EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22-24 जुलाई 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए केन्द्रीय आम बजट का सार

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने 23 जुलाई को लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट (Union Budget) प्रस्तुत किया. नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट था. वर्ष 2019 में कार्यभार संभालने के बाद से यह वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की लगातार सातवीं बजट प्रस्तुति थी.

वित्‍त वर्ष 2024-25: एक दृष्टि
  • वित्त वर्ष 25 में कुल प्राप्तियां ₹32.07 लाख करोड़ और कुल व्यय ₹48.21 लाख करोड़ अनुमानित हैं. शुद्ध कर प्राप्तियां ₹25.83 लाख करोड़,  सकल बाजार उधारी ₹14.01 लाख करोड़ और शुद्ध बाजार उधारी ₹11.63 लाख करोड़ अनुमानित हैं. वित्त वर्ष 25 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.9% अनुमानित है.
रुपया कहाँ से आया और कहाँ गया
सरकार की आमदनी (रुपया कहां से आता है)सरकार का खर्च (रुपया कहां जाता है)
  • ऋण से इतर पूंजी प्राप्तियां: 1%
  • कर से इतर राजस्व: 9%
  • वस्तु एवं सेवा कर (GST) : 18%
  • केन्द्रीय उत्पाद शुल्क: 5%
  • सीमा शुल्क: 4%
  • आय कर: 19%
  • निगम कर: 17%
  • उधार और अन्य देयताएं: 27%
  • ब्याज: 19%
  • रक्षा: 8%
  • सब्सिडी: 6%
  • वित्त आयोग और अन्य खर्च: 9%
  • करों और शुल्कों में राज्यों का हिस्सा: 21%
  • पेंशन: 4%
  • केन्द्रीय प्रायोजित योजनाएं: 8%
  • केन्द्रीय क्षेत्र की योजना: 16%
  • अन्य खर्च: 9%
प्रमुख क्षेत्रों पर बजट व्यय
मंत्रालयआवंटित राशि
(करोड़ रुपये)
आईटी और दूरसंचार₹1,16,342
स्वास्थ्य₹89,287
कृषि एवं संबद्ध गतिविधियाँ₹1,51,851
ऊर्जा₹68,769
गृह मंत्रालय₹1,50,983
वाणिज्य एवं उद्योग₹47,559
सामाजिक कल्याण₹56,501
रक्षा₹6,21,940
ग्रामीण विकास₹2,65,808
शिक्षा₹1,25,638

आम बजट 2024-25: मुख्य बिन्दु

  • इस बजट के प्राथमिकताओं में- कृषि, रोजगार, सामाजिक कल्याण, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा के अलावा गरीब, महिला, किसान युवा शामिल हैं.

पढ़ें पूरा आलेख…»


वित्तीय वर्ष 2023-24 का आर्थिक सर्वेक्षण संसद में प्रस्तुत किया गया

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट से पहले 22 जुलाई को संसद में वित्तीय वर्ष 2023-24 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया. वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने मुख्‍य आर्थिक सलाहकार डॉक्‍टर वी. अनंत नागेश्‍वरन की देख-रेख में यह सर्वेक्षण दस्‍तावेज तैयार किया गया था.

आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24: मुख्य बिन्दु

  • इस आर्थिक सर्वेक्षण में अर्थव्‍यवस्‍था के कार्यप्रदर्शन का अवलोकन दिया गया है. इसके अनुसार वैश्विक स्‍तर पर राजकोषीय घाटा और ऋण का बोझ बढता जा रहा है वहीं भारत में राजकोषीय स्थिरता की प्रक्रिया बनी हुई है.
  • केन्‍द्र सरकार वित्‍त वर्ष 2023 के राजकोषीय घाटे को 6.4 प्रतिशत से घटाकर 2024 में सकल घरेलू उत्‍पाद के 5.6 प्रतिशत तक ले आई है.
  • वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद की वृद्धि दर साढे छह से सात प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है.
  • भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के विकास में सेवा क्षेत्र का उल्‍लेखनीय योगदान जारी है और वर्ष 2024 में सेवा क्षेत्र का योगदान 55 प्रतिशत रहा. सेवा क्षेत्र में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.
  • सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों (MSME) की पहचान अर्थव्‍यवस्‍था के आधार के रूप में की गई है. MSME क्षेत्र के डिजिटिकरण और अविनियमन पर बल दिया गया है.
  • आर्थिक वृद्धि को बढावा देने के लिए अमृत काल में नवीकृत नीति में छह क्षेत्रों पर ध्‍यान देने की बात कही गई है. ये छह क्षेत्र हैं – कृषि, MSME, निजी निवेश, हरित परिवर्तन वित्त, शिक्षा और रोजगार के बीच अंतर दूर करना और सरकारी नीतियों के प्रभावशाली कार्यान्‍वयन के लिए क्षमता बढाना.

आर्थिक सर्वेक्षण: एक दृष्टि

अर्थव्‍यवस्‍था और आर्थिक वृद्धि के भावी परिदृश्‍य का रिपोर्ट कार्ड आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था की स्थिति, संभावनाओं और नीतिगत चुनौतियों का विस्तृत ब्योरा देता है. यह अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के विश्लेषण के साथ रोजगार, सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि, मुद्रास्‍फीति और बजट घाटे से संबंधित डेटा उपलब्ध कराता है.


पूर्व विदेश सचिव विनय कवात्रा अमेरिका में भारत के नए राजदूत नियुक्त

पूर्व विदेश सचिव विनय क्वात्रा को अमेरिका में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया है. विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा 19 जुलाई 2024 को की गई थी. जनवरी में तरणजीत सिंह संधू के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था.

मुख्य बिन्दु

  • पूर्व भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी विनय मोहन कवात्रा भारत के 34वें विदेश सचिव थे. उनकी जगह विक्रम मिश्री को भारत का 35वां विदेश सचिव नियुक्त किया गया था.
  • राजदूत किसी देश के सर्वोच्च रैंकिंग राजनयिक होते हैं जो किसी विशेष देश या अंतर्राष्ट्रीय संगठन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं.
  • एक राष्ट्रमंडल सदस्य देश द्वारा दूसरे राष्ट्रमंडल देश में नियुक्त सर्वोच्च रैंकिंग वाले राजनयिक को उच्चायुक्त कहा जाता है. किसी गैर राष्ट्रमंडल देश में नियुक्त सर्वोच्च रैंकिंग वाले राजनयिक को राजदूत कहा जाता है.
  • प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति राजदूत या उच्चायुक्त को नियुक्त करते हैं. जिस देश में व्यक्ति को राजदूत या उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया जाना है उस देश की मंजूरी भी आवश्यक होता है.

IOC ने अभिनव बिंद्रा को ओलिम्पिक ऑर्डर से सम्मानित किया

अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति (IOC) ने भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ‘ओलिम्पिक ऑर्डर’ (Olympic Order) से सम्मानित करने की घोषणा की है. उन्हें यह सम्मान ओलिम्पिक अभियान में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए दिया गया है.

मुख्य बिन्दु

  • पुरस्कार समारोह ओलिंपिक के समापन से एक दिन पहले 10 अगस्त को पेरिस में 142वें IOC सत्र के दौरान आयोजित किया जाएगा.
  • ‘ओलिंपिक ऑर्डर’ अंतरराष्‍ट्रीय ओलिम्पिक समिति का सर्वोच्च पुरस्कार है. यह ओलिंपिक संचलन में विशिष्ट योगदान के लिए दिये जाते हैं.
  • इसके लिए नामांकन ओलिंपिक ऑर्डर समिति द्वारा प्रस्तावित किए जाते हैं और कार्यकारी बोर्ड द्वारा निर्णय लिया जाता है.
  • 41 वर्षीय अभिनव बिंद्रा 2008 के बीजिंग ओलिम्पिक खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में व्‍यक्तिगत ओलिम्पिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे.
  • वह 2010 से 2020 तक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट समिति के सदस्य थे जिसमें वह 2014 से इसके अध्यक्ष रहे. वह 2018 से आईओसी एथलीट आयोग के सदस्य हैं.

लिएंडर पेस और विजय अमृतराज अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल

भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को अमेरिका स्थित अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. पेस और अमृतराज के साथ ब्रिटिश खेल पत्रकार रिचर्ड इवांस को भी टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया.

मुख्य बिन्दु

  • लिएंडर पेस और विजय अमृतराज टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल होने वाले पहले भारतीय और पहले एशियाई पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं.
  • भारत दुनिया का 28वां देश बन गया है जिसके टेनिस खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किए गए टेनिस दिग्गजों की कुल संख्या 28 देशों से 267 हो गई है.
  • टेनिस हॉल ऑफ फेम में लिएंडर पेस को खिलाड़ी श्रेणी में शामिल किया गया है, जबकि अमृतराज और इवांस को योगदानकर्ता श्रेणी के हिस्से के रूप में मान्यता दी गई है.
  • लिएंडर पेस को पुरुष टेनिस इतिहास में शीर्ष युगल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. उन्होंने 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जिसमें दस मिश्रित युगल और आठ पुरुष युगल खिताब शामिल हैं.
  • विजय अमृतराज ने 1974 में और फिर 1987 में दो डेविस कप फाइनल में देश का नेतृत्व भी किया था. सेवानिवृत्ति के बाद, वह एक लोकप्रिय टेनिस कमेंटेटर बने तथा चेन्नई ओपन टेनिस प्रतियोगिता के साथ वे  एक प्रशासक के तौर पर जुड़े रहे.

24 जुलाई: आयकर दिवस

प्रत्येक वर्ष 24 जुलाई को भारत में आयकर दिवस (Income Tax Day) मनाया जात है. इस अवसर पर कर-भुगतान को बढ़ावा देने और इसे नागरिकों के कर्तव्य के रूप में स्थापित करने के लिए अनेक लोक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

मुख्य बिन्दु

  • भारत में वर्ष 2010 में आयकर प्रणाली के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयकर दिवस की शुरुआत की गई थी. वर्ष 1860 में पहली बार एक शुल्क के रूप में आयकर लगाया गया था, उसी वर्ष 24 जुलाई को आयकर प्राधिकरण शुरू हुआ था.
  • 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए 24 जुलाई, 1860 को सर जेम्स विल्सन द्वारा भारत में भारत में आयकर पेश किया गया था.

23 जुलाई: राष्ट्रीय प्रसारण दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) मनाया जाता है.

1927 में आज के ही दिन देश का पहला रेडियो प्रसारण एक निजी कंपनी- इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) के तहत बॉम्बे (बम्‍बई) केंद्र से किया गया था. 1930 में सरकार ने इस कंपनी को अपने नियंत्रण में ले लिया और ‘भारतीय प्रसारण सेवा’ के नाम से उन्‍हें परिचालित करना शुरू कर दिया. 8 जून 1936 को भारतीय प्रसारण सेवा को ‘ऑल इंडिया रेडियो’ नाम दिया गया. 1956 में इसे ‘आकाशवाणी’ नाम दिया गया.

आकाशवाणी जन जन को सूचना पहुंचाने, शिक्षा और मनोरंजन प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है. वर्तमान में आकाशवाणी के 414 केन्‍द्र हैं, जो 23 भाषाओं और 179 बोलियों में प्रसारण उपलब्‍ध कराते हैं. आकाशवाणी का आदर्श वाक्य – ‘बहुजन हिताय : बहुजन सुखाय’ है.


22 जुलाई: राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस, राष्ट्रीय झण्डा से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

प्रत्येक वर्ष 22 जुलाई को राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस (National Flag Adoption Day) मनाया जाता है. इसी दिन 1947 में भारतीय संविधान सभा की बैठक में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था.

राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास

स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान कई अलग-अलग ध्वजों का प्रयोग किया गया. प्रथम राष्‍ट्रीय ध्‍वज 7 अगस्‍त 1906 को पारसी बागान चौक कलकत्ता में फहराया गया था. इस ध्‍वज को लाल, पीले और हरे रंग की क्षैतिज पट्टियों से बनाया गया था. पीली पट्टी पर कमल बना हुआ था. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

सरकारी कर्मचारियों पर आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा

केन्‍द्र ने सरकारी कर्मचारियों पर राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ-आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है. नवंबर 1966 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने यह प्रतिबंध लागू किया था.

जो. बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस लिया

अमरीकी राष्‍ट्रपति जो. बाइडन ने नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्‍होंने राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवारी के लिए उप-राष्‍ट्रपति कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन किया.

फेडरल बैंक के नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति की घोषणा

फेडरल बैंक ने नए प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कृष्णन वेंकट सुब्रमण्यम की नियुक्ति की घोषणा की है. वह सबसे लंबे समय तक सेवारत प्रबंध निदेशक और सीईओ श्याम श्रीनिवासन का स्थान लेंगे. निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक की स्थापना 23 अप्रैल 1931 को त्रावणकोर फेडरल बैंक लिमिटेड के रूप में की गई थी.

मनोलो मार्केज़ भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच होंगे

राष्ट्रीय फुटबॉल की शासी निकाय अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने स्पेन के मनोलो मार्केज़ को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. उन्होंने इगोर स्टिमैक की जगह ली है जिन्हें भारतीय टीम की कई विफलता के बाद बर्खास्त कर दिया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top