EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28-30 सितंबर  2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

दिग्गज फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को 54वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार (54th Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें वर्ष 2022 का दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें यह पुरस्कार 8 अक्तूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह के दौरान दिया जाएगा.

मिथुन चक्रवर्ती: मुख्य बिन्दु

  • कोलकाता में जन्में मिथुन पेशे से एक्टर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन हैं. मिथुन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्म दिए हैं. इनमें हिंदी, बंगाली, तमिल, भोजपुरी, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी मूवीज शामिल हैं.
  • मिथन ने साल 1977 में फिल्म ‘मृगया’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी. पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था.
  • मिथुन ने ‘हमसे बढ़कर कौन’, ‘शानदार’, ‘त्रिनेत्र’, ‘अग्निपथ’, ‘हम से है जमाना’, ‘तहादेर कथा’, ‘स्वामी विवेकानंद’, ‘वो जो हसीना’, ‘ऐलान’, ‘जोर लगा के…हैय्या’, ‘चल चलें’, ‘डिस्को डांसर’, ‘टैक्सी चोर’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
  • अपने करियर में उम्दा परफॉर्मेंस के लिए मिथुन को 3 बार नेशनल अवॉर्ड (फिल्म मृगया, तहादेर कथा, स्वामी विवेकानंद) मिला है.
  • मिथुन चक्रवर्ती पद्म भूषण से भी सम्मानित हैं. साल 1989 में उनकी बतौर लीड एक्टर 19 फिल्में रिलीज हुई थीं. लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज है.

दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार: एक दृष्टि

  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है.
  • यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, जो भारतीय सिनेमा के विकास में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है.
  • यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के जनक धुंदीराज गोविंद फाल्‍के (दादा साहब फाल्के) के नाम पर दिया जाता है.
  • इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 में हुआ था. फाल्के ने 1913 में इंडिया की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिशचंद्र’ का निर्देशन किया था.
  • पहली बार यह सम्मान 1969 में 17वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था.
  • अब तक 53 बार ये पुरस्कार दिया जा चुका है. मिथुन चक्रवर्ती को 54वें दादा साहब फाल्के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. 54वां दादा साहब फाल्के सम्मान वहीदा रहमान को (वर्ष 2021 के लिए) दिया गया था.
  • इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं.

दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता: एक दृष्टि

मिथुन चक्रवर्ती2022
वहीदा रहमान2021
आशा पारेख2020
रजनीकांत2019
अमिताभ बच्चन2018
विनोद खन्ना2017
कासीनथुनी विश्वनाथ2016
मनोज कुमार2015
शशि कपूर2014
गुलज़ार2013
प्राण2012
सौमित्र चटर्जी2011
के बालाचंदर2010
डी रामानायडू2009
वीके मूर्ति2008
मन्ना डे2007
तपन सिन्हा2006
श्याम बेनेगल2005
अदूर गोपालकृष्णन2004
मृणाल सेन2003
देव आनंद2002
यश चोपड़ा2001
आशा भोंसले2000
हृषिकेश मुखर्जी1999
बीआर चोपड़ा1998
कवि प्रदीप1997
शिवाजी गणेशन1996
राजकुमार1995
दिलीप कुमार1994
मजरूह सुल्तानपुरी1993
भूपेन हजारिका1992
भालजी पेंढारकर1991
अक्किनेनी नागेश्वर राव1990
लता मंगेशकर1989
अशोक कुमार1988
राज कपूर1987
बी नागी रेड्डी1986
वी शांताराम1985
सत्यजीत रे1984
दुर्गा खोटे1983
एलवी प्रसाद1982
नौशाद1981
पैदी जयराज1980
सोहराब मोदी1979
रायचंद बोराल1978
नितिन बोस1977
कानन देवी1976
धीरेंद्र नाथ गांगुली1975
बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी1974
रूबी मायर्स (सुलोचना के नाम से प्रसिद्ध)1973
पंकज मलिक1972
पृथ्वीराज कपूर1971
बीरेंद्रनाथ सरकार1970
देविका रानी1969

प्रधानमंत्री ने परम रुद्र सुपर कंप्यूटर और हाई-परफार्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम लॉन्च किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 सितम्बर को तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर और अर्का और अरुणिका नामक हाई-परफार्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम लॉन्च किया.

परम रुद्र सुपर कंप्यूटर: मुख्य बिन्दु

  • ये सुपर कंप्यूटर भारत के नेशनल सुपर-कंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत तैयार किए गए हैं. इनकी लागत 130 करोड़ रुपए है.
  • इसका मकसद शिक्षा, शोध, MSMEs और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में भारत के सुपरकंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है.
  • नेशनल सुपर-कंप्यूटिंग मिशन के तहत, पहला स्वदेशी रूप से असेंबल किया गया सुपरकंप्यूटर PARAM शिवाय 2019 में IIT (BHU) में स्थापित किया गया था.
  • तीनों परम रुद्र सुपर कंप्यूटर्स को तीन जगहों- दिल्ली, पुणे और कोलकाता में स्थापित किया गया है.
  • पुणे में जाइंट मीटर रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) इस सुपरकंप्यूटर का इस्तेमाल फास्ट रेडियो बर्स्ट्स (FRBs) और अन्य एस्ट्रोनॉमिकल इवेंट्स की स्टडी करने के लिए करेगा.
  • दिल्ली में इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC) मटेरियल साइंस और एटॉमिक फिजिक्स जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देगा.
  • कोलकाता में एसएन बोस सेंटर इस सुपरकंप्यूटिंग तकनीक का इस्तेमाल उन्नत अनुसंधान के लिए करेगा, जिसमें फिजिक्स, कॉस्मोलॉजी और अर्थ साइंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

हाई-परफॉर्मिंग कंप्यूटिंग सिस्टम

प्रधानमंत्री  ने अर्का और अरुणिका नामक 850 करोड़ रुपए का हाई-परफॉर्मिंग कंप्यूटिंग सिस्टम का भी उद्घाटन किया, जो कि मौसम और जलवायु रिसर्च के लिए तैयार किया गया है.

नेशनल सुपर-कंप्यूटिंग मिशन (NSM)

भारत सरकार ने 2015 में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की एक संयुक्त पहल के रूप में नेशनल सुपर-कंप्यूटिंग मिशन (NSM) का शुभारंभ किया था.

उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), पुणे और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर, इस मिशन को कार्यान्वित कर रहे हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गुलवीर सिंह ने वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स कॉन्टिनेंटल टूर में स्‍वर्ण पदक जीता

गुलवीर सिंह ने जापान में वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स कॉन्टिनेंटल टूर में 5 हजार मीटर दौड में स्‍वर्ण पदक जीता. 26 वर्षीय खिलाडी ने 13 मिनट और 11.82 सैकंड के समय के साथ एक नया राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया.

जमैका के प्रधानमंत्री भारत की आधिकारिक यात्रा पर

जमैका के प्रधानमंत्री डाक्टर एंड्रयू होल्नेस 30 से 2 अक्तूबर तक तीन अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. यह जमैका के किसी भी प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा होगी. इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जमैका के प्रधानमंत्री कई बार बहुपक्षीय बैठकों से अलग मुलाकात कर चुके हैं. श्री होल्नेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे.

विदेश मंत्री अमरीका की आधिकारिक यात्रा पर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर 1 अक्तूबर को वाशिंग्‍टन डीसी में अमरीका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे. उनके बीच यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट सहित व्‍यापक वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. डॉक्‍टर जयशंकर 29 सितम्बर को अमरीका यात्रा पर वाशिंग्‍टन डीसी पहुंचे थे.

भारत ने ब्रुनेई में जूनियर विश्व वुशु चैंपियनशिप में कुल सात पदक जीते

भारत ने ब्रुनेई में जूनियर विश्व वुशु चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदक जीते हैं. आर्यन और शौर्य ने भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते. नांग मिंगबी बोरफुकन ने रजत पदक जीता. तनिश सागर, अभिजीत, दिव्यांशी और युवराज ने कांस्य पदक जीते.

भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर

भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच 27 सितंबर को द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर किए गए. उज़्बेकिस्तान की यात्रा पर गईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उज़्बेकिस्तान के उप-प्रधान मंत्री खोदजायेव जमशेद अब्दुखाकिमोविच ने हस्ताक्षर किए. निर्मला सीतारमण एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की 9वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर थीं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top