EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19-21 अक्टूबर 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

प्रबोवो सुबिआंतो ने इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

प्राबोवो सुबियांतो ने 20 अक्तूबर को इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. उन्होंने जोको विडोडो का स्थान लिया है, जिन्होंने पिछले एक दशक से दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश का नेतृत्व किया था.

मुख्य बिन्दु

  • प्रबोवो सुबिआंतो  इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री रह चुके हैं.  उन्होंने मुस्लिमों के पवित्र धर्म ग्रंथ ‘कुरान’ पर हाथ रखकर राष्ट्रपति पद की शपथ ली.
  • इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, प्रबोवो सुबिआंतो, ने जोको विडोडो का स्थान लिया है जिनका दो बार का, दस साल का कार्यकाल समाप्त हो गया था.
  • इस दौरान जिब्रान राकाबुमिंग राका ने भी उपराष्ट्रपति पद का शपथ लिया. इससे पहले वो सुरकार्ता के मेयर रह चुके हैं. राष्ट्रपति सुबिआंतो ने जोको विडोडो के बेटे को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना था.
  • इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में प्रबोवो सुबियांतो के शपथ समारोह में 40 से ज्यादा देशों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. इसमें भारत, फ्रांस, अमेरिका, सऊदी अरब, रूस, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, चीन, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देश शामिल हैं.
  • केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री, पबित्रा मार्गेरिटा ने 20 अक्टूबर 2024 को जकार्ता, इंडोनेशिया में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया.

23वीं एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की बैठक

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शासनाध्यक्ष परिषद (CHG) की 23वीं बैठक 15 और 16 अक्टूबर 2024 को इस्लामाबाद में पाकिस्तान की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी.

SCO CHG की 23वीं बैठक: मुख्य बिन्दु

  • SCO शासनाध्यक्ष परिषद (काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट-CHG) की बैठक सालाना आयोजित की जाती है और इसमें संगठन के व्यापार और आर्थिक एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किया जाता है. SCO CHG की 23वीं बैठक की मेजबानी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने की थी.
  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की 2015 की यात्रा के बाद यह किसी भारतीय मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा थी.
  • सुषमा स्वराज ने दिसंबर 2015 में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद, पाकिस्तान का दौरा किया था.
  • भारत ने बैठक के अंत में जारी संयुक्त विज्ञप्ति में उल्लिखित चीन की बेल्ट एंड रोड पहल (BRI) का समर्थन करने से इनकार कर दिया. इस परियोजना में चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) एक हिस्सा है.
  • CPEC एक व्यापार और कनेक्टिविटी परियोजना है जो चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित ग्वादर बंदरगाह और कराची बंदरगाह से जोड़ेगा.
  • यह परियोजना, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरती है और भारत ने इस कारण से हमेशा इस परियोजना का विरोध किया है.
  • भारत का मानना है की यह परियोजना उसकी संप्रभुता का उल्लंघन करती है क्योंकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत अपना अभिन्न अंग बताता है.
  • डॉ. जयशंकर ने यह भी कहा कि क्षेत्र में व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए गठित SCO को तीन बुराइयों: आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. सीमा पार आतंकवाद और उग्रवाद का समर्थन व्यापार, ऊर्जा प्रवाह और कनेक्टिविटी में बाधा डालता है.

SCO CHG की 23वीं बैठक में प्रतिभागी

23वीं SCO CHG (शासनाध्यक्ष परिषद) की बैठक में रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग, बेलारूसी प्रधानमंत्री रोमन गोलोवचेंको, ताजिक प्रधानमंत्री कोहिर रसूलज़ोदा, कज़ाख प्रधानमंत्री ओलज़स बेक्टेनोव, किर्गिज़ प्रधानमंत्री अकिलबेक जापारोव, उज़्बेक प्रधानमंत्री अब्दुल्ला ने भाग लिया. भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर. ईरान का प्रतिनिधित्व व्यापार और उद्योग मंत्री सैय्यद मुहम्मद अताबक ने किया था.

इस बैठक में अफगानिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया था, क्योंकि SCO में उसका पर्यवेक्षक का दर्जा 2021 से निलंबित है. एससीओ का कोई भी देश अफगानिस्तान में वर्तमान तालिबान सरकार को मान्यता नहीं देता है.

शंघाई सहयोग संगठन (SCO): एक दृष्टि

  • शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) एक स्थायी अंतर-सरकारी संगठन है जो जून 2001 में ‘शंघाई फाइव’ (Shanghai Five) के विस्तार के बाद अस्तित्व में आया था.
  • ‘शंघाई फाइव’ का गठन रूस, चीन, कज़ाखस्तान, किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान ने साथ मिलकर वर्ष 1996 में किया था.
  • वर्तमान में विश्व के 8 देश (कजाकिस्तान, चीन, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ईरान और बेलारूस) SCO के सदस्य हैं. SCO का मुख्यालय बीजिंग में है.
  • मंगोलिया और अफगानिस्तान (2021 से निलंबित) SCO में पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में शामिल हैं.
  • SCO के दो मुख्य निकाय हैं- SCO राष्ट्राध्यक्ष परिषद और SCO शासनाध्यक्ष परिषद. SCO राष्ट्राध्यक्ष परिषद के प्रमुखों और SCO शासनाध्यक्षों की परिषद की अध्यक्षता रूसी वर्णमाला के अनुसार सदस्य देशों के बीच सालाना बारी-बारी से आयोजित की जाती है.
  • SCO राष्ट्राध्यक्ष की परिषद एससीओ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है. भारतीय प्रधान मंत्री इसमें भाग लेते हैं.
  • 24वीं एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक जुलाई 2024 को अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित की गई थी, और 25वीं एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक 2025 में चीन में आयोजित की जाएगी.

राष्ट्रपति ने अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा संपन्न की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13-19 अक्तूबर 2024 तक तीन अफ्रीकी देशों- अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा पर थे. उन्होंने पहले अल्जीरिया, फिर मॉरिटानिया और आखिरी चरण में मलावी की यात्रा की थी. राष्ट्रपति मुर्मू इन तीन अफ्रीकी देशों की आधिकारिक यात्रा करने वाले पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं.

अल्जीरिया

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने इस यात्रा के पहले चरण में 13 अक्तूबर को अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स पहुंची थीं.
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने अल्जीयर्स के एल मौराडिया पैलेस में अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने के साथ आधिकारिक वार्ता की और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की.
  • अल्जीरिया के सिदी अब्देल्ला विज्ञान और प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति मुर्मू को राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया था.
  • अल्जीरिया, अफ़्रीका के मघरेब क्षेत्र में स्थित एक देश है जिसकी राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर अल्जीयर्स है.
  • अल्जीरिया की सीमाएँ उत्तर-पूर्व में ट्यूनीशिया, पूर्व में लीबिया, दक्षिण में नाइजर और माली, दक्षिण-पश्चिम में मॉरिटानिया और पश्चिमी सहारा तथा पश्चिम में मोरक्को.

मॉरिटानिया

  • तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति मुर्मु ने मॉरिटानिया की यात्रा की थी. उन्होंने मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद ऑल्द ग़जुआनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की.
  • इस अवसर पर दोनों देशों के बीच चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए. अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को मजबूत करने और आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया.
  • दूसरा समझौता दोनों देशों के विदेशी संबंधों के प्रशिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग के लिए और तीसरा राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा नियमों में छूट पर किया गया. चौथा समझौता 2024 से 2028 तक दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ है.
  • मॉरिटानिया एक इस्लामिक देश है जो अफ़्रीका में अटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है. मॉरिटानियन फ्रांस का उपनिवेश था और 1960 में इसे स्वतंत्रता मिली.
  • अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में बसा मॉरिटानिया एक बेहद गरीब देश है और इसकी आबादी का एक बड़ा हिस्सा खानाबदोश है.
  • मॉरिटानिया में लौह अयस्क, तांबा और जिप्सम के साथ-साथ कुछ तेल संसाधनों के बड़े भंडार हैं.

मलावी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन अफ्रीकी देशों की आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में 17 अक्टूबर को मलावी पहुंचीं थीं.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजरस मैक्कार्थी चकवेरा के साथ मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की.
  • द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच चार समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. ये समझौते; कला एवं संस्कृति, युवा मामले, खेल और फार्मास्युटिकल सहयोग से संबंधित थे.
  • मलावी दक्षिणपूर्वी अफ़्रीका में तंजानिया, मोज़ाम्बिक और ज़ाम्बिया से घिरा हुआ देश है. मलावी झील, जिसे न्यासा झील के नाम से भी जाना जाता है, मलावी के भौगोलिक क्षेत्र का लगभग पांचवां हिस्सा है.

न्यूजीलैंड 9वां आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप का विजेता बना

न्यूजीलैंड ने महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप खिताब जीत लिया है. दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 20 अक्तूबर को खेले गए फाइनल में न्‍यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हरा कर यह प्रतियोगिता जीत ली. न्‍यूजीलैंड ने पहली बार यह खिताब जीता है.

मुख्य बिन्दु

  • फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 158 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी.
  • न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज’ और ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ घोषित किया गया.
  • महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप प्रतियोगिता 3-20 अक्टूबर, 2024 तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया था.
  • 9वां आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप मूल रूप से बांग्लादेश को आवंटित किया गया था, लेकिन देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया.
  • इस विश्व कप में दस टीमों: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड ने भाग लिया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

22 टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जनजातीय कला प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू

22 टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जनजातीय कला प्रदर्शनी ‘साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर’ 17-20 अक्टूबर 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित की गई. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी में भारत के 10 राज्यों के 22 राष्ट्रीय बाघ अभयारण्यों में रहने वाले 49 आदिवासी कलाकारों की पेंटिंग और कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई.

विजया राहतकरस राष्ट्रीय महिला आयोग की 9वीं अध्यक्ष नियुक्त

भारत सरकार ने श्रीमती विजया राहतकरस को राष्ट्रीय महिला आयोग की 9वीं अध्यक्ष नियुक्त किया है. 6 अगस्त 2024 को रेखा शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अध्यक्ष का पद खाली था. श्रीमती विजया राहतकर ने इससे पहले, 2016 से 2021 तक, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है.

जी-7 देशों के रक्षा मंत्री की बैठक नेपल्स में आयोजित किया गया

जी-7 देशों के रक्षा मंत्री की बैठक 19 अक्टूबर 2024 को नेपल्स, इटली में आयोजित किया गया. इतालवी रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने बैठक की मेजबानी की. यह बैठक इजरायल की उस घोषणा की पृष्ठभूमि में आयोजित की गई थी जिसमें कहा गया था कि उसने फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के प्रमुख याह्या सिनवार को मार डाला है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top