EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

33वें ओलिम्पिक खेलों का पेरिस में समापन, छह पदकों के साथ भारत 71वें स्थान पर

August 13, 2024/by Team EduDose

33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (33rd Summer Olympics) खेलों का 11 अगस्त को समापन हो गया. इस खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया गया था.

पेरिस ओलंपिक 2024: मुख्य बिन्दु

  • 33वें ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह पेरिस में सीन नदी के किनारे किया गया था. यह पहली बार था जब उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम में न होकर खुले में आयोजित किया गया. इन खेलों का समापन समारोह पेरिस के स्टेड डे में किया गया था.
  • समापन समारोह में इन खेलों की मशाल लॉस एंजेलिस को सौंप दी गई, जहां 2028 में अगले ओलिम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा.
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष थॉमस बॉक ने ओलिम्पिक ध्वज लॉस एंजेलिस की मेयर केरेन बॉज को सौंपा.
  • यह तीसरी बार था जब पेरिस में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक आयोजित किया गया था. इससे पहले उसने 1900,1924 में भी मेजबानी किया था. पेरिस ओलिम्पिक 2024 के आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी इटांगुए थे.
  • पेरिस में ही 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक शारीरिक रूप से विकलांग एथलीटों के लिए पैरालिंपिक की मेजबानी करेगा.
  • 2024 पेरिस ओलंपिक का शुभंकर ओलंपिक फ़्रीज था. इसे पारंपरिक फ्रांसीसी फ़िरिगियन टोपी पर डिज़ाइन किया गया है जो स्वतंत्रता और फ्रांसीसी गणराज्य के प्रतीकों का प्रतिनिधित्व करता है. यह नीले, सफेद और लाल रंग से रंगा हुआ है जो फ्रांस के झंडे का प्रतिनिधित्व करता है.
  • पेरिस ओलंपिक 2024 का आदर्श वाक्य (Mascot) है- ‘अकेले हम तेजी से आगे बढ़ते हैं, लेकिन साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं’ (Alone we go faster, but together we go further).
  • पेरिस ओलंपिक में सबसे ज़्यादा 640 एथलीट अमेरिका के थे जिसके बाद मेजबान फ्रांस था जिसके 608 एथलीट ने भाग लिया.
  • इन खेलों के सबसे सफल ऐथलीट रहे मेजबान फ्रांस के तैराक लियो मोचा जिन्होंने 4 स्वर्ण 4 कांस्य पदक जीते.
  • महिला वर्ग में अमरीका की तैराक टोरी हस्के का प्रदर्शन सबसे श्रेष्ठ रहा. टोरी ने 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते.
  • अमरीका 40 स्वर्ण सहित कुल 126 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा. चीन 40 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 91 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा. जापान 20 स्वर्ण सहित 45 पदक के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया 18 स्वर्ण सहित कुल 53 पदक के साथ चौथे स्थान पर रहा.

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत

  • पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के 117 खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया था.
  • भारत 6 पदकों के साथ, पदक तालिका में 71वें स्थान पर रहा. भारतीय खिलाडियों ने 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते. यह ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
  • ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 टोक्यो ओलंपिक में था,  जिसमें भारत पदक तालिका में 48वें स्थान पर था और उसे 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक मिले थे.
  • भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 लंदन ओलंपिक में था जब उसने 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल छह पदक जीते थे.
  • पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में भारत की ओर से शरथ कमल और पीवी सिंधु ध्वजवाहक थे. समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक थे पीआर श्रीजेश और मनु भाकर.

ओलंपिक के इतिहास में भारत के अब तक कुल 41 पदक

ओलंपिक के इतिहास में भारत के नाम अब तक कुल 41 पदक हैं. इनमें 10 स्वर्ण, 10 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल हैं. सबसे ज्यादा 8 स्वर्ण पदक भारत की हॉकी टीम ने जीते हैं. देश के नाम व्यक्तिगत स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक हैं, जो अभिनव बिंद्रा ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक के दौरान शूटिंग और टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने भला फेंक (जैवलिन थ्रो) में जीता है.

33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत के पदक

1. पहला पदक – मनु भाकर

हरियाणा की मनु भाकर ने भारत के लिए पहला पदक जीता. उन्होंने 28 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. वह ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में निशानेबाजी  स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं.

मनु भाकर का कांस्य पदक ओलंपिक में किसी भारतीय निशानेबाज द्वारा जीता गया पांचवां पदक था. पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ है. उन्होंने 2004 एथेंस ओलंपिक में डबल ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीता था.

2. दूसरा पदक – मनु भाकर ने सरबजोत सिंह

निशानेबाज मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम निशानेबाजी स्पर्धा में दूसरा कांस्य पदक जीता. भारतीय जोड़ी ने ओह ये जिन और वोन्हो ली की दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराया.

3. तीसरा पदक – स्‍वप्निल कुसाले

पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में स्‍वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन स्‍पर्धा में देश को तीसरा कांस्‍य पदक दिलाया.

4. चौथा पदक – भारतीय हॉकी टीम

हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में भारत को चौथा कांस्य पदक दिलाया. भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर पचास साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता. भारत ने पिछली बार तोक्‍यो ओलंपिक में भी कांस्‍य पदक जीता था जब उसने जर्मनी को पराजित किया था.

इससे पहले भारत ने हॉकी में लगातार दो बार 1968 में मैक्सिको ओलंपिक और 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीते थे.

5. पाँचवाँ पदक – नीरज चोपड़ा

भारत को पाँचवाँ पदक भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में मिला. भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो फेंककर इस स्पर्धा में रजत पदक जीता. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. यह किसी ओलंपिक के एथलीट में भारत का पहला स्वर्ण पदक था. वह अभिनव बिंद्रा के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर स्वर्ण पदक (बीजिंग 2008 में निशानेबाजी) जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं.

6. छठा पदक – अमन सहरावत

रेसलर अमन सहरावत ने पुरुष 57 किलो फ्रीस्टाइल कुश्‍ती में कांस्य पदक जीता. भारतीय रेसलर्स ने लगातार 5वें ओलिंपिक खेलों में मेडल जीता है.

अमन सेहरावत ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए. उन्होंने 21 साल 24 दिन की उम्र में मेडल जीता. अमन ने पीवी सिंधु का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में 21 साल, 1 महीने और 14 दिन की उम्र में रजत पदक जीता था.

भारत ने ओलंपिक के, कुश्ती में अब तक कुल सात पदक (2 रजत और 5 कांस्य) जीते हैं. आजादी के बाद भारत के लिए ओलंपिक में पहला व्यक्तिगत पदक के डी जाधव ने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में कुश्ती में जीता था. उन्होंने कांस्य पदक जीता था.

साक्षी मलिक भारत के लिए ओलंपिक पदक (रियो डि जेनेरियो ओलम्पिक 2016) जीतने वाली एकमात्र महिला पहलवान हैं. सुशील कुमार ने कुश्ती में दो पदक (1 रजत 2012 लंदन ओलंपिक, और 1 कांस्य 2008 बीजिंग ओलंपिक) जीते हैं. रवि कुमार दहिया ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था. योगेश्वर दत्त (2012 लंदन ओलंपिक) और बजरंग पुनिया (2020 टोक्यो ओलंपिक) ने कांस्य पदक जीते हैं.

महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित

महिला पहलवान विनेश फोगाट को 2024 पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया गया. उन्हें 7 अगस्त 2024 को महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रतिस्पर्धा करनी थी लेकिन फोगट को उनकी श्रेणी में अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया.

  • विनेश फोगाट, क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में पहुंची थीं. सेमीफाइनल में इस जीत के बाद उनका रजत पदक पक्‍का था. उन्हें स्वर्ण पदक के लिए छठीं वरियता प्राप्त अमेरिका की सारा हिल्‍डेब्रांट से अपना मुकाबला करना था.
  • कुश्ती के नियमों के अनुसार, यदि कोई पहलवान प्रतियोगिता के किसी भी दिन वेट-इन में विफल रहता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है.
  • प्रतियोगिता के पहले दिन विनेश फोगाट प्रतियोगिता के लिए पात्र थीं. हालाँकि, जब फाइनल (7 अगस्त 2024) की सुबह उसका वजन किया गया, तो उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया.
  • अपनी अयोग्यता से पहले, विनेश ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान थीं. उनसे पहले साक्षी मलिक ओलंपिक में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं. 2016 के रियो ओलंपिक में साक्षी ने कांस्य पदक जीता था.
  • विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिम्पिक्‍स में कुश्ती के फाइनल मुकाबले में अयोग्य घोषित किये जाने के बाद खेल से सन्यास लेने की घोषणा कर दी.

अभिनव बिन्‍द्रा ओलंपिक ऑर्डर से सम्‍मानित

अंतरराष्‍ट्रीय ओ‍लंपिक संघ ने 11 अगस्त को पेरिस में भारतीय निशानेबाज अभिनव बिन्‍द्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्‍मानित किया. यह पुरस्‍कार ओलंपिक में असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्‍च सम्‍मान है. अभिनव ने वर्ष 2008 में पेइचिंग ओलंपिक में भारत का पहला व्‍यक्तिगत ओलंपिक स्‍वर्ण पदक जीता था.

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदक

क्रमांक खिलाड़ी स्पर्धा पदक 
1मनु भाकरमहिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टलकांस्य
2मनु भाकर और सरबजोत सिंह10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंगकांस्य
3स्वप्निल कुसालेपुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशनकांस्य
4भारतीय पुरुष हॉकी टीम  पुरुष हॉकीकांस्य
5नीरज चोपड़ा भाला  फेंकरजत
6अमन सेहरावतपुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्तीकांस्य

पेरिस ओलंपिक 2024 के शीर्ष पाँच देश

स्थान  देश स्वर्णरजतकांस्यकुल
1संयुक्त राज्य अमेरिका404442126
2चीन40272491
3जापान20121345
4ऑस्ट्रेलिया18191753
5फ़्रांस 16262264
71भारत  0156
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-08-13 12:37:482024-08-13 13:30:0933वें ओलिम्पिक खेलों का पेरिस में समापन, छह पदकों के साथ भारत 71वें स्थान पर

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top