EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28-30 मई 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

मेजर राधिका सेन को वर्ष 2023 के यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड

भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन को वर्ष 2023 के यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड (United Nations Military Gender Advocate of the Year Award) से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार 29 मई को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति रक्षक दिवस के अवसर पर महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने प्रदान किया.

मुख्य बिन्दु

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शुभकामना देते हुए मेजर राधिका सेन को एक सच्ची और आदर्श नेता बताया है. उन्‍होंने कहा कि उनकी सेवा समग्र रूप से संयुक्त राष्ट्र के प्रति एक सच्ची सद्भावना थी.
  • यह पुरस्कार 2000 के सुरक्षा परिषद प्रस्ताव के सिद्धांतों को बढ़ावा देने में एक सैन्य शान्ति रक्षक के प्रयासों को मान्यता देता है.
  • यह प्रस्‍ताव महिलाओं और लडकियों को संघर्ष संबंधी यौन हिंसा और संयुक्त राष्ट्र के लिए लैंगिक संबंधी जिम्मेदारियों की रक्षा का आह्वान करता है.
  • संयुक्‍त राष्‍ट्र के अनुसार मेजर राधिका सेन ने कॉगो गणराज्‍य में संगठन स्थिरीकरण मिशन में अपनी सेवाएं दीं. वहां उन्‍होंने उत्तर किवू में कम्‍युनिटी अलर्ट नेटवर्क स्‍थापित करने में सहायता दी.
  • मेजर राधिका सेन यह पुरस्‍कार पाने वाली दूसरी भारतीय शांति रक्षक हैं. उनसे पहले दक्षिण सूडान में संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन में सेवारत मेजर सुमन गवानी ने यह सम्‍मान 2019 में प्राप्‍त किया था.

पापुआ न्‍यू गिनी में विनाशकारी भू-स्‍खलन, भारत द्वारा 1 मिलियन डॉलर की सहायता

पापुआ न्‍यू गिनी के एंगा प्रांत में 24 मई को एक विनाशकारी भू-स्‍खलन हुआ था. इस भू-स्‍खलन में सैकड़ों लोग दब गए और जानमाल को काफी नुकसान हुआ था. संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) के अनुसार अभी भी 2000 से अधिक लोगों के मिट्टी के नीचे फंसे होने की आशंका है.

मुख्य बिन्दु

  • भारत ने पापुआ न्यू गिनी में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के प्रयासों को समर्थन देने के लिए एक मिलियन अमरीकी डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की है.
  • आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन भारत के हिंद-प्रशांत महासागर पहल (IPOI) का एक मुख्य स्तंभ है. इसकी घोषणा नवंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की थी.
  • पैसिफ़िक रिंग ऑफ़ फायर पर स्थित होने के कारण पापुआ न्यू गिनी में भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का खतरा बना रहता है.

पापुआ न्यू गिनी: एक दृष्टि

  • पापुआ न्यू गिनी दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है. यह ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रशासित था और 1975 में स्वतंत्र हो गया. ब्रिटिश सम्राट, पापुआ न्यू गिनी का प्रमुख होता है. जेम्स मारापे यहाँ के वर्तमान प्रधान मंत्री हैं. पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोर्स्ले और मुद्रा किना है.
  • पापुआ न्यू गिनी दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है, जिसकी आबादी लगभग 1 करोड़ है. खनिज संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद, यह देश विकास के मामले में अपने पड़ोसी देशों से काफी पीछे है.

दीपा कर्माकर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय

भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने 24 मई को एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. 30 वर्षीय दीपा ने 13.56 का औसत स्‍कोर प्राप्त कर यह जीत दर्ज की. एशियन चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता उज्बेकिस्तान के ताशकंद में खेल गया था.

मुख्य बिन्दु

  • वह एशियन चैंपियनशिप सहित किसी वैश्विक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं हैं.
  • त्रिपुरा की दीपा करमाकर भारत की सबसे प्रसिद्ध महिला जिमनास्ट में से एक हैं और जिन्होंने दूसरों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है.
  • उन्होंने 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक-कांस्य पदक जीता था. वह ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं. उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में भाग लिया और वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं.
  • यह पहली बार है कि किसी भारतीय जिम्‍नास्‍ट ने एशियन चैंपियनशिप में किसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. वह रियो 2016 ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाली भारत की पहली महिला जिमनास्ट हैं.

केकेआर ने फाइनल में एसआरएच को हराकर 17वें आईपीएल का विजेता बना

17वें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का खिताब विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बना है. केकेआर की क्रिकेट टीम ने 26 मई 2024 को फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को आठ विकेट से हराकर अपना तीसरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीता. फाइनल चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया था.

मुख्य बिन्दु

  • यह केकेआर की तीसरी आईपीएल ट्रॉफी थी. इससे पहले केकेआर ने 2012 और 2014 में इस ट्रॉफी को जीता था. मिचेल स्टार्क को फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला.
  • केकेआर टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच चंद्रकांत पंडित थे. एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस और कोच न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी साइमन हेल्मोट थे.
  • एसआरएच  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. एसआरएच ने पहले खेलते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाए. यह आईपीएल के किसी भी फाइनल का सबसे कम स्कोर था. केकेआर की टीम 10.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 114 रन बनाकर विजेता बना.

आईपीएल 2024 के पुरस्कार विजेता और इनाम राशि

  1. विजेता (₹20 करोड़) – कोलकाता नाइट राइडर्स
  2. उपविजेता (₹12.5 करोड़) – सनराइजर्स हैदराबाद
  3. ऑरेंज कैप (₹10 लाख) – सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली (आरसीबी). उन्होंने इस साल 15 मैचों में 741 रन बनाए.
  4. पर्पल कैप (₹10 लाख) – सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए हर्षल पटेल (पीबीकेएस). उन्होने 14 मैचों में उन्होंने 24 विकेट लिए.
  5. सीज़न के उभरते खिलाड़ी (₹10 लाख) – नितीश कुमार रेड्डी (एसआरएच)
  6. सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (₹10 लाख) – सुनील नरेन (केकेआर)
  7. सर्वाधिक छक्के लगाने का पुरस्कार (₹10 लाख) – अभिषेक शर्मा (एसआरए)
  8. सर्वाधिक चौके लगाने का पुरस्कार (₹10 लाख) – ट्रैविस हेड (एसआरएच)
  9. सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट पुरस्कार (₹10 लाख) – जेक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल)
  10. कैच ऑफ़ द सीज़न (₹10 लाख) – रमनदीप सिंह (केकेआर)
  11. फेयर प्ले अवार्ड (₹10 लाख) – सनराइजर्स हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL): एक दृष्टि

  • इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भारत में शीर्ष घरेलू क्लब-आधारित पेशेवर क्रिकेट लीग है. यह टी-20 प्रारूप में खेला जाता है.
  • आईपीएल की शुरुआत भारत में क्रिकेट शासी निकाय, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2008 में की गई थी. वर्तमान में इसमें 10 टीमें शामिल हैं.
  • मुंबई इंडियंस के साथ चेन्नई सुपर किंग आईपीएल की सबसे सफल टीम रही है. दोनों ने पांच-पांच बार ट्रॉफी जीती है.

29 मई: अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति-रक्षक दिवस

प्रत्येक वर्ष 29 मई को अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति-रक्षक दिवस (International Day of United Nations Peacekeepers) मनाया जाता है. यह दिन उन सभी को समर्पित है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में कार्य किया है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 29 मई को अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति-रक्षक दिवस को मनाने का प्रस्ताव 2003 में पारित किया था. 1948 में 29 मई के दिन ही पहला संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन स्थापित किया गया था. इस शांति रक्षा मिशन की स्थापना युद्धविराम समझौते की निगरानी के लिए की गई थी.

वर्ष 2024 की थीम

इस वर्ष यानी 2024 के अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति-रक्षक दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘भविष्य के लिए उपयुक्त, साथ मिलकर बेहतर निर्माण करना’ (Fit for the future, building better together) है.

शांति रक्षक अभियानों में भारत की भूमिका

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक विभिन्न शांति रक्षक अभियानों में, 1948 से अब तक 3,737 शांतिरक्षकों की जान गई हैं जिसमें से 163 भारत के हैं. यह आंकड़ा किसी भी देश के मुकाबले सबसे अधिक है. इस समय भारत संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों के मामले में योगदान करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है.


30 मई: गोवा स्थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 30 मई को गोवा अपना स्थापना दिवस (Goa Statehood Day) मनाता है. यह दिवस गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. 1987 में इसी दिन गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था.

भारतीय संसद ने 1963 में 12वें संविधान संशोधन पारित कर गोवा को भारत में आधिकारिक रूप से शामिल किया था. इस संविधान संशोधन के द्वारा गोवा, दमन व दिउ तथा दादरा व नगर हवेली को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था. 30 मई 1987 को गोवा को दमन व दिउ से अलग करके गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था. गोवा देश का 25वां राज्य बना था.

19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस

भारत के आजाद होने के 14 साल बाद तक भी गोवा पुर्तगाली शासन के अधीन रहा था. 19 दिसंबर 1961 को गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराया गया था. इस उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस (Annexation of Goa) मनाया जाता है.

गोवा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है.
  • गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था. पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 वर्षों तक शासन किया था.
  • इस शहर पर मार्च 1510 में अलफांसो-द-अल्बुकर्क के नेतृत्व में पुर्तगालियों का आक्रमण हुआ.
  • 1815 से 1947 तक गोवा में अंग्रेजों का शासन रहा.
  • आजादी के समय अंग्रेजों की दोहरी नीति व पुर्तगाल के दबाव के कारण गोवा पुर्तगाल को हस्तांतरित कर दिया गया.
  • 1961 में, भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) शुरू किया और दमन व दीव, द्वीपों और गोवा को भारतीय मुख्य भूमि के साथ जोड़ लिया.
  • इस तरह 19 दिसंबर 1961 को तत्कालीन पुर्तगाली गवर्नर मैन्यू वासलो डे सिल्वा ने भारत के सामने समर्पण समझौते पर दस्तखत कर दिए.
  • गोवा में चुनाव हुए और 20 दिसंबर, 1962 को श्री दयानंद भंडारकर गोवा के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने.
  • वर्ष 1967 में वहां जनमत संग्रह हुआ और गोवा के लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश के रूप में रहना पसंद किया.
  • बाद में 30 मई, 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया और इस प्रकार गोवा भारतीय गणराज्य का 25वां राज्य बना.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गोल्डमैन साक्स ने भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत किया

वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन साक्स ने वर्ष 2024 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है. यह भी कहा है कि भारत में विकास की दर सशक्‍त बनी हुई है और मुख्य मुद्रास्फीति के अप्रैल-जून की समयावधि में निचले स्तर पर आने की संभावना है.

चौथी तिमाही GDP वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान

भारतीय स्टेट बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है. बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में GDP वृद्धि दर 8 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.

एशियाई पंजा कुश्‍ती चैम्‍पियनशिप में भारत ने सात पदक जीते

उज्‍बेकिस्‍तान के ताशकंद में एशियाई पंजा कुश्‍ती चैम्‍पियनशिप में भारत ने एक स्वर्ण और छह कांस्य सहित कुल सात पदक जीते हैं. श्रीमंत झा ने दो श्रेणियों में भाग लेकर एक स्‍वर्ण एक कंस्‍य पदक जीता. मास्टर्स वर्ग में, लक्ष्मण सिंह भंडारी ने दो कांस्य पदक हासिल किए, जबकि सचिन गोयल ने सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता. महिलाओं की प्रतियोगिता में इबी लोलेन ने दो कांस्य पदक जीते.

गितानस नौसेदा को लिथुआनिया का दोबारा राष्ट्रपति चुना गया

गितानस नौसेदा को लिथुआनिया का दोबारा राष्ट्रपति चुना गया है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गितानस नौसेदा को लिथुआनिया का दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी. लिथुआनिया उत्तर-पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश  है और यह तीन बाल्टिक देशों: एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया में सबसे बड़ा है. इन्हें बाल्टिक देश कहा जाता है क्योंकि ये बाल्टिक सागर के किनारे स्थित हैं.

डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत के कार्यकाल का विस्तार

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रक्षा, अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत के लिए एक वर्ष का विस्तार को मंजूरी दी है. डॉ. समीर कामत 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन अब उनका कार्यकाल 31 मई 2025 तक बढ़ा दिया गया है.

वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के कार्यकाल का विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के कार्यकाल को एक महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. जनरल मनोज पांडे को 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त होना था और उनका कार्यकाल 30 जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था.

सत्यदीप गुप्ता ने एक सत्र में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति

भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता ने एक सत्र में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति होकर इतिहास रच दिया है. सत्यदीप गुप्ता ने 27 मई को 8516 मीटर ऊंचे माउंट ल्होत्से पर चढाई पूरी की. इसके बाद उन्‍होंने आधी रात को बारह बजकर 45 मिनट पर 8849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top