EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 सितंबर  2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सुप्रीम कोर्ट के ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 सितंबर 2024 को सर्वोच्च न्यायालय के ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया. सर्वोच्च न्यायालय के 75वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में आयोजित जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान नए झंडे का अनावरण हुआ.

मुख्य बिन्दु

  • सर्वोच्च कोर्ट के नए झंडे पर संस्कृत भाषा में ‘यतो धर्मस्य ततो जय’ लिखा हुआ है. जिसका अर्थ है ‘जहां धर्म है वही विजय है.
  • इस झंडे के सबसे ऊपर अशोक चक्र, बीच में सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग और सबसे नीचे संविधान की किताब है.
  • इस नए ध्वज और प्रतीक चिह्न का इस्तेमाल क्रॉस टेबल फ्लैग, सिंगल टेबल फ्लैग, कार फ्लैग, पोल फ्लैग और वुडन फ्रैम में भी किया जाएगा.
  • इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए अदालतों में ‘स्थगन की संस्कृति’ को बदलने के प्रयास किए जाने की जरूरत है.

भारत का सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India): एक दृष्टि

भारत के सर्वोच्च न्यायालय को 1937 में भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत भारत के संघीय न्यायालय के रूप में स्थापित किया गया था.

26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के बाद संघीय न्यायालय को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में परिवर्तित कर दिया गया. भारत का सर्वोच्च न्यायालय 28 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आया.

भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कुल 34 न्यायाधीश होते हैं जिनमें एक मुख्य न्यायाधीश और 33 अन्य न्यायाधीश शामिल हैं. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं.


कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन कोलंबो में आयोजित, कोलंबो में स्थित होगा सचिवालय

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (Colombo Security Conclave) 2024 का आयोजन 30 अगस्त को कोलंबो, श्रीलंका में किया गया था. इस बार सम्मेलन में भारत के अलावा मॉरीशस और श्रीलंका शामिल हुए. पर्यवेक्षक के तौर पर सेशेल्स शामिल हुआ.

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) 2024: मुख्य बिन्दु

  • इस सम्मेलन के दौरान कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के चार्टर और समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस पर श्रीलंका के राष्ट्रपति के एनएसए सागाला रत्नायका, मालदीव के एनएसए इब्राहिम लतीफ, श्रीलंका में मॉरीशस के उच्चायुक्त हेमंडोयल दिलिम और भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने हस्ताक्षर किए.
  • इस सम्मेलन में लिए गए निर्णय के अनुसार हिंद महासागर के प्रमुख देश आतंकवाद, कट्टरपंथ, हिंसक उग्रवाद, साइबर सुरक्षा खतरों, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानून को लागू करने से संबंधित जानकारी साझा करेंगे.
  • सदस्य देश समुद्र विज्ञान, जल विज्ञान, समुद्री सुरक्षा, समुद्री प्रदूषण, समुद्री कानून, समुद्री पुरातत्व और समुद्री संसाधनों की सुरक्षा के क्षेत्रों में भी घनिष्ठ सहयोग करेंगे.
  • कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों, संयुक्त अभ्यासों, कार्यशालाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से भागीदारों के बीच क्षमता निर्माण को भी मजबूत करेगा.
  • कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) का सचिवालय कोलंबो में स्थित होगा और इसके महासचिव महत्वपूर्ण सुरक्षा समूह के संयोजक के रूप में कार्य करेंगे.
  • बांग्लादेश को छोड़कर सभी सदस्य देश कोलंबो बैठक में उपस्थित थे और उन्होंने कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन  के चार्टर और एमओयू पर हस्ताक्षर किए. मोहम्मद मु्इज्जू के नेतृत्व में मालदीव ने सम्मेलन में शामिल हुआ था.

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC): मुख्य बिन्दु

  • हर साल इस सम्मेलन का आयोजन हिंद महासागर क्षेत्र में कई तरह के खतरों का मुकाबला करने के लिए किया जाता है. इस सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) शामिल होते हैं.
  • कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की स्थापना 2011 में भारत-श्रीलंका-मालदीव समुद्री सुरक्षा वार्ता के रूप में की गई थी और 2020 में इसका नाम बदलकर कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन कर दिया गया.
  • कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के स्थायी सदस्य भारत, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस हैं. बांग्लादेश और सेशेल्स को  पर्यवेक्षक देश का दर्जा प्राप्त है.
  • 10 जुलाई 2024 को मॉरीशस में आयोजित कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की 8वीं उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक के दौरान बांग्लादेश को एक सदस्य के रूप में शामिल किया गया था.
  • कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्यों में समुद्री सुरक्षा और संरक्षा; आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करना; तस्करी और संगठित अपराध का मुकाबला करना, साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, मानवीय सहायता; और आपदा राहत शामिल हैं.

नार्थ ईस्ट युनाइटेड मोहन बगान को हराकार पहली बार डूरंड कप का विजेता बना

डूरंड कप (Durand Cup) 2024 का खिताब नार्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी ने जीता है. 31 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवाभारती क्रीड़ांगन (साल्टलेक स्टेडियम) में खेले गए फाइनल में नार्थ ईस्ट युनाइटेड ने मोहनबगान को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 गोल से पराजित कर पहली बार इस प्रतियोगिता का विजेता बना.

मुख्य बिन्दु

  • यह डूरंड कप का 133वां संस्करण था जो 27 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक कोलकाता, कोकराझार (असम), जमशेदपुर (झारखंड) और शिलांग (मेघालय) में आयोजित किया गया था. जमशेदपुर ने पहली बार डूरंड कप के मैचों की मेजबानी की थी.
  • मोहन बागान सुपर जायंट फुटबॉल क्लब, जो डूरंड कप को 17 बार जीत कर सबसे सफल टीम है, इस बार  अपने खिताब का बचाव करने में विफल रहा.
  • बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के स्वामित्व वाले नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को तीन ट्रॉफियां मिलीं: डूरंड कप, शिमला ट्रॉफी और प्रेसिडेंट कप.
  • डूरंड कप: एक दृष्टि
  • डूरंड कप एशिया और भारत का सबसे पुराना क्लब आधारित फुटबॉल टूर्नामेंट है. इसकी शुरुआत 1888 में हुई थी और पहली  प्रतियोगिता शिमला में आयोजित की गई थी.
  • प्रारंभ में यह ब्रिटिश भारतीय सेना की विभिन्न रेजिमेंटों के लिए एक फुटबॉल प्रतियोगिता थी और बाद में इसमें भारतीय टीमों को भी खेलने की अनुमति दे दी गई.
  • इस प्रतियोगिता का नाम तत्कालीन ब्रिटिश भारत के विदेश सचिव मोरिटमर डूरंड के नाम पर रखा गया है.
  • मोहन बागान सुपर जाइंट फुटबॉल क्लब 17 खिताब जीत के साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है.

2 सितंबर: विश्व नारियल दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नारियल की उपज को बढ़ाने के लिए जागरूकता पैदा करना है.

विश्‍व नारियल दिवस 2024 की थीम

इस वर्ष यानी 2024 में विश्‍व नारियल दिवस की थीम ‘वृत्ताकार अर्थव्यवस्था के लिए नारियल: अधिकतम मूल्य के लिए साझेदारी का निर्माण’ (Coconut for a Circular Economy: Building Partnership for Maximum Value) है.

एशिया-प्रशांत नारियल समुदाय (APCC)

यह दिन एशिया-प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) के गठन दिवस के उपलक्ष्य में 2009 से मनाया जा रहा है.  APCC 18 सदस्य देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है.

यह संगठन एशियाई प्रशांत क्षेत्र की नारियल विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने, समन्वय और सामंजस्य स्थापित करने का कार्य करता है. भारत APCC के संस्थापक सदस्यों में से एक है.

भारत में नारियल का उत्‍पादन

वैश्विक नारियल उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है. भारत में, केरल में नारियल का सबसे अधिक उत्पादन होता है. केरल के अलावा इसका उत्पादन तमिलनाडु और कर्नाटक में भी किया जाता है.

भारत में राष्‍ट्रीय नारियल बोर्ड भी नारियल के उत्पादन और विकास के साथ ही इससे जुड़े अन्‍य उत्‍पादों जैसे सॉफ्ट ड्रिंक, चिप्‍स और जैम पर भी काम कर रहा है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

धनुष श्रीकांत ने बधिर निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते

भारतीय निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने जर्मनी के हनोवर में आयोजित विश्व बधिर निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप 2024 में तीन स्वर्ण पदक जीते. बधिरों के लिए खेल की अंतर्राष्ट्रीय समिति 29 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक जर्मनी के हनोवर में विश्व बधिर शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन कर रही है.

नई दिल्ली में भारत जैव-ऊर्जा और टेक एक्सपो का आयोजन

भारत जैव-ऊर्जा और टेक एक्सपो 2024 का आयोजन नई दिल्ली में 2-4 सितंबर तक किया जा रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संयुक्त रूप से इस एक्सपो का उद्घाटन किया. इसका आयोजन भारतीय हरित ऊर्जा संघ द्वारा एमएम एक्टिव साइंस-टेक कम्युनिकेशंस लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है.

भारत के 23वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भारत के 23वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. भारत के पिछले 22वें विधि आयोग का कार्यकाल 31 अगस्त 2024 को समाप्त हो गया था. विधि आयोग केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में होगा. विधि आयोग न तो संवैधानिक निकाय है और न ही वैधानिक निकाय है.

साणंद में एक नए सेमीकंडक्टर संयंत्र को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 2 सितंबर को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गुजरात के साणंद में एक सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए कायन्स सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. भारतीय कंपनी कायन्स सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड साणंद प्लांट में लगभग 3,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.7% रही

वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर  6.7 प्रतिशत रही,  जबकि 2023-24 की पहली तिमाही में यह 8.2 प्रतिशत थी. 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर, RBI के 7.1 प्रतिशत के अनुमान से कम है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top