EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29-31 जुलाई 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

9 राज्यों में नए राज्यपाल और पुडुचेरी में नए एलजी की नियुक्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 जुलाई 2024 को 9 राज्यों में नए राज्यपाल और पुडुचेरी के नए एलजी को नियुक्ति किया. राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है.

नवनियुक्त राज्यपाल और राज्य: एक दृष्टि

  1. जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना
  2. ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम
  3. संतोष कुमार गंगवार – झारखंड
  4. रामेन डेका – छत्तीसगढ़
  5. सी एच विजयशंकर – मेघालय
  6. हरिभाऊ किसनराव बागड़े – राजस्थान
  7. सी.पी. राधाकृष्णन – महाराष्ट्र (वह पहले तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल थे)
  8. गुलाब चंद कटारिया – पंजाब के राज्यपाल और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गया है (वह पहले असम के राज्यपाल थे)
  9. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – असम के राज्यपाल और मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार (वह पहले सिक्किम के राज्यपाल थे)
  10. के. कैलाशनाथन – पुडुचेरी के उपराज्यपाल

संविधान में राज्यपाल का प्रावधान

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 153 में भारत के प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल का प्रावधान है. राज्यपाल राज्य कार्यकारिणी का प्रमुख होता है.
  • राज्यपालों की नियुक्ति प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है.
  • भारत में किसी राज्य का राज्यपाल नियुक होने के लिए भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए. कोई लाभ के पद पर आसीन ना हो. संसद या राज्य विधानमंडल का सदस्य ना हो.
  • राज्यपाल का सामान्य कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है, लेकिन राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है. राष्ट्रपति उसे किसी भी समय पद से हटा सकते हैं.
  • राज्यपाल का वर्तमान वेतन 3.5 लाख रुपये प्रति माह है और यह संविधान की दूसरी अनुसूची में उल्लिखित है. वेतन का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाता है.
  • यदि कोई व्यक्ति एक से अधिक राज्यों का राज्यपाल है तो उसका वेतन राष्ट्रपति द्वारा तय किये गये फार्मूले के अनुसार राज्यों के बीच बांटा जाता है.

बिम्सटेक सुरक्षा प्रमुखों की चौथी बैठक नाएप्यीडॉ में आयोजित की गई

बिम्सटेक सुरक्षा प्रमुखों की चौथी बैठक 27 जुलाई को म्यांमार के नाएप्यीडॉ में आयोजित की गई थी. बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने किया था.

मुख्य बिन्दु

  • अपनी म्यांमार यात्रा के दौरान, एनएसए अजीत डोभाल ने बिम्सटेक सुरक्षा प्रमुखों के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में म्यांमार के प्रधानमंत्री वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से भी मुलाकात की.
  • बिम्सटेक सुरक्षा प्रमुखों ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की.
  • बैठक में आतंकवाद-निरोध, अंतरराष्ट्रीय अपराध, मादक द्रव्य-विरोधी प्रक्रियाओं, समुद्री और साइबर सुरक्षा चुनौतियों, राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रभावी सूचना साझाकरण से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हुई.
  • बिम्सटेक (BIMSTEC) की स्थापना 1997 में बंगाल की खाड़ी के तटीय राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक क्षेत्रीय समूह के रूप में की गई थी.
  • BIMSTEC का पूरा नाम Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation है. भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, थाईलैंड और म्यांमार इसके सात सदस्य हैं. बिम्सटेक का मुख्यालय ढाका में है.

श्रीलंका भारत को पराजित कर 9वां महिला क्रिकेट एशिया कप का विजेता बना

श्रीलंका, 9वां महिला क्रिकेट एशिया कप (9th Asian Women’s Cricket Championships) 2024 का विजेता बना है. 28 जुलाई 2024 को खेले गए फाइनल में मेजबान श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम ने गत विजेता भारतीय महिला टीम को 8 विकेट से हराकर अपना पहला महिला क्रिकेट एशिया कप जीता. यह मैच श्रीलंका के दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया था.

मुख्य बिन्दु

  • एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका महिला क्रिकेट एशिया कप जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है, भारत ने इसे सात बार और बांग्लादेश ने एक बार जीता है.
  • 9वें महिला क्रिकेट एशिया कप के सभी मैच श्रीलंका के दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए थे. 9वां एशिया कप टी 20 प्रारूप में खेला गया था.
  • सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को और श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
  • श्रीलंयक की हर्षिता समरविक्रमा फाइनल मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और चमारी अथापथु प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं.

 29 जुलाई: अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस, भारत में बाघों की स्थिति पर मुख्य तथ्य

प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) मनाया जाता है. यह दिवस बाघ और उनके प्राकृतिक परिवास के सरंक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक सम्मेलन में प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को बाघ दिवस मनाने का फैसला लिया गया था. इस सम्मेलन में बाघों को लुप्तप्राय प्रजाति करार दिया था. उस समय 2022 तक बाघ की आबादी को दोगुना करने का भी लक्ष्य रखा गया था. भारत ने इस टारगेट को 2018 में ही हासिल कर लिया था. 2018 में भारत में बाघों की संख्या 2967 से ज्यादा हो चुकी थी.

World Wildlife Fund के अनुसार पिछले 150 सालों में बाघों की आबादी में लगभग 95 प्रतिशत की गिरावट आई है. मौजूदा समय में जिन गिने-चुने देशों में बाघ अभी बाकी हैं, उनमें भारत सबसे ऊपर है. इसके बाद रूस है जहां पर 433 बाघ हैं. इसके बाद का इंडोनेशिया जहां 371, मलेशिया में 250, नेपाल में 198 बाघ ही जिंदा हैं.

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2024 का विषय

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2024 का विषय- ‘कार्रवाई का आह्वान’ (Call for Action) है. यह पृथ्वी पर लुप्तप्राय बाघ प्रजातियों को बचाने के लिए वैश्विक समुदाय के ठोस प्रयास के महत्व पर प्रकाश डालता है.

भारत में बाघों की स्थिति: मुख्य तथ्य
  • भारत सरकार ने देश में बाघों को विलुप्त होने से बचाने के लिए 1973 में प्रॉजेक्ट टाइगर शुरू किया था.
  • 1973-74 में देश में केवल 9 बाघ अभयारण्‍य थे और अब इनकी संख्‍या बढकर 51 हो गई है. दुनिया में बाघों की कुल संख्‍या के मामले में भारत पहले स्थान पर है.
  • पर्यवारण मंत्रालय ने 2005 में नैशनल टाइगर कन्जर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) का गठन किया था. प्रॉजेक्ट टाइगर के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी NTCA सौंपी गई थी.
  • दुनिया में बाघों की कुल संख्‍या में से करीब 70 प्रतिशत भारत में हैं. भारत में बाघों की जनसंख्या का 80 प्रतिशत रॉयल बंगाल टाइगर है.
  • बाघ, भारत और बांग्लादेश दोनों का राष्ट्रीय पशु है.

बाघ आकलन रिपोर्ट-2023

  • विश्व बाघ दिवस 2023 के अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार ने एक रिपोर्ट जारी की थी.
  • इस रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में विश्व में बाघों की कुल संख्‍या का लगभग 75 प्रतिशत भारत में है.
  • भारत में बाघों की आबादी 6.1 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ 3925 होने का अनुमान है.
  • बाघों की सबसे बड़ी आबादी मध्य प्रदेश में पाई गई है, जिनकी संख्या 785 है वहीं कर्नाटक में 563 उत्तराखंड में, 560 और महाराष्ट्र में 444 बाघ है.
  • बाघ अभ्यारण के भीतर बाघों की संख्या सबसे अधिक 260 कोरबेट में है इसके बाद बांदीपुर में 150 और नागर हॉल में 141 बाघ है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

दिल्‍ली में विकसित भारत की ओर यात्रा नामक सम्‍मेलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को नई दिल्‍ली में विकसित भारत की ओर यात्रा नामक सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. इस सम्‍मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने किया है. इसका उद्देश्य उद्योगों की भूमिका और विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण के प्रति एक रूपरेखा प्रस्तुत करना है.

इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल पहल से 24 हजार करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा की बचत

इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल पहल की मदद से केंद्र सरकार ने 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत की है. नवंबर 2022 से अक्टूबर 2023 के दौरान, लगभग 509 करोड़ लीटर इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाया गया है, जिससे 24300 करोड़ से अधिक विदेशी मुद्रा की बचत और किसानों को अधिक आय हुई है.

जिया राय अंग्रेजी चैनल पार करने वाली दुनिया की सबसे तेज महिला पैरा तैराक बनी

ऑटिस्‍म से पीडित जिया राय अंग्रेजी चैनल पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक बन गई हैं. 16 वर्षीय जिया ने 28 से 29 जुलाई के बीच इंग्लैंड के एबॉट्स क्लिफ से फ्रांस के पॉइंट डे ला कोर्टे-ड्यून तक 34 किलोमीटर की दूरी मात्र 17 घंटे 25 मिनट में तय की.

मनु भाकर ने भारत के लिए 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में पहला पदक जीता

फ्रांस के पेरिस शहर में चल रहे 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में हरियाणा की मनु भाकर ने भारत के लिए पहला पदक जीत. उन्होंने 28 जुलाई 2024 को आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. वह ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में निशानेबाजी  स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी  बनीं.

चीन ने पेरिस ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीता

2024 पेरिस ओलंपिक में चीन ने पहला स्वर्ण पदक जीता. चीनियों ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा. में स्वर्ण पदक जीता. फाइनल में, हुआंग युटिंग और शेंग लिहाओ की चीनी जोड़ी ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी किम जिहयोन और पार्क हाजुन को 16-12 से हराया.

भारत टी20 प्रारूप में 2025 संस्करण की मेजबानी करेगा

एशियाई क्रिकेट परिषद ने 2025 और 2027 में आयोजित होने वाले आगामी द्विवार्षिक पुरुष क्रिकेट एशिया कप की मेजबानी की घोषणा की है. भारत टी20 प्रारूप में 2025 संस्करण की मेजबानी करेगा, और बांग्लादेश एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) प्रारूप में 2027 संस्करण की मेजबानी करेगा.

मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो राष्ट्रपति चुनाव के पुनः विजेता घोषित

वेनेजुएला के चुनाव आयोग, नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) ने मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को 29 जुलाई 2024 को देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया है. चुनाव परिणामों को विपक्ष द्वारा खारिज कर दिया गया है और देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. वेनेजुएला एक दक्षिण अमेरिकी देश है.

मनु ने सरबजोत की जोड़ी ने मिश्रित टीम निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

2024 पेरिस ओलंपिक में, निशानेबाज मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. भारतीय जोड़ी ने ओह ये जिन और वोन्हो ली की दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top