EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22-24 सितंबर  2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को 28वां वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को 28वां वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है. वे एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे जो 30 सितंबर को सेवनिवृत होंगे. अमरप्रीत सिंह वर्तमान में वायुसेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं.

मुख्य बिन्दु

  • एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 1984 में वायु सेना अकादमी, डुंडीगल में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट कैटेगरी में नियुक्त हुए थे.
  • लगभग 40 वर्षों की अपनी विशिष्ट सर्विस के दौरान, उन्होंने एक ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और एक फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान भी संभाली है.
  • उनको 2019 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2023 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है.

अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला

श्रीलंका के वामपंथी नेता अनुरा कुमार दिसानायके ने 23 अगस्त को देश के 9वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला. श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश ने दिसानायके को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई.

श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव: मुख्य बिन्दु

  • श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 21 सितम्बर को मतदान हुआ था. 22 सितम्बर को हुए मतगणना के बाद श्रीलंका के चुनाव आयोग ने दिसानायके की जीत की घोषणा की थी.
  • अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में रानिल विक्रमसिंघे की जगह ली, जो राष्ट्रपति चुनाव में केवल 17% वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
  • दिसानायके को 57,40,179 वोट मिले, जबकि प्रमुख विपक्षी सजिथ प्रेमदासा को 45,30,902 वोट मिले.
  • नतीजों के लिए निर्वाचन आयोग को दूसरे दौर की मतगणना करानी पड़ी थी, क्योंकि पहले दौर में किसी उम्मीदवार को जीत के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट नहीं मिले थे.
  • आर्थिक संकट और आम जनता के व्यापक विरोध के कारण के कारण 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को इस्तीफा देकर विदेश भाग गए थे. उस समय रानिल विक्रमसिंघे को एक परिवर्तनीय सरकार का नेतृत्व करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया था.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुरा दिशानायके को बधाई दी है. श्री मोदी ने कहा कि भारत की ‘पड़ोस प्रथम’ नीति और ‘सागर विजन’ में श्रीलंका का विशेष स्थान है.

अनुरा कुमारा डिसनायके: एक दृष्टि

  • अनुरा कुमारा डिसनायके जनता विमुक्ति पेरामुना (JVP) के नेता हैं. इस चुनाव में JVP नेशनल पीपल पावर (NPP) गठबंधन के सदस्य थे.
  • JVP एक कट्टरपंथी मार्क्सवादी समूह है जिसने 1987 से 1989 तक श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व किया था जिसमें हजारों सरकारी अधिकारी और नागरिक मारे गए थे.

श्रीलंका: एक दृष्टि

  • श्रीलंका, हिंद महासागर में एक द्वीप देश है जो भौगोलिक रूप से दक्षिण एशिया का हिस्सा है. मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य इसे भारत से अलग करता है.
  • श्रीलंका का प्राचीन नाम सीलोन है. 1972 में सीलोन से नाम बादल कर श्रीलंका किया गया. यह ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था और यह देश 1948 में स्वतंत्रता हुआ.

भारत ने 45वें फिडे शतरंज ओलंपियाड में ऐतिहासिक दो स्वर्ण पदक जीते

भारत ने 45वें फिडे शतरंज ओलंपियाड में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा. भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने इस प्रतियोगिता में अपने-अपने स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते.

मुख्य बिन्दु

  • महिला टीम: महिला टीम में हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल, तानिया सचदेव शामिल हैं. भारतीय महिलाओं की टीम ने अजरबेजान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया. भारतीय महिला टीम को स्वर्ण पदक और वेरा मेनचिक कप से सम्मानित किया गया.
  • इस टूर्नामेंट में यह भारतीय महिला टीम का पहला स्वर्ण है. भारतीय महिला टीम ने चेन्नई में 2022 में कांस्य पदक जीता था.
  • पुरुष टीम: इससे पहले पुरुष टीम ने ओपन वर्ग में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा था. भारतीय पुरुष टीम में गुकेश, प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगैसी, विदित गुजराती, पेंटाला हरिकृष्णा और श्रीनाथ नारायणन (कप्तान) शामिल थे.
  • भारतीय पुरुष टीम को स्वर्ण पदक और हैमिल्टन रसेल कप से सम्मानित किया गया. संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे और उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर थे.
  • इस टूर्नामेंट में यह भारतीय पुरुष टीम का पहला स्वर्ण है. इससे पहले भारत ने 2022 और 2014 में कांस्य पदक जीता था. 43वां ओलंपियाड 2022 में चेन्नई में खेला गया था.
  • 45वां शतरंज ओलंपियाड 10 से 23 सितंबर 2024 तक हंगरी के बुडापेस्ट में खेला गया था. यह अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय टीम शतरंज प्रतियोगिता है. 1950 से यह हर दो साल में आयोजित किया जाता रहा है.

23 सितम्बर: अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस से संबंधित जानकारी

प्रत्येक वर्ष 23 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages) मनाया जाता है. जो लोग सुन या बोल नहीं सकते उनके हाथों, चेहरे और शरीर के हाव-भाव से बातचीत की भाषा को सांकेतिक भाषा (Sign Language) कहा जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस-2024 का विषय (थीम)– ‘सांकेतिक भाषा अधिकारों के लिए साइन अप करें’ (Sign Up for Sign Language Rights) है.

इस दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव विश्व बधिर संघ (World Federation of the Deaf) ने रखा था. सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 सितम्बर 2018 को सांकेतिक भाषा दिवस घोषित किया था. 2018 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

लाओस में पूर्वी एशियाई देशों के वित्त मंत्रियों का 12वां सम्मेलन

पूर्वी एशियाई देशों के वित्त मंत्रियों का 12वां सम्मेलन 21 सितम्बर को लाओस में आयोजित किया गया. सम्मेलन में वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सात प्रतिशत की अनुमानित विकास दर के साथ वर्ष 2027 तक विश्‍व की तीसरी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि भारत पूर्वी एशियाई सम्‍मेलन मंच को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

अनमोल खरब ने पोलिश अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 खिताब जीता

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी, अनमोल खरब ने पोलिश अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 में महिला एकल का खिताब जीता. 17 वर्षीय अनमोल खरब का यह दूसरा अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिताब था. इससे पहले हाल ही में बेल्जियम अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का एकल खिताब जी जीता था. यह प्रतियोगिता 19-22 सितंबर 2024 तक ल्यूबेल्स्की, पोलैंड में आयोजित किया गया था.

जसप्रित बुमराह 400 विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बने

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 400 विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हसन महमूद को आउट कर जसप्रित बुमरा ने यह मुकाम हासिल किया.

पंजाब ने 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती

पंजाब ने उत्तर प्रदेश हॉकी को हराकर 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 जीती. फाइनल 19 सितंबर 2024 को जालंधर में स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला गया था. यह चैंपियनशिप 9 से 19 सितंबर 2024 तक पंजाब के जालंधर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किया गया था.

प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 सितंबर 2024 को महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित राष्ट्रीय पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया. उन्होंने इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार की आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना का भी शुभारंभ किया. यह योजना में राज्य के युवाओं को कौशल प्रदान करने पर केंद्रित है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

July 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जुलाई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top