EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-27 अगस्त 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

दूसरी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्‍तरीय गोलमेज बैठक सिंगापुर में आयोजित की गई

दूसरी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्‍तरीय गोलमेज बैठक (2nd India-Singapore Ministerial Roundtable) 26 अगस्त को सिंगापुर में आयोजित की गई थी. केन्‍द्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन, पीयूष गोयल, एस. जयशंकर और अश्विनी वैष्‍णव भारत की ओर से इस बैठक में भाग लिए थे. सिंगापुर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप प्रधान मंत्री और व्यापार और उद्योग मंत्री गण किम योंग ने किया.

मुख्य बिन्दु

  • इस बैठक में, भारत और सिंगापुर ने ISMR के तहत पहचाने गए छह स्तंभों: डिजिटलीकरण, कौशल विकास, स्थिरता, स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा, और उन्नत विनिर्माण और कनेक्टिविटी- पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.
  • इस गोलमेज सम्‍मेलन का आरम्‍भ भारत और सिंगापुर के बीच व्‍यापारिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्‍य से किया गया है. इसका उद्घाटन सितम्बर 2022 में नई दिल्‍ली में किया गया था.
  • सिंगापुर भारत में प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश का बडा स्रोत रहा है. 2023-24 में सिंगापुर से भारतीय बाजारों में 11 अरब 77 करोड डॉलर का सबसे बडा निवेश किया गया. वहीं, अप्रैल 2000 से मार्च 2024 तक की अवधि में सिंगापुर से कुल निवेश 159.94 अरब डॉलर का रहा.
  • द्विपक्षीय व्‍यापार के क्षेत्र में सिंगापुर, भारत का छठा सबसे बडा वैश्विक व्‍यापारिक साझेदार है. पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच 35.61 अरब डॉलर का व्‍यापार हुआ, जो आसियान देशों के साथ भारत के कुल व्‍यापार का लगभग 29 प्रतिशत है.
  • भारत ने सिंगापुर को 14.41 अरब डॉलर का निर्यात किया जबकि 21.2 अरब डॉलर का आयात किया.

सिंगापुर: एक दृष्टि

सिंगपुर, सामुद्रिक दक्षिण पूर्व एशिया में एक सम्प्रभु द्वीप देश और नगर-राज्य है. इस देश की आबादी में चीनी मूल की जनसंख्या सबसे ज़्यादा हैं, उसके बाद मलय मूल की आबादी है और भारतीय मूल के लोग तीसरा सबसे बड़ी आबादी है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की यात्रा संपन्न की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर थे. प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा के दूसरे चरण में 23 अगस्त को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे. यह यात्रा यूक्रेन में चल रहे संघर्ष की पृष्ठभूमि में हुई.

यूक्रेन यात्रा के मुख्य बिन्दु

  • प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा थे. उनकी यह यात्रा ऐतिहासिक थी क्योंकि 1993 में दोनों देशों के बीच राजनायिक संबंधों की स्थापना के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा थी.
  • श्री मोदी ने राष्ट्रपति वोल‍ोदिमि‍र ज़ेलेंस्की के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. यह वार्ता मुख्य रूप से यूक्रेन संघर्ष का समाधान खोजने पर केंद्रित थी.
  • दोनों नेताओं की वार्ता में में आर्थिक और व्यापार, कृषि, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य और शिक्षा, औषधि, रक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क बढाने जैसे विषय पर भी चर्चा हुई.
  • प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की यात्रा संपन्‍न करने के बाद रेलगाडी से यूक्रेन की राजधानी कीव गए थे.

युक्रेन: एक दृष्टि

  • युक्रेन (Ukraine) पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है. यह रूस के बाद यूरोप में क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा देश है. 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद यूक्रेन स्वतंत्र हो गया.
  • इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया एवं मॉल्डोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है.

प्रधानमंत्री की पोलैंड यात्रा…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की 9वीं बैठक दिल्ली में

ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा 26-29 अगस्त तक भारत यात्रा पर हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर और श्री विएरा 27 अगस्त को भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की 9वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता ब्राजील के पास है, इसलिए दोनों मंत्री भारत की जी-20 अध्यक्षता से प्राप्त प्रमुख नतीजों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे.

पैराओलंपिक 2024 पेरिस में शुरू

पैराओलंपिक 2024 पेरिस में 28 अगस्‍त से 8 सितंबर तक खेला जा रहा है. इस बार, भारत के अभी तक के सबसे बड़ा दल 84 पैराजांबाज जो पैरालंपिक में अपना दम खम दिखाएंगे.

प्रधानमंत्री ने अमरीका के राष्ट्रपति के साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर यूक्रेन की स्थिति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की समीक्षा की और इस बात पर बल दिया कि भारत-अमरीकी साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के साथ संपूर्ण मानवता का कल्याण है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एकीकृत पेंशन प्रणाली को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपने कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन प्रणाली (यूपीएस) को मंजूरी दी है. नई योजना मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) की जगह लेगी. यूपीएस 1 अप्रैल 2025 से लागू करने का प्रस्ताव है.

तन्वी पत्री ने एशियाई अंडर-15 जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीता

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री ने फाइनल में वियतनामी गुयेन थी थू हुयेन को हराकर एशियाई अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप 2024 का महिला एकल खिताब जीता. वह एशियाई अंडर-15 एकल खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. यह प्रतियोगिता चेंगदू, चीन  में आयोजित की गई थी.

भारतीय टीम ने एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप रजत पदक जीता

कमली पी, अजीश अली, श्रीकांत डी और संजय सेल्वामणि की भारतीय पुरुष टीम ने तीसरी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में ऐतिहासिक रजत पदक जीता. इस प्रतियोगिता का आयोजन मालदीव के थुलुस्धू में 17 से 27 अगस्त 2024 तक किया गया था. जापान ने स्वर्ण जीता.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अमेरिका यात्रा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23-26 अगस्त तक अमेरिका की यात्रा पर थे. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने दो नए रक्षा समझौतों – आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा (एसओएसए) और संपर्क अधिकारियों की तैनाती के संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.

हिमाचल में ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ को मंजूरी

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ को मंजूरी दी है. इस योजना का उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और विकलांग बच्चों के अभिभावकों को उनके बच्चों की शिक्षा और कल्याण को सक्षम करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top