EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-9 अप्रैल 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

तीनों सेनाओं का पहला सम्मेलन ‘परिवर्तन चिंतन’ दिल्ली में आयोजित किया गया

तीनों सेनाओं का पहला सम्मेलन ‘परिवर्तन चिंतन’ (Parivartan Chintan) 8 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया था. सम्मेलन की अध्यक्षता रक्षा प्रमुख (CDS) जनरल अनिल चौहान ने की थी.

मुख्य बिन्दु

  • भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल विवेक राम चौधरी और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने हिस्सा लिया.
  • सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों के बीच संयुक्तता और एकीकरण प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार, पहल और सुधार की दिशा में काम करना था. सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों में परिवर्तनकारी परिवर्तनों को आगे बढ़ाना, भविष्य के युद्धों के लिए तैयार रहने की उनकी तत्परता को मजबूत करना और त्रि-सेवा, बहु-डोमेन संचालन को सक्षम करना है.
  • सम्मेलन में सेना के तीन अंगों के बीच तालमेल बढाने और एकीकरण से संबंधित सुधार, पहल और नए विचारों पर विचार-विमर्श हुआ.
  • सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों के बीच संयुक्तता और एकीकरण प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार, पहल और सुधार की दिशा में काम करना था.
  • देश में सशस्त्र बलों के तीनों सेनाओं को मिलाकर एक एकीकृत थिएटर कमांड (Integrated Theatre Commands) स्थापित करने पर चर्चा हुई.
  • भारत में, तीनों सेनाओं के लिए कुल 17 कमांड बनाए गए हैं. इनमें से 7-7 कमांड थल सेना और वायु सेना के हैं, जबकि 3 नौसेना के कमांड हैं. अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) और स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी), भारत में मौजूद दो एकीकृत कमांड हैं.
  • एकीकृत थिएटर कमांड लागू होने के बाद, हर कमांड में तीनों सेनाओं के लिए एक ही कमांडर होगा. यह कमांडर, सभी संसाधनों के लिए निर्णय लेने में सक्षम होगा.
  • भारत में एक एकीकृत त्रि-सेवा कमांड स्थापित करने की सिफारिश की थीडीबी शेकतकर समिति ने की थी. लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीबी शेकतकर समिति का गठन 2015 में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई थी.
  • दुनिया के कई देशों, जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन आदि में थिएटर कमान हैं. अमेरिका थिएटर कमांड सिस्टम के साथ आने वाला पहला देश था. वर्तमान में उसके पास छह भौगोलिक और चार कार्यात्मक कमांड हैं.

RBI की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा: रेपो दर 6.5% पर अपरिवर्तित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समि‍ति (MPC) की बैठक 3-5 अप्रैल को मुंबई में हुई थी. बैठक की अध्यक्षता बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने की थी. यह चालू वित्त वर्ष (2024-25) की पहली द्विमासिक (अप्रैल-मई) मौद्रिक नीति (1st Bi-Monthly Monetary Policy) समीक्षा बैठक थी. मौद्रिक नीति समिति (MPC) में RBI के तीन अधिकारी और तीन बाहरी सदस्‍य हैं. MPC ने 5:1 बहुमत से नीतिगत दर पर फैसला लिया.

MPC की बैठक, अप्रैल 2024: मुख्य बिंदु

इस बैठक में RBI ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया. यह लगातार सातवीं बार है जिसमें RBI ने मुख्‍य दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है. रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर है और बैंक रेट 6.75 फीसदी पर स्थिर रखा गया है. MPC ने अंतिम बार फरवरी 2023 में रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी और इसे 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया गया था.

2024-25 के लिए जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर के 7 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया है. वहीं खुदरा मुद्रास्फीति के 2024-25 में 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा गया है.

RBI के गवर्नर ने कहा कि 29 मार्च 2024 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के सर्वोच्‍च स्तर 645.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. पढ़ें पूरा आलेख…»


विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024: मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार थीम पर मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जानकारी और जागरूकता का प्रसार करना है. 7 अप्रैल 2027 को पूरे विश्व में 74वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया.

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम

इस वर्ष यानी 2024 में विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ (My Health, My Right) है.

WHO की स्थापना की वर्षगांठ के दिन मनाया जाता है

यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ के दिन मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने 7 अप्रैल 1948 को WHO की स्थापना की थी. WHO ने 1948 में पहली बार जेनेवा में 7 अप्रैल को वार्षिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का फैसला किया था. विश्व स्वास्थ्य दिवस के रुप में वर्ष 1950 में पूरे विश्व में इसे पहली बार मनाया गया था.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO): एक दृष्टि

  • WHO संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हे सुलझाने में मदद करना है.
  • WHO का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनीवा शहर में है. स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे. इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी.
  • अपनी स्थापना के बाद से WHO ने स्मॉल पॉक्स बिमारी को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई है. फिलहाल WHO एड्स, इबोला और टीबी जैसी खतरनाक बिमारियों की रोकथाम पर काम कर रहा है.
  • WHO के वर्तमान डायरेक्टर जनरल ट्रेड्रॉस एडोनम है जिन्होंने अपना पांच वर्षीय कार्यकाल 1 जुलाई 2017 को शुरू किया था.
  • दुनिया के 194 देश WHO के सदस्य हैं. WHO का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में है. भारत भी विश्व स्वास्थ्‍य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है.

6 अप्रैल: विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस

प्रत्येक वर्ष 6 अप्रैल को विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Sport for Development and Peace) मनाया जाता है. किसी भी व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों का अहम योगदान होता है. अतः खेलों के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस को मनाए जाने की पहली बार घोषणा अगस्त 2013 में की थी. इसके बाद 6 अप्रैल 2014 से अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से मान्यता मिलने के बाद इसे हर साल मनाया जा रहा है.

सबसे पहले 1896 को एथेंस (ग्रीस) में 6 अप्रैल के ही दिन पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था. इसीलिए 6 अप्रैल के दिन अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस को मनाया जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गज़ा में युद्धविराम और इज़राइल पर हथियार प्रतिबंध के लिए एक प्रस्ताव

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने गज़ा में तत्काल युद्धविराम और इज़राइल पर हथियार प्रतिबंध के लिए एक प्रस्ताव को अपनाया है. प्रस्ताव में मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए इज़राइल को जवाबदेह ठहराने का भी आह्वान है. 28 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में और अमेरिका तथा जर्मनी सहित 6 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया. भारत सहित 13 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया.

भारत ने मालदीव को आवश्‍यक वस्‍तुओं के निर्यात की स्‍वीकृति दी

भारत ने मालदीव को द्विपक्षीय समझौते के अंतर्गत आवश्‍यक वस्‍तुओं का अधिकतम निर्यात करने की स्‍वीकृति दे दी है. मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने इस कदम के लिए भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है.

आईआईटी बॉम्बे में भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी का शुभारंभ

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) बॉम्बे में कैंसर उपचार के लिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी का शुभारंभ किया. उपचार की इस श्रृंखला का नाम ‘सीएआर-टी सेल थेरेपी’ है, जो कैंसर इम्यूनोथेरेपी उपचार है. यह सुलभ और सस्ती है, इसलिए संपूर्ण मानव जाति के लिए आशा की नई किरण प्रदान करती है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top