EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22-24 नवंबर 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

UNICEF ने ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2024’ रिपोर्ट जारी की

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF)  ने 20 नवंबर 2024 को विश्व बाल दिवस के अवसर पर ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2024’ (State of the World Children) रिपोर्ट नई दिल्ली में जारी की थी.

रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु

  • रिपोर्ट में वर्ष 2050 तक बच्चों के जीवन को आकार देने वाली तीन प्रमुख प्रवृत्तियों, जनसांख्यिकीय बदलाव, जलवायु संकट और अग्रणी प्रौद्योगिकियाँ, पर प्रकाश डाला गया है.
  • वैश्विक स्तर पर नवजात शिशुओं के जीवित रहने की दर 98% से अधिक है, जबकि 5 वर्ष की आयु तक जीवित रहने वाले बच्चों की संभावना 99.5% है.
  • 2000 के दशक में जन्मी लड़कियों की जीवन प्रत्याशा 70 वर्ष और लड़कों की 66 वर्ष से बढ़कर क्रमशः 81 वर्ष और 76 वर्ष हो गयी है.
  • विश्व के 23% बच्चे वर्तमान में निम्न आय वर्ग के रूप में वर्गीकृत 28 देशों में रहते हैं, जो 2000 के दशक में इन देशों की हिस्सेदारी (11%) से दोगुने से भी अधिक है.
  • 2050 के दशक तक 95.7% बच्चों को कम-से-कम प्राथमिक शिक्षा प्राप्त होगी (जो 2000 के दशक में 80% थी) तथा 77% बच्चों को कम-से-कम उच्च माध्यमिक शिक्षा (जो 2000 के दशक में 40% थी) प्राप्त होगी.

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की यात्रा संपन्न की

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 से 20 नवम्बर 2024 तक तीन देशों- नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की यात्रा पर थे.
  • इस यात्रा के पहले चरण में उन्होंने 16 और 17 नवंबर को नाइजीरिया की यात्रा की थी. पिछले 17 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की यह पहली यात्रा थी.
  • प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया के राष्‍ट्रपति बोला अहमद टीनुबु के निमंत्रण पर नाइजीरिया गए थे. यहाँ प्रधानमंत्री को नाइजीरिया का राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ से सम्मानित किया गया.
  • प्रधानमंत्री को यह पुरस्कार भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके राजनीतिक कौशल और शानदार योगदान के लिए दिया गया
  • यह नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले विश्व के दूसरे और 1969 के बाद पहले विदेशी नेता हैं. इससे पहले महारानी एलिजाबेथ को वर्ष 1969 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
  • नाइजीरिया पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है. इसकी सीमा नाइजर, चाड, कैमरून और बेनिन से लगती है. नाइजीरिया की राजधानी अबुजा और मुद्रा ‘नायरा’ है.
  • यात्रा के दूसरे चरण में श्री मोदी ब्राजील में रियो डी जेनेरियो गए थे. वे ब्राजील की मेजबानी में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के प्रयोजन से वहाँ गए थे.
  • जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इटली-भारत संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना की घोषणा (2025-2029) की. इसका उद्देश्य भारत एवं इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना है.
  • ब्राज़ील दक्षिण अमेरिका का सबसे विशाल देश है. दक्षिण अमेरिका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा 7491 किलोमीटर है.
  • इस यात्रा के अंतिम चरण में श्री मोदी 19 और 20 नवम्बर को गयाना का दौरा किए. 1968 के बाद गयाना यात्रा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे. पिछले वर्ष गयाना के राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर मोहम्‍मद इरफान अली भारत आए थे.
  • यहाँ प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ़ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया.
  • गुयाना, दक्षिणी अमेरिका का एक देश है. गुयाना ने 26 मई 1966 को यूनाइटेड किंगडम से एक अधिराज्य के रूप में स्वतंत्रता प्राप्त की तथा 23 फरवरी 1970 को एक गणराज्य बन गया.

21 नवंबर: विश्व मात्स्यिकी दिवस

  • प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को दुनियाभर में विश्व मात्स्यिकी दिवस (World Fisheries Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मत्स्य पालन, मछुआरों, मत्स्य किसानों तथा पशुपालन हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना है.
  • विश्व मात्स्यिकी दिवस की शुरुआत वर्ष 1997 में नई दिल्ली में ‘विश्व मत्स्यपालन मंच’ की बैठक के परिणामस्वरूप हुई थी.
  • वर्ष 2024 का मुख्य विषय (थीम) ‘भारत का नीला परिवर्तनः लघु-स्तरीय एवं टिकाऊ मत्स्य पालन को मजबूत करना’ (India’s Blue Transformation: Strengthening Small-Scale and Sustainable Fisheries) था.
  • वैश्विक मत्स्य पालन में भारत का महत्वपूर्ण योगदान है. चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जलीय कृषि राष्ट्र है. भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है. भारत झींगा का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक राष्ट्र है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मंदाकिनी के बाहर किसी तारे का पहला विस्तृत चित्र

खगोलविदों ने हमारी आकाशगंगा (Galaxy) मंदाकिनी (Milky Way) के बाहर किसी तारे का पहला विस्तृत चित्र प्राप्त किया है. इस तारे का नामकरण ‘WOH G64’ के किया गया है. WOH G64 को ‘लाल महादानव’ (Red Giant) तारा माना गया है, जिसका आकार हमारे सूर्य से लगभग 2,000 गुना बड़ा है.

इसरो ने ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

इसरो ने अंतरिक्ष गतिविधियों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (ASA) के साथ एक कार्यान्वयन समझौते (IA) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान मिशन’ के लिए दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच चालक दल और चालक दल मॉड्यूल से जुड़े सहयोग को सक्षम बनाएगा.

महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के नाम पर ईडन गार्डन्स गैलरी का नाम

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के नाम पर एक गैलरी का नाम रखा गया है. इसकी घोषणा बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने की. बंगाल की क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने 2022 में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लिया था.

खेलों इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) और पैरा गेम्स 2024 का आयोजन बिहार में

खेलों इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) और पैरा गेम्स 2024 का आयोजन बिहार में अप्रैल 2025 में होगा. इसकी घोषणा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने की. KIYG वर्ष 2023 का आयोजन तमिलनाडु में इसी वर्ष जनवरी में किया गया था. पैरा गेम्स का आयोजन वर्ष 2023 दिल्ली में किया गया था.

केरल में प्रागैतिहासिक शैलचित्रों की खोज

केरल में चट्टान पर उकेरी गई 24 जोड़ी प्रागैतिहासिक पदचिह्न एवं एक मानव आकृति की पुरातात्विक खोज की गई है. यह रॉक-कट वास्तुकला का एक उदाहरण है. यह खोज केरल के कासरगोड जिले में मडिक्कई पंचायत के कन्हिरापोइल स्थान पर की गई है. इसका निर्माण मेगालिथिक काल (2500 ईसा पूर्व से 200 ईस्वी तक) में हुआ है.

पंजाबी रैपर शुभ को UNFCCC का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर चुना गया

संयुक्त राष्ट्र ने पंजाबी रैपर शुभ को ‘जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन’ (UNFCCC) डिजिटल क्लाइमेट एडवाइजरी का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर चुना है. संयुक्त राष्ट्र का यह फैसला शुभ की लोकप्रियता, संगीत और फैन फॉलोइंग को ध्यान में रखते हुए लिया गया.

करीमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि करने की आधिकारिक आधिसूचना

असम सरकार ने बराक घाटी के जिले करीमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि करने की आधिकारिक आधिसूचना जारी की है. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा ने कहा कि 100 साल से भी पहले कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने असम के आधुनिक करीमगंज जिले को श्रीभूमि (मां लक्ष्मी की भूमि) बताया था.

इक्वाडोर में जल आपातकाल घोषित

इक्वाडोर ने भीषण सूखे और जंगल में लगी आग के कारण 60 दिन के लिए आपातकाल घोषित किया गया है. यहाँ 13 सक्रिय जंगलों में आग लगी है, जिसमें 9 पर काबू पा लिया गया है.

संभल शहर में स्थित जामा मस्जिद को लेकर विवाद

उत्तर प्रदेश के संभल शहर में स्थित जामा मस्जिद को लेकर विवाद हो गया है. संभल के सिविल जज की अदालत में दायर याचिका में यह दावा किया गया है कि जामा मस्जिद मूलतः हरिहर मंदिर था, जिसे वर्ष 1529 में ध्वस्त कर मस्जिद में परिवर्तित कर दिया गया था. इस मामले में अदालत ने मस्जिद का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top