EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 दिसम्बर 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

3 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस, राष्‍ट्रीय दिव्‍यांग जन सशक्तीकरण पुरस्‍कार

प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस (International Day of Persons With Disabilities) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य दिव्‍यांगों के हितों की रक्षा करना और समाज में हर वर्ग के दिव्‍यांगों की बेहतरी के लिए जागरूकता पैदा करना है.

इस वर्ष यानी 2024 के ‘अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ का मुख्य विषय (थीम) ‘समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए दिव्यांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ाना’ (Amplifying the Leadership of Persons with Disabilities for an Inclusive and Sustainable Future) है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाने का निर्णय 1992 में लिया था.

दिव्यांग से तात्पर्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसम्बर 2015 में विकलांगों को दिव्यांग कहने की अपील की थी. जो विशेष रूप से सक्षम लोगों की विशेष क्षमताओं की ओर इशारा करता है साथ ही समाज के हर वर्ग से अपील करता है कि वो अपने नज़रिए को सकारात्मक की ओर ले जाएं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान की. यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिया जाता है.

राष्‍ट्रीय दिव्‍यांग जन सशक्तीकरण पुरस्‍कार

  • राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्‍यांगजन दिवस पर राष्ट्रीय दिव्‍यांग जन सशक्तीकरण पुरस्‍कार प्रदान किया.
  • इस अवसर पर कुल 22 व्यक्तियों और 11 संस्‍थानों को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया.
  • सर्वश्रेष्‍ठ दिव्‍यांगजन श्रेणी में व्‍यक्तिगत उत्‍कृष्‍टता के लिए अमर जैन को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया.
  • अमर जैन शत प्रतिशत दृष्टि बाधित लोगों को कानूनी परामर्श उपलब्ध कराते हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र को नया जिला घोषित

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र को नया जिला घोषित किया है. यह निर्णय कुंभ मेले के प्रबंधन और प्रशासन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है. प्रत्‍येक 12 वर्ष पर लगने वाला महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 26 फरवरी को संपन्न होगा.

मरूस्‍थलीकरण की रोकथाम के लिए संयुक्त राष्ट्र संधि में शामिल देशों का सम्मेलन

मरूस्‍थलीकरण की रोकथाम के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र संधि में शामिल देशों का 16वां सम्‍मेलन 2 दिसम्बर को सऊदी अरब के रियाद में शुरू हुआ. पर्यावरण मंत्री भूपेन्‍द्र यादव और हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्‍व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज अंतरराष्‍ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ मंडप में आयोजित एक महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेगा.

प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए बुसान में हुआ वैश्विक सम्मेलन

प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने की संधि को अंतिम रूप देने के लिए दक्षिण कोरिया के बुसान में हुआ वैश्विक सम्मेलन 1 दिसम्बर को बेनतीजा समाप्त हो गया. यह अंतर-सरकारी वार्ता समिति की पांचवीं बैठक थी, जो 2022 से प्लास्टिक प्रदूषण पर कानूनी रूप से रोक लगाने का समझौता तय करने पर काम कर रही है. सप्ताह भर चली वार्ता में लगभग 200 देश शामिल हुए.

भारत और ADB के बीच 98 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता

एशियाई विकास बैंक (ADB) भारत को 98 मिलियन डॉलर का ऋण देगा. यह ऋण बागवानी फसल किसानों की प्रमाणित रोग-मुक्त रोपण सामग्री तक पहुंच में सुधार के लिए देगा. इससे उनकी फसलों की उपज, गुणवत्ता और जलवायु प्रभावों के प्रति लचीलापन बढ़ेगा.

विदेश में भारतीय महिलाओं की मदद के लिए वन स्टॉप सेंटर

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विदेश में संकट का सामना कर रही भारतीय महिलाओं के लिए 9 वन स्टॉप सेंटर के प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इनमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, यूएई, सऊदी अरब (जेद्दा और रियाद) में आश्रय गृहों के प्रावधान वाले 7 वन स्टॉप सेंटर और टोरंटो तथा सिंगापुर में आश्रय गृहों के बिना 2 वन स्टॉप सेंटर शामिल हैं.

तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट पर फेंगल’ चक्रवात

उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी तट पर हाल ही में फेंगल चक्रवात ने खतरनाक रूप ले लिया. इस तूफान का नाम ‘फेंगल’ सऊदी अरब की तरफ से प्रस्तावित किया गया है. यह एक अरबी शब्द है, जो भाषाई परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का मिश्रण है.

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग में भारत पुनः निर्वाचित

भारत को वर्ष 2025-2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण आयोग (PBC) में पुनः निर्वाचित किया गया है. इस आयोग में भारत का वर्तमान कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था. PBC का उद्देश्य व्यापक वैश्विक शांति एजेंडे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान देना तथा उसे बढ़ाना है. इसमें 31 सदस्य देश शामिल हैं, जिन्हें महासभा, सुरक्षा परिषद और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद से चुना जाता है.

नागालैंड की नागा जनजातियों का प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव शुरू

नागालैंड की नागा जनजातियों का प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव 1 से 10 दिसंबर तक मनाया जा रहा है. यह हॉर्नबिल महोत्सव का 25वां संस्करण है, इसकी शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी. इसका आयोजन नागालैंड के पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है. इस महोत्सव में जापान साझेदार के रूप में शामिल है.

गुजरात की सांस्कृतिक हस्तशिल्प विरासत ‘घरचोला’ को GI टैग

गुजरात की सांस्कृतिक हस्तशिल्प विरासत ‘घरचोला’ को GI टैग दिया गया है. घरचोला साड़ियां पारंपरिक रूप से हिंदू और जैन समुदायों में विवाह जैसे शुभ अवसरों पर पहनी जाती हैं. GI टैग किसी भी क्षेत्र का क्षेत्रीय उत्पाद होता है जिससे उस क्षेत्र की पहचान होती है. यह एक प्रकार का बौद्धिक संपदा अधिकार होता है.

मासातो कांडा को एशियाई विकास बैंक का 11वां अध्यक्ष चुना गया

जापान के मासातो कांडा को एशियाई विकास बैंक (ADB) का 11वां अध्यक्ष चुना गया है. वे 24 फरवरी 2025 को मासात्सुगु असाकावा की जगह लेंगे. ADB अध्यक्ष का कार्यकाल 5 साल का होता है. ADB, एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर केंद्रित एक क्षेत्रीय बहुपक्षीय संस्था है. यह सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सदस्य देशों को ऋण प्रदान करता है.

नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2024 में भारत अब 49वें स्थान पर

नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स (NRI) 2024 में भारत अब 49वें स्थान पर है जबकि भारत वर्ष 2023 की रिपोर्ट में 60वें स्थान पर था. यह इंडेक्स पोर्टलैन्स इंस्टीट्यूट, सैद बिजनेस स्कूल और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है. रैंकिंग में शीर्ष 5 देश क्रमशः अमेरिका, सिंगापुर, फ़िनलैंड, स्वीडन और दक्षिण कोरिया हैं.

भारत एवं कंबोडिया के बीच संयुक्त टेबल टॉप ‘अभ्यास सिनबैक्स’

भारत एवं कंबोडिया के बीच संयुक्त टेबल टॉप ‘अभ्यास सिनबैक्स’ (EXERCISE CINBAX) का पहला संस्करण पुणे में आयोजित किया जा रहा है.  इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत संयुक्त आतंकवाद रोधी  अभियानों का अभ्यास करना है.

सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन का ख़िताब 2024

सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन का ख़िताब पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने जीता. इसका आयोजन 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक लखनऊ में हुआ था. पीवी सिंधु ने चीन की वू लुओ यू को हराकर महिला एकल का किताब जीता. लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता है.

भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति

भारत और मलेशिया के बीच 2 दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 तक संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति आयोजित किया जा रहा है. इसका आयोजन मलेशिया के बेंटोंग कैंप में किया जा रहा है. यह अभ्यास जंगल के वातावरण में अभियानों पर केंद्रित होगा. ‘हरिमाऊ शक्ति’ एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है. इसकी शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी. यह भारत और मलेशिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top