EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28-30 जून 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विक्रम मिस्री को भारत के 35वें विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया

विक्रम मिस्री को भारत के 35वें विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी 28 जून को दी थी.

मुख्य बिन्दु

  • वह विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लेंगे. जिनका कार्यकाल 14 जुलाई को समाप्त हो रहा है.
  • 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री मिस्री वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं.
  • उन्होंने चीन, म्यांमार और स्पेन में भारतीय दूत के रूप में काम किया है. विक्रम मिस्री को चीन विशेषज्ञ माना जाता है और वह जनवरी 2019 से दिसंबर 2021 तक (गलवान घाटी झड़प के दौरान) चीन में भारत के राजदूत थे.
  • विक्रम मिस्री भारत के 35वें विदेश सचिव होंगे. केपीएस मेनन भारत के पहले विदेश सचिव थे, जिन्हें आज़ादी के बाद भारत सरकार ने 1948 में नियुक्त किया था.

भारत ने ‘अभ्यास’ प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

भारत ने 27 जून 2024 को हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (एचईएटी) ‘अभ्यास’  का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. यह परीक्षण रक्षा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने चांदीपुर, ओड़ीशा स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया था.

‘अभ्यास’ प्रणाली: मुख्य बिन्दु

  • इस परीक्षण में ‘अभ्यास’  प्रणाली में किए गए नए उन्नत रडार क्रॉस सेक्शन, विज़ुअल और इन्फ्रारेड संवर्द्धन का परीक्षण किया गया.
  • इस परीक्षण के साथ ही यह अब उत्पादन और भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए तैयार है.
  • अभ्यास मूलतः एक ड्रोन है जिसे डमी शत्रु हवाई वाहन के लिए डिज़ाइन किया गया है.
  • इसका उत्पादन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और निजी क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो द्वारा किया जा रहा है.

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे को नाटो का नया महासचिव नियुक्त किया गया

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का नया महासचिव नियुक्त किया गया है. 26 जून को ब्रुसेल्स में आयोजित बैठक में मार्क रुटे की उम्मीदवारी को मंजूरी दी गई थी. मार्क रूट नॉर्वे के वर्तमान महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग का स्थान लेंगे.

मुख्य बिन्दु

  • पिछले 10 वर्षों से नाटो के महासचिव रहे जेन्स स्टोलटेनबर्ग की सेवानिवृत्ति के बाद मार्क रूट 1 अक्टूबर 2024 को अपना पद ग्रहण करेंगे.
  • नाटो महासचिव आम तौर पर एक वरिष्ठ यूरोपीय राजनेता होता है जिसे नाटो के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नियुक्त किया जाता है.
  • महासचिव का कार्यकाल चार वर्ष का होता है और उन्हें पुनः नियुक्त किया जा सकता है. महासचिव नाटो का शीर्ष सिविल सेवक है.
  • वह नाटो की सर्वोच्च राजनीतिक निर्णय लेने वाली संस्था, उत्तरी अटलांटिक परिषद के अध्यक्ष हैं. वह संगठन में परामर्श और निर्णय लेने की प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार है.

भारत विश्व का तीसरा सबसे बडा घरेलू विमानन बाजार बना

भारत, अमरीका और चीन के बाद तीसरा सबसे बडा घरेलू विमानन बाजार बन गया है. भारत की विमानन विश्‍लेषण कम्‍पनी ऑफिशियल एयरलाइन गाइड के अनुसार इंडिगो और एयर इंडिया विमानन कम्‍पनियों द्वारा विमानों के बेडे का विस्‍तार किए जाने के बाद भारत ने विमानन बाजार में तीसरा स्‍थान प्राप्‍त कर लिया है.

 मुख्य बिन्दु

  • भारत की घरेलू विमानन क्षमता पिछले दस वर्षों में दोगुनी हुई है. अप्रैल 2014 में 79 लाख सीटों की तुलना में अप्रैल 2024 में 1.55 करोड सीटें हो गईं.
  • भारत ने तीसरे स्‍थान पर पहुंच कर ब्राजील का स्‍थान लिया है जो अब चौथे स्‍थान पर आ गया है.
  • इंडिगो और एयर इंडिया ने एक हजार से अधिक विमानों की खरीद के ऑर्डर दिए हैं.

FATF ने भारत की परस्‍पर मूल्‍यांकन रिपोर्ट में देश को नियमित निरंतरता वर्ग में रखा

वित्‍तीय कार्रवाई कार्यबल (FATF) ने भारत की परस्पर मूल्‍यांकन रिपोर्ट (Mutual Evaluation Report) में देश को नियमित निरंतरता वर्ग (regular follow-up category) में रखा है. यह रिपोर्ट सिंगापुर में 26 से 28 जून को हुए कार्यबल के पूर्ण सत्र में स्‍वीकृत की गई थी.

एफएटीएफ कार्यबल का पूर्ण सत्र: मुख्य बिन्दु

  • FATF ने धनशोधन और आतंकी गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाली वित्तीय सहायता से जुडे खतरों को कम करने, नकदी आधारित अर्थव्यवस्था से डिजिटल अर्थव्यवस्था की तरफ बढने तथा जनधन और आधार को लागू करने के भारत के प्रयासों की सराहना की है.
  • इस बैठक में  मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी मुद्दों, आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण और प्रसार विरोधी वित्तपोषण पर FATF द्वारा अनिवार्य कार्यों के अनुपालन और कार्रवाई पर भारत सहित  17 देशों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई.
  • इस सत्र के दौरान भारत को रूस, फ्रांस, इटली और यूनाइटेड किंगडम के साथ ‘नियमित निरंतरता वर्ग’ में रखा गया. एक देश को ग्रे सूची में डाल दिया गया, और बाकी देशों को ‘उच्च अनुवर्ती’ श्रेणी में रखा गया.

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF): एक दृष्टि

  • FATF पैरिस स्थित अंतर-सरकारी संस्था है. इसका काम गैर-कानून आर्थिक मदद (आतंकी फाइनैंसिंग) को रोकने के लिए नियम बनाना है. इसका गठन 1989 में किया गया था.
  • भारत 2010 में FATF में शामिल हुआ था. वर्तमान में FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देशों की संख्या 39 है. सउदी अरब FATF की पूर्ण सदस्‍यता पाने वाला 39वां देश बना है.
  • मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस. की ग्रे-लिस्ट या ब्लैक-लिस्ट में डाले जाने पर देश को अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं से कर्ज मिलने में काफी कठिनाई आती है.
  • FATF का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है. भारतीय मूल के सिंगापुर के टी राजा कुमार FATF के वर्तमान अध्यक्ष हैं.

FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देश

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चीन, डेनमार्क, यूरोपीय आयोग, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल, हांगकांग, चीन, आइसलैंड, भारत, आयरलैंड, इजरायल, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, लक्समबर्ग, मलेशिया, मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रूसी संघ, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब.

FATF का पर्यवेक्षक देश

इंडोनेशिया


29 जून: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, पीसी महालानोबिस की जयंती

प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सामाजिक आर्थिक योजना में सांख्यिकी की भूमिका तथा देश के विकास में नीति नियमन विशेष रूप से युवा पीढ़ी में जागरूकता लाना है.

सांख्यिकी दिवस 2024 की थीम

29 जून 2024 को 18वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया. सांख्यिकी दिवस 2024 का मुख्य विषय (थीम)- ‘निर्णय लेने के लिए डेटा का उपयोग’ (Use of Data for Decision Making) है.

पीसी महालानोबिस की जंयती

यह दिवस प्रख्यात सांख्यिकीविद प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. उनका जन्म 29 जून 1893 को कोलकाता में हुआ था. उन्होंने सांख्यिकी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. इसी को ध्यान में रखते हुए 2007 में उनकी जन्मतिथि के अवसर पर हर वर्ष 29 जून का दिन राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया था.

पीसी महालानोबिस: एक दृष्टि

  • प्रशांत चंद्र महालनोबिस बंगाली साइंटिस्ट और अप्लाइड स्टैटिस्टीशन थे. उन्हें पॉप्युलेशन स्टडीज की सांख्यिकी माप ‘महालनोबिस डिस्टेंस’ (Mahalanobis distance) देने के लिए जाना जाता है.
  • वह स्वतंत्र भारत के पहले योजना आयोग (1956-61) के सदस्य भी थे. महालनोबिस ने कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) की स्थापना की थी. उनके इस योगदान के कारण उन्हें भारत में मॉडर्न स्टैटिस्टिक्स का जनक माना जाता है.
  • महालनोबिस को उनके द्वारा विकसित सैंपल सर्वे के लिए याद किया जाता है. इस विधि के अंतर्गत किसी बड़े जनसमूह से लिए गए नमूने सर्वेक्षण में शामिल किए जाते हैं और फिर उससे प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर विस्तृत योजनाओं को आकार दिया जाता है.
  • उन्होंने द्वितीय पंचवर्षीय योजना के लिए दो-सेक्टर इनपुट-आउटपुट मॉडल दिया, जिसे बाद में नेहरू-महालनोबिस मॉडल के रूप में जाना जाने लगा.
  • उन्हें देश के द्वितीय सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से वेल्डन मेमोरियल, फैलो ऑफ द रॉयल सोसाइटी, लंदन से सम्मानित किया जा चुका है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अस्ताना में एससीओ शिखर सम्मेलन

कजाकिस्तान के अस्ताना में 3 से 4 जुलाई तक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

ईरान में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 27 जून को सम्‍पन्‍न हो गया. ईरान में 14वें राष्‍ट्रपति चुनाव 2025 में होने थे लेकिन ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण चुनाव तय सीमा से पहले कराये गए हैं.

पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश में बायोप्लास्टिक पार्क

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में पर्टोलियम व्युत्पन्न आधारित प्लास्टिक उत्पादों के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए राज्य में एक बायोप्लास्टिक पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है. इस पार्क का निर्माण लखीमपुर खीरी जिले में किया जाएगा. बायोप्लास्टिक एक बायोडिग्रेडेबल सामग्री है जो सूरजमुखी, मक्का, चुकंदर जैसे नवीकरणीय स्रोतों से बनाई जाती है.

भारत के मुख्य क्षेत्र में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि

पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष मई में भारत के मुख्य क्षेत्र में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, बिजली, कोयला, इस्पात, प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में मई 2024 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई.

पूर्वी लद्दाख में एक दुर्घटना में पांच सेना कर्मी शहीद

पूर्वी लद्दाख के न्योमा-चुशूल क्षेत्र में 28 जून को  एक दुर्घटना में पांच सेना कर्मी शहीद हो गए. एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और चार जवान सेना के टैंक अभ्यास के बाद लौट रहे थे, तभी उनका टी-72 टैंक पूर्वी लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में सासेर ब्रांगसा के पास श्योक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से टैंक नदी में फंस गया और उसमे सवार पांचों सैनिको की डूबने से मौत हो गई.

भारत को 2024 में $124 बिलियन का आवक प्रेषण का अनुमान

विश्व बैंक द्वारा हाल ही में जारी ‘प्रवासन और विकास संक्षिप्त’ रिपोर्ट में, भारत को 2024 में $124 बिलियन का आवक प्रेषण प्राप्त होने की बात कही गई है. 2023 में भारत ने $120 बिलियन का आंतरिक प्रेषण प्राप्त कर दुनिया का सबसे बड़ा प्रेषण प्राप्तकर्ता देश बन गया था. प्रेषण से तात्पर्य धन के एक देश से दूसरे देश को स्थानांतरण से है.

कपिल देव को पीजीटीआई का नया अध्यक्ष चुना गया

क्रिकेटर और गोल्फर कपिल देव को सर्वसम्मति से प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है. वर्तमान अध्यक्ष एच श्रीनिवासन द्वारा अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कपिल देव को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष  चुना गया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top