EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 अगस्त 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह की भारत यात्रा

वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह 31 जुलाई से 1 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय समझौते हुए.

मुख्य बिन्दु

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त को वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ वार्ता की. दोनों नेता आर्थिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढाने पर सहमत हुए.
  • दोनों नेताओं के बीच चर्चा के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. दोनों देशों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और सीमा शुल्क, कृषि, कानूनी, रेडियो और टेलीविजन प्रसारण, संस्कृति तथा पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए 9 समझौते किए.
  • दोनों पक्ष दक्षिण चीन सागर (SCS) में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जानकारी साझा करने और साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए.
  • वियतनाम की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 300 मिलियन डॉलर की भारतीय ऋण के लिए एक समझौते को संपन्न किया गया.
  • दोनों देश 2024-2028 के दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए कार्य योजना पर सहमत हुए. वियतनामी पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को वियतनाम आने का निमंत्रण दिया है.
  • वियतनाम के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर से भी मुलाकात की.
  • कृषि अनुसंधान और शिक्षा में सहयोग के लिए मणिपुर के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और वियतनाम के कृषि विज्ञान अकादमी के बीच समझौता ज्ञापन हुआ.
  • रेडियो और टेलीविजन पर सहयोग के लिए प्रसार भारती और वॉयस ऑफ वियतनाम के बीच भी समझौता हुआ.
  • भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सभ्‍यतागत संबंध हैं. वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान, दोनों देशों के संबंधों का विस्तार हुआ.
  • भारत, वियतनाम को एक्‍ट ईस्‍ट नीति का प्रमुख स्‍तम्‍भ और भारत-प्रशांत दृष्टिकोण का महत्‍वपूर्ण भागीदार मानता है.
  • प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि वियतनाम तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और भारत-वियतनाम द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.
  • विवादित दक्षिण चीन सागर के खिलाफ चीन की आपत्ति के बावजूद, भारत और वियतनाम ने वियतनाम के महाद्वीपीय शेल्फ में जांच और उत्पादन सहित तेल और गैस क्षेत्र में अपनी साझेदारी जारी रखी है.

वियतनाम

वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया का एक देश है. इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है. बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का 85% हिस्सा है.


चौथा राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया गया

चौथा राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन 2024 30-31 जुलाई 2024 को भोपाल में आयोजित किया गया था. सम्मेलन का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था.

मुख्य बिन्दु

  • इसका आयोजन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान (CSIR-AMPRI) भोपाल ने किया था.
  • सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शोधकर्ताओं को हिंदी में अपने काम को प्रस्तुत करने और चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करना था, जिससे इस भाषा के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने में बढ़ावा मिले.
  • सम्मेलन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आयुर्वेद, इंजीनियरिंग और विज्ञान संचार के विविध विषयों पर छह सत्र आयोजित किए गए.
  • चौथे राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन 2024 का विषय ‘अमृतकाल में राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना का उन्नयन’ था.

पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड का वडोदरा में निधन.

पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड का 31 जुलाई 2024 को वडोदरा में निधन हो गया. वह 71 वर्ष के थे और ब्लड कैंसर से पीड़ित थे.

  • अंशुमन गायकवाड़ ने 1974 में कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला और 1984-85 में ईडन गार्डन में ही आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.
  • उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) खेले. उन्होंने टेस्ट में 1985 रन बनाए, जिसमें 1982-83 श्रृंखला में जालंधर में पाकिस्तान के खिलाफ 201 रन का उनका उच्चतम स्कोर था.
  • अंशुमन गायकवाड़ ने 1997 से 2000 के बीच दो कार्यकालों में भारतीय पुरुष क्रिकेट के कोच के रूप में कार्य किया.
  • 2018 में, बीसीसीआई ने उन्हें सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था. यह बीसीसीआई द्वारा किसी पूर्व भारतीय क्रिकेटर को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है.
  • 2023 में उनकी आत्मकथा ‘गट्स एमिड ब्लडबाथ’ रिलीज हुई थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

स्वप्नलि कुशाले के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन के कांस्य पदक

पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में 1 अगस्त को स्‍वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन स्‍पर्धा में देश को तीसरा कांस्‍य पदक दिलाया. स्वर्ण पदक चीन के लियू युकुन ने जबकि रजत पदक यूक्रेन के सेरही कुलिश ने जीता.

साधना नायर सेना चिकित्सा सेवा की पहली महिला महानिदेशक बनीं

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर ने 1 अगस्त 2024 को चिकित्सा सेवा महानिदेशक (सेना) का पद भर संभाला. वह भारतीय सेना की चिकित्सा सेवाओं में इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली पहली महिला हैं.

ईरान में हमास नेता इस्माइल हानियेह की हत्या

फ़िलिस्तीनी आतंकवादी हमास के प्रमुख इस्माइल हनिएह की 31 जुलाई 2024 को ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई. ईरान के अनुसार हनियेह, इज़राइल द्वारा किए गए हवाई हमले में मारा गया. इस्माइल हनियेह, नवनिर्वाचित ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने तेहरान गए थे.

प्रीति सूदन को यूपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1983 बैच की आईएएस अधिकारी और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को 31 जुलाई 2024 को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह डॉ. मनोज सोनी का स्थान लेंगी, जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था. श्रीमती आर.एम.बाथ्यू (1992-96) के बाद प्रीति सूदन यूपीएससी की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने वाली दूसरी महिला हैं.

भारत नई दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत, 2 से 7 अगस्त 2024 तक पूसा इंस्टीट्यूट नई दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा. 66 वर्षों के अंतराल के बाद भारत इस प्रतिष्ठित सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसकी मेजबानी उसने पहली बार 1958 में की थी. कृषि अर्थशास्त्र पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हर तीन साल में आयोजित किया जाता है.

राष्‍ट्रपति भवन में राज्‍यपाल सम्‍मेलन

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2-3 अगस्त तक राष्‍ट्रपति भवन में राज्‍यपाल सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगी. राष्‍ट्रपति की अध्यक्षता में राज्‍यपालों का यह पहला सम्मेलन होगा. सभी राज्‍यों के राज्‍यपाल इस बैठक में शामिल होंगे. उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेन्‍द्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान अश्विनी वैष्‍णव और मनसुख मांडविया सहित कई केन्‍द्रीय मंत्री सम्‍मेलन में भाग लेंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top