.

इसरो ने 16 जनवरी 2025 को पहली बार अंतरिक्ष में दोनों उपग्रह ‘चेजर’ और ‘टारगेट’ की सफल डॉकिंग कराकर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की. इसरो आने वाले दिनों में अनडॉकिंग और पावर ट्रांसफर की जांच करेगा. पढ़ें पूरा आलेख…»


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024: गुकेश, भाकर, हरमनप्रीत और प्रवीण को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (National Sports Awards) 2024 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इन पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में की थी.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर, भारतीय हॉकी टीम की कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पढ़ें पूरा आलेख…»


प्रधान मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी 2025 को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग सुरंग (टनल) का उद्घाटन किया. इस सुरंग को पहले Z-मोड़ सुरंग (Z-Morh tunnel) नाम से जाना जाता था.
  • लगभग 12 किलोमीटर लंबी इस सुरंग परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है. इसका निर्माण मई 2015 में शुरू हुआ था और जिसे 2024 में पूरा किया जाना था.
  • श्रीनगर-लेह NH-1 पर बनी इस सुरंग के बनने के बाद अब श्रीनगर-लेह हाइवे पर गगनगीर से सोनमर्ग के बीच एक घंटे की दूरी अब महज 15 मिनट में पूरी की जा सकेगी. इससे पूरे रास्ते को पूरा करने में पहले 3 से 4 घंटे का समय लगता था, वो दूरी अब सिर्फ 45 मिनट में पूरी हो जाएगी.
  • सोनमर्ग सुरंग, जोजिला टनल प्रोजेक्ट का हिस्सा है. जिसका मकसद पूरे साल श्रीनगर से लद्दाख तक आवाजाही सुचारू रूप से चालू रखना है.
  • इस सुरंग के जरिए श्रीनगर, द्रास, कारगिल और लेह के इलाके में सिक्योरिटी बेहतर करने में मदद मिलेगी. साथ ही बॉर्डर के नजदीकी इलाकों का इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा.
  • सुरंग के बनने से पहले यहां जो सड़क थी, वो अंग्रेजी के ‘Z’ अक्षर के आकार की थी, इसीलिए इसका नाम जेड मोड़ टनल रखा गया था.
  • सुरंग के निर्माण में इस रोड पर पड़ने वाले हिमस्खलन प्रभावित उस हिस्से को हटा दिया गया है, जो अक्सर भारी बारिश के कारण महीनों तक बंद रहता था.

सबसे घातक प्रजातियों में से एक सिडनी फ़नल-वेब स्पाइडर की एक और प्रजाति की खोज

  • ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे घातक प्रजातियों में से एक सिडनी फ़नल-वेब स्पाइडर (Sydney funnel-web spider) की एक और प्रजाति की खोज की है.
  • नई फ़नल-वेब प्रजाति को ‘बिग बॉय’ उपनाम दिया गया है. यह पहले से अधिक बड़ी और अधिक जहरीली प्रजाति है.
  • 9 सेंटीमीटर लंबी इस प्रजाति को पहली बार 2000 के दशक की शुरुआत में सिडनी के पास ऑस्ट्रेलियाई सरीसृप पार्क में खोजा गया था.
  •  वैज्ञानिकों ने इस प्रजाति को खोजने वाले वैज्ञानिक क्रिस्टेंसन के नाम पर इस प्रजाति का नाम एट्रैक्स क्रिस्टेंसनी (Atrax christenseni) रखा है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, राष्ट्रपति सुबियांतो 25 और 26 जनवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे.

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दो साल के उच्चतम स्तर 358 करोड़ डॉलर पर पहुंचा

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2024 में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 35.11 प्रतिशत बढ़कर दो साल के उच्चतम स्तर 3.58 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया. पिछले वर्ष के इसी महीने यह 2.65 बिलियन डॉलर था. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में देश का इलेक्ट्रॉनिक निर्यात 28.6 प्रतिशत बढ़कर 26.11 बिलियन डॉलर हो गया, जो 2023-24 की इसी अवधि के दौरान 20.30 बिलियन डॉलर था.

उपराष्ट्रपति लक्षद्वीप की तीन दिन की यात्रा पर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड 17 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक लक्षद्वीप की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे. पदभार संभालने के बाद केंद्र शासित प्रदेश की उनकी यह पहली यात्रा होगी. उपराष्ट्रपति वहां विभिन्न लोक परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

IMF ने भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान बरकरार रखा

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अगले दो वित्त वर्षों 2025-26 और 2026-27 में भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान बरकरार रखा है. यह अनुमान भारत की संभावनाओं के अनुरूप है. अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने यह जानकारी अपने ताजा विश्व आर्थिक सर्वेक्षण में दी. IMF के अनुसार भारत ने विश्‍व की बडी अर्थव्‍यवस्‍थाओं के बीच अपनी सबसे तेज वृद्धि दर बरकरार रखी है.

होलोंगापार गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य में तेल और गैस अन्वेषण ड्रिलिंग को मंजूरी

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की स्थायी समिति ने असम में होलोंगापार गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य (Hollongapar Gibbon Wildlife Sanctuary) के इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) में तेल और गैस अन्वेषण ड्रिलिंग को मंजूरी दे दी है. इस वन्यजीव अभयारण्य का नाम देश की एकमात्र वानर (ऐप) प्रजाति, हूलॉक गिब्बन (Hoolock gibbon) के नाम पर रखा गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top