EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-27 मई 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अनसूया सेनगुप्ता कान फिल्म फेस्टिवल में बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

भारतीय अभिनेत्री अनूसया सेनगुप्ता को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल (77th Cannes Film Festival) में बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का पुरस्कार दिया गया है. वह इस प्रतिष्‍ठ‍ित फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.

अनूसया अलावा, चिदानंद नाइक की फिल्म ‘सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट टू नो’ ने सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए ला सिनेफ पुरस्कार जीता.

मुख्य बिन्दु

  • अनसूया सेनगुप्ता को बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड अन सर्टन रिगार्ड (Un Certain Regard) श्रेणी में फिल्‍म ‘द शेमलेस’ के लिए दिया गया है. इस फिल्म को बुल्‍गारिया के फिल्‍ममेकर कॉन्स्टेंटिन बोजानोव ने निर्देशित किया है.
  • फिल्म’द शेमलेस’ में अनसूया एक सेक्स वर्कर की भूमिका में हैं, जो एक पुलिसकर्मी को चाकू मारने के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है. इस फिल्म में अनसुइया के अलावा एक्ट्रेस ओमारा शेट्‌टी भी अहम रोल में हैं.
  • अनसूया के अलावा, दो भारतीय फिल्में ‘सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ और ‘बन्नीहुड’ ने भी 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘ला सिनेफ सेलेक्शन’ में क्रमशः पहला और तीसरा स्थान हासिल किया है.
  • ‘सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ एक कन्नड़ शॉर्ट फिल्‍म है, जिसका निर्देशन भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) के छात्र चिदानंद नाइक ने किया है. ‘बन्नीहुड’ का निर्देशन मानसी माहेश्वरी ने किया है.

कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में भारतीय विजेता

वर्षविजेताफिल्मवर्ग
1946चेतन आनंदनीचा नगरग्रांड प्रिक्स डु फेस्टिवल इंटरनेशनल डु फिल्म
1954बिमल रॉयदो बिगहा जमीनअंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
1955बेबी नाज़बूट पॉलिशविशेष उल्लेख – बाल कलाकार
1956सत्यजीत रेपाथेर पांचालीसर्वश्रेष्ठ मानव दस्तावेज़ पुरस्कार
1957राजबंस खन्नागोतोमा बुद्धविशेष उल्लेख (लघु फ़िल्म) – निर्देशक
1983मृणाल सेनख़ारिजजूरी पुरस्कार
1988मीरा नायरसलाम बॉम्बे!कैमरा डी’ओर ऑडियंस अवार्ड
1989शाजी एन. करुणपिरावीकैमरा डी’ओर – विशेष उल्लेख करें
1991दीपा मेहताSam & Meकैमरा डी’ओर – विशेष उल्लेख करें
1999मुरली नायरमरण सिंहासनम्कैमरा डी’ओर
2002मनीष झाA Very Very Silent Filmजूरी पुरस्कार (लघु फिल्म)
2006गीतांजलि रावPrinted Rainbowसर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए ग्रैंड रेल डी’ओर ऑडियंस अवार्ड
2013रितेश बत्रालंचबॉक्सग्रैंड रेल डी’ओर ऑडियंस अवार्ड
2015नीरज घयवान्मसान प्रिक्स डे ल’एवेनियर (अन सर्टेन रिगार्ड)
2016शर्ली अब्राहम और अमित मधेशियाThe Cinema Travelersल’इल डी’ओर विशेष उल्लेख
2020अश्मिता गुहा नियोगीCatDogसिनेफॉन्डेशन प्रीमियर प्रिक्स
2022शौनक सेनAll That Breathesसोने की आंख
2024पायल कपाड़ियाAll We Imagine as Lightग्रैंड प्रिक्स
2024चिदानंद एस नाइकSunflowers were the first ones to knowला सिनेफ़ (प्रीमियर प्रिक्स)
2024अनसूया सेनगुप्ताThe Shamelessसर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (अन सर्टेन रिगार्ड)
तकनीकी पुरस्कारविजेताक्षेत्रवर्ग
1952वी. शांतारामनिर्देशनतकनीकी ग्रैंड पुरस्कार
2019मोधुरा पालितछायांकनसिनेमैटोग्राफी में पियरे एंजनीएक्स एक्सेलेंस

राजस्थान में लुप्तप्राय पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड  की संख्या में बढ़ोतरी

राजस्थान में जैसलमेर स्थित राष्ट्रीय मरु उद्यान में हाल ही में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) पक्षी का सर्वेक्षण किया गया था. इस सर्वेक्षण में 64 GIB पक्षी की गिनती की गई थी. GIB को राजस्थान में ‘गोडावण’ नाम से भी जाना जाता है. यह भारत का सबसे गंभीर रूप से लुप्तप्राय पक्षी माना जाता है.

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB): मुख्य बिन्दु

  • राष्ट्रीय मरु उद्यान में आयोजित वार्षिक वाटरहोल सर्वेक्षण के दौरान 64 GIB पक्षी की गिनती की गई जबकि पिछली 2022 के सर्वेक्षण में 42 पक्षियों की गिनती वॉटरहोल तकनीक से की गई थी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के कारण 2023 में कोई जनगणना नहीं की गई थी.
  • GIB की गणना केवल रामदेवरा और जैसलमेर में की गई. 21 GIB को रामदेवरा क्षेत्र में, जबकि 43 को जैसलमेर में गिना गया.
  • GIB एक स्थलीय पक्षी है जिसे गोडावण नाम से भी जाना जाता है, एक अत्यधिक लुप्तप्राय प्रजाति है जो मुख्य रूप से सूखे घास के मैदानों में रहती है.
  • GIB को भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 में रखा गया है, जो इसे उच्चतम स्तर की कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है.
  • इस पक्षी को प्रवासी प्रजातियों पर कन्वेंशन (सीएमएस) की अनुसूची 1 और वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) के परिशिष्ट 1 में भी सूचीबद्ध किया गया है.
  • केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय के अनुसार, अगस्त 2023 तक, भारत में 150 GIB पक्षी थे. इनमें से 128 राजस्थान में थे, और बाकी गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक राज्यों में प्रत्येक में 10 से कम GIB थे.

भारतीय रिक्शा ड्राइवर आरती को UK रॉयल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की पिंक ई-रिक्शा ड्राइवर आरती को लंदन में यूके रॉयल अवार्ड से सम्मानित किया गया है. इस सम्मान समारोह का आयोजन 22 मई को लंदन में किया गया था. आरती को प्रिंस ट्रस्ट की ओर से अमल क्लूनी महिला सशक्तीकरण अवार्ड दिया गया.

मुख्य बिन्दु

  • किंग चार्ल्स तृतीय ने प्रिंस ट्रस्ट इंटरनेशनल की स्थापना की थी, जो अब किंग्स ट्रस्ट इंटरनेशन के रूप में जाना जाता है. इस ट्रस्ट के जरिए दुनिया भर के 20 देशों के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और उपक्रमों के जरिए सहयोग दिया जाता है. इसी ट्रस्ट की ओर से अवार्ड भी दिया जाता है.
  • यह पुरस्कार दुनिया भर की महिलाओं को बिना किसी भौगोलिक प्रतिबंध के इन क्षेत्रों में उनके प्रभावशाली काम के लिए सम्मानित करता है.
  • आरती को यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार की पिंक ई-रिक्शा पहल के तहत किए जा रहे कार्य के जरिए युवा लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया है, जिसमें वह दूसरी महिलाओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करती हैं.
  • इस पहल का उद्देश्य देश भर की महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी आय के साधन में वृद्धि का मौका देना है.
  • मिशन शक्ति के तहत शुरू की गई पिंक ई-रिक्शा स्कीम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के साथ मिलाकर चलाती है. इसके तहत 18 से 40 साल की 10वीं पास योग्य महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षा और आत्मरक्षा की छह दिनों की ट्रेनिंग भी दी जाती है.

25 मई: विश्व थायराइड दिवस

प्रत्येक वर्ष 25 मई को दुनियाभर में ‘विश्व थायराइड दिवस’ (World Thyroid Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य थायराइड की रोकथाम और इसके उपचार के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

विश्व थायराइड दिवस 2024 का मुख विषय (थीम) ‘गैर-संचारी रोग (NCDs)’ (Non-Communicable Diseases (NCDs)) था.

वर्ष 2008 में अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन (ATA) और यूरोपियन थायराइड एसोसिएशन (ETA) ने प्रत्येक वर्ष 25 मई को विश्व थायराइड दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. पहली बार विश्व थायराइड दिवस 25 मई 2009 को मनाया गया था.

थायराइड (थायराइड ग्रंथि) क्या है?

  • थायराइड सबसे बड़ी अंतःस्रावी ग्रंथियों में से एक हैं. यह गर्दन में स्थित तितली के आकार की ग्रंथि है. थायराइड ग्रंथि (ग्लैंड) थ्योरिकसिन नाम का हार्मोन बनाती है.
  • थायराइड हार्मोन स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके द्वारा उत्पादित हार्मोन शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावित करता है. ये हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है.
  • थायराइड हार्मोन के बढ़ने से हाइपरथायरायडिज्म होता है. आहार में उचित आयोडीन स्तर बनाए रखने और कच्ची गोइट्रोजेनिक सब्जियों के उपयोग को सीमित करने से थायराइड रोगों से बचने में मदद मिलती है.
  • पुरुषों के मुकाबले महिलाएं थायराइड का ज्यादा शिकार होती हैं. देश में हर 10वां व्यक्ति इस बीमारी से जूझ रहा है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ट्रांसमिशन लाइन जोड़ने में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में राज्य ट्रांसमिशन कंपनियों द्वारा ट्रांसमिशन लाइनें जोड़ने के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर रहा. 2023-24 में, राज्य सरकार के स्वामित्व वाली उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 1,460 सीकेएम (सर्किट किलोमीटर) ट्रांसमिशन लाइनें जोड़ीं. आंकड़ों के अनुसार दूसरे स्थान पर गुजरात तीसरे स्थान पर तमिलनाडु था.

शाहिद अफरीदी 9वें आईसीसी टी20 विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

आईसीसी ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को आगामी 9वें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. 9वां आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 1 से 29 जून 2024 तक खेल जाएगा.

बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में रेमल चक्रवाती तूफान की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ की चेतावनी जारी की है. चक्रवात रेमल बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में विकसित होने वाला इस मौसम का पहला चक्रवात है. चक्रवात का नाम रेमल ओमान ने दिया है जिसका अरबी में मतलब रेत होता है. भारत में मई-जून और अक्टूबर-नवंबर के महीनों के दौरान उष्णकटिबंधीय चक्रवात काफी आम हैं.

स्पेन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99वां सदस्य बना

स्पेन, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 99वां सदस्य बन गया है. भारत ISA का मेजबान देश है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने 2015 में पेरिस में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) के 21वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी21) के मौके पर ISA स्थापित करने पर सहमति बनी थी.

भारत ने पहली एशियाई रिले चैम्पियनशिप तीन पदकों के साथ समाप्त की

भारतीय एथलेटिक दल ने पहली एशियाई रिले चैंपियनशिप में तीन पदक – एक स्वर्ण और दो रजत – के साथ समापन किया. पहली एशियाई रिले चैंपियनशिप 20 और 21 मई 2024 को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित की गई थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top