EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7-9 मार्च 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

टोक्यो में रायसीना गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया

टोक्यो में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) द्वारा 7 मार्च को रायसीना गोलमेज सम्मेलन (Raisina Roundtable in Tokyo) 2024 का आयोजन किया गया था. इस सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिस्सा लिया था.

मुख्य बिन्दु

  • सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अल्‍पविकसित देशों की आवाज के रूप में, भारत अपनी जिम्मेदारी को समझता है और इसी के तहत अलग-अलग महाद्वीपों के 78 देशों में विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.
  • विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत और जापान के बीच संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच वैश्विक व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है.
  • उन्होंने कहा कि भारत और जापान रणनीतिक और ग्लोबल पार्टनरशिप का भरपूर आनंद उठा रहे हैं.
  • लाल सागर में मालवाहक जहाजों पर यमन के हौथी संगठन के हाल के हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि समुद्री सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है.
  • विदेश मंत्री ने कहा कि लचीली और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाओं और भरोसेमंद और पारदर्शी डिजिटल लेन-देन के निर्माण के साथ दुनिया पुन: वैश्वीकरण की ओर बढ़ रही है.

स्‍वीडन नैटो का 32वां सदस्‍य बना, जानिए क्या है NATO

स्वीडन आधिकारिक तौर पर 7 मार्च 2024 को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन ‘नाटो’ (NATO) का 32वां सदस्य बन गया. फरवरी 2022 में फिनलैंड और स्‍वीडन ने नैटो सैन्‍य गठबंधन में शामिल होने के लिए आवेदन किया था. फिनलैंड को आधिकारिक तौर पर 4 अप्रैल 2023 को ही नैटो के 31वें सदस्य के रूप में शामिल कर लिया गया था. तुर्की और हंगरी की आपत्तियों के कारण स्वीडन को सदस्यता देने की प्रक्रिया में देरी हुई.

मुख्य बिन्दु

  • फिनलैंड और स्‍वीडन के नैटो में शामिल होने को रूस के लिए एक रणनीतिक और राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन लंबे समय से रूस की ओर नाटो के विस्तार का विरोध करता रहा है.
  • रूस ने फिनलैंड द्वारा नाटो की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर कहा था कि उसने रूस को ‘प्रतिशोधी उपाय’ करने के लिए मजबूर किया है.
  • स्वीडन पिछले करीब 20 से अधिक सालों से नाटो सैन्य संगठन से परहेज करता रहा था. स्‍वीडन के प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘एकता और एकजुटता’ स्‍वीडन के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बना रहेगा.

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) क्या है?

नाटो या NATO, North Atlantic Treaty Organization (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) का संक्षिप्त रूप है. यह 30 यूरोपीय और उत्तरी अमरीकी देशों का एक सैन्य गठबन्धन है जो रूसी आक्रमण के खिलाफ दूसरे विश्वयुद्ध के बाद 1949 में बनाया गया था. इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है. नाटो सदस्य देशों ने सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत बाहरी हमले की स्थिति में सदस्य देश सहयोग करते हैं.

नाटो के सदस्य देश

मूल रूप से नाटो में 12 सदस्य (फ्रांस, बेल्जियम, लक्जमर्ग, ब्रिटेन, नीदरलैंड, कनाडा, डेनमार्क, आइसलैण्ड, इटली, नार्वे, पुर्तगाल और संयुक्त राज्य अमेरिका) थे जो अब बढ़कर 32 हो गए हैं.

नाटो के अन्य सदस्य देश: ग्रीस, तुर्की, जर्मनी, स्पेन, चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड, बुल्गारिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया, अल्बानिया और क्रोएशिया, मोंटेनेग्रो और उत्तर मैसेडोनिया (2020 30वां सदस्य बना था).


प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार प्रदान किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 मार्च को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार’ (National Creators Award) 2024 प्रदान किए थे. पहली बार शुरू किये गये इस पुरस्कार का उद्देश्य देश की सृजनात्मक प्रतिभाओं का सम्मान करना है.

मुख्य बिन्दु

  • ‘ग्रीन चैंपियन’ श्रेणी में प्रवेश पांडे को पुरस्कृत किया गया, जबकि कीर्तिका गोविंदसामी को ‘सर्वश्रेष्ठ कहानीकार’ का पुरस्कार दिया गया.
  • गायिका मैथिली ठाकुर को ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला. टेक श्रेणी में गौरव चौधरी और सर्वश्रेष्ठ यात्रा निर्माता पुरस्कार कामिया जानी को दिया गया.
  • पुरस्कृत किए गए अन्य लोगों में रणवीर अल्लाहबादिया, जया किशोरी, तंजानिया के किरी पॉल, संयुक्त राज्य अमेरिका के ड्रू हिक्स और जर्मनी के कैसेंड्रा के अलावा जाह्नवी सिंह, आरजे रौनक, नमन देशमुख, अंकित बैयनपुरिया, निश्चय, अरिदमन, पीयूष पुरोहित और अमन गुप्ता शामिल थे. इन सभी को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए.

राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार: एक दृष्टि

  • इस वर्ष यानि 2024 में राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार की शुरुआत पहली बार की गई है. इस पुरस्कार का मकसद कथा वाचन, सामाजिक बदलाव, पर्यावरणीय संवहनीयता और शिक्षा समेत दूसरे क्षेत्रों में बेहतरीन काम को बढ़ावा देना है.
  • राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार 2024 के लिए, वोटिंग राउंड में अलग-अलग पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल सर्जकों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए. इसके बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय सर्जक समेत 23 विजेताओं का चयन किया गया. पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे.
  • यह पुरस्कार बीस श्रेणियां में प्रदान किया जाएगा इनमें सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार वर्ष का सेलिब्रिटी निर्माता, ग्रीन चैंपियन पुरस्कार, सामाजिक परिवर्तन का सर्वश्रेष्ठ समर्थक, सबसे प्रभावशाली कृषक, वर्ष का सांस्कृतिक राजदूत, स्वच्छता राजदूत पुरस्कार, न्यू इंडिया चैंपियन और अंतरराष्ट्रीय निर्माता पुरस्कार शामिल हैं.

8 मार्च: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस समाज में स्‍त्री-पुरुष समानता लाने, महिलाओं की उपलब्धियां उजागर करने और प्रत्येक क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्‍य से मनाया जाता है.

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम

इस वर्ष के अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘महिलाओं में निवेश करें: प्रगति को गति दें’ (Invest in women: Accelerate progress) है.

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

  • अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस का विचार सबसे पहले 12वीं सदी में उत्‍तरी अमरीका और यूरोप में श्रम आंदोलनों की गतिविधियों के दौरान उभरा था.
  • अमरीका में पहला राष्‍ट्रीय महिला दिवस 1908 में न्‍यूयॉर्क में वस्‍त्र कामगारों की हडताल के दौरान मनाया गया, जब महिलाओं ने काम की कठिन परिस्थितयों का विरोध किया.
  • 28 फरवरी 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में महिला दिवस का ऐलान किया था.
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मंजूरी दी और तब से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन फिर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे

अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी की उम्‍मीदवार निक्की हेली ने राष्ट्रपति पद का अभियान रोक दिया है जिससे अब केवल पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ही रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी के दावेदार रह गए हैं. इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन और श्री ट्रम्प ने आयोजित राज्य प्राइमरीज़ में अपनी उम्मीदवारी पर जीत हासिल की थी.

UAE में एक महत्वपूर्ण जीवन सुरक्षा योजना आरंभ की गई

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक महत्वपूर्ण जीवन सुरक्षा योजना आरंभ की गई है जो विशेष तौर पर कारखानों और उद्योगों में काम करने वाले भारतीय प्रवासी श्रमिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी. इस योजना में स्वाभाविक मृत्यु के मामले में भी बीमा का प्रावधान किया गया है. UAE में लगभग 35 लाख भारतीय रहते हैं जिनमें लगभग 65 प्रतिशत औद्योगिक श्रमिक हैं.

पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बना

पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बन गया है. पनामा ने 7 मार्च को नई दिल्ली में संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ भारत में पनामा के राजदूत यासील बुरिलो की बैठक के दौरान आईएसए अनुसमर्थन का दस्तावेज सौंपा.

रेल मंत्री ने नई दिल्‍ली में राज्‍यों के लिए नीति प्‍लेटफार्म की शुरूआत की

रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव 7 मार्च को नई दिल्‍ली में राज्‍यों के लिए नीति प्‍लेटफार्म की शुरूआत की. नीति आयोग का यह प्‍लेटफार्म नीति और सुशासन के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के रूप में तैयार किया गया है. इस पर विभिन्‍न क्षेत्रों से संबंधित जानकारी उपलब्‍ध होगी.

प्रधानमंत्री ने ईटानगर से तवांग जिले में सेला सुरंग का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 9 मार्च को ईटानगर से तवांग जिले में बहुप्रतीक्षित सेला सुरंग का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया. इस परियोजना में दो सुरंगें और 8.8 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है. सेला-चारबेला रिज से होकर गुजरने वाली यह सुरंग 13,000 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी बाइलेन सुरंग होगी.

9 से 23 मार्च तक पोषण पखवाडा आयोजित किया जा रहा है

महिला और बाल विकास मंत्रालय 9 से 23 मार्च तक पोषण पखवाडा आयोजित कर रहा है. इस दौरान ‘पोषण भी-पढाई’ भी सहित जन-जागरूकता और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. पखवाडे में गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए आहार-शैली पर विशेष ध्‍यान दिया जायेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top