EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10-12 मार्च 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम देश में लागू हुआ

नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship (Amendment) Act) 11 मार्च को देश में लागू हो गया. इसकी घोषणा गृह मंत्रालय ने की. यह अधिनियम, नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन कर लाया गया था.

इस अधिनियम में 31 दिसंबर 2014 से पहले अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी तथा ईसाई समुदाय के प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है.

नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA): मुख्य बिन्दु

  • नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) 2019 को संसद द्वारा पारित किया गया था. राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद यह विधेयक ने अधिनियम का रूप ले लिया.
  • इस अधिनियम में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी तथा ईसाई) के प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन किया गया है.
  • CAA 2019 के मुताबिक़ 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश कर चुके अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता मिल पाएगी.
  • CAA भारत के तीन पड़ोसी देशों से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का कानून है. इससे किसी भी भारतीय नागरिक के नागरिकता नहीं जाएगी, चाहे वह किसी भी धर्म का हो.
  • यह कानून केवल उन लोगों के लिए है जिन्हें वर्षों से उत्पीड़न सहना पड़ा और जिनके पास दुनिया में भारत के अलावा और कोई जगह नहीं है.
  • CAA 2019 से पहले किसी भी व्यक्ति को भारतीय नागरिकता लेने के लिए कम से कम 11 साल भारत में रहना अनिवार्य था, लेकिन अब पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों के लिए यह समय अवधि 6 साल कर दी गई है.

अरूणाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी डबल-लेन सुरंग ‘सेला सुरंग’ का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च को अरूणाचल प्रदेश में सेला सुरंग (टनल) का उद्घाटन किया था. यह सुरंग न सिर्फ दुनिया की सबसे लंबी डबल-लेन टनल है बल्कि रणनीतिक लिहाज से भी इसको काफी महत्वपूर्ण है.

सेला सुरंग: मुख्य बिन्दु

  • सेला सुरंग 13,700 फीट की ऊंचाई पर बनी है और ये तेजपुर से अरुणाचल प्रदेश के तवांग को जोड़ती है. तवांग वही जगह है जहां साल 2022 के दिसंबर महीने में भारतीय जवानों की चीनी सैनिकों से भिड़ंत हुई थी.
  • इस सुरंग की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में रखी थी. इसका पूरा डिजाइन और इन्फ्रास्ट्रक्चर भारतीय सेना की स्पेशल विंग बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने तैयार किया है.
  • इस सुरंग के बनाने से पहले तक तवांग जाने का एक मात्र रास्ता 14 हजार फीट ऊंचे पहाड़ों से होकर था.  बर्फबारी के कारण इस रास्ते को कई महीनों तक बंद रखा जाता था.
  • अरुणाचल प्रदेश की 1,080 किमी लंबी सीमा चीन से 520 किमी लंबी सीमा म्यांमार और 217 किमी लंबी सीमा भूटान से भी लगी हुई है. चीन अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताते हुए अपना दावा करता रहा है. इसमें तवांग शामिल है. पिछले कुछ सालों में चीन ने सीमावर्ती इलाको में अपनी गतिविधियों भी काफी बढ़ा दी है.

भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

भारत ने 11 मार्च को अग्नि-5 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. इस परीक्षण को ‘मिशन दिव्यास्त्र’ नाम दिया गया था. यह परीक्षण ओडिशा स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से किया गया था. अग्नि-5 मिसाइल कई वॉरहेड को ले जाने और कई ठिकानों पर निशाना लगाने में सक्षम है.

अग्नि-5 मिसाइल: मुख्य बिन्दु

  • अग्नि-5 मिसाइल भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है. इसकी रेंज 5000 किमी है. स्वदेश विकसित इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है.
  • यह एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के तहत विकसित सतह-से-सतह पर मार करने वाली लंबी दूरी की एक अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल है.
  • यह मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस है. यानी इसे एक साथ कई टारगेट्स पर लॉन्च किया जा सकता है. इसका पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में MIRV के बिना हुआ था.
  • यह 1.5 टन तक न्यूक्लियर हथियार अपने साथ ले जा सकती है. इसकी स्पीड मैक 24 है, यानी आवाज की स्पीड से 24 गुना ज्यादा.
  • मिशन दिव्यास्त्र के परीक्षण के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास MIRV क्षमता है.

भारत ने EFTA देशों के साथ व्यापार एवं आर्थिक साझीदारी समझौता किया

भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) देशों ने 10 मार्च 2024 को एक व्यापार एवं आर्थिक साझीदारी समझौता (TEPA) पर हस्ताक्षर किया था. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने EFTA देशों के साथ TEPA पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी.

मुख्य बिन्दु

  • EFTA अपने चार सदस्य देशों के लाभ के लिए मुक्त व्यापार एवं आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए 1960 में गठित एक अंतर – सरकारी संगठन है. EFTA (European Free Trade Association) देशों में स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और लिकटेंस्टीन शामिल हैं.
  • पहली बार, भारत यूरोप के चार विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) किया है. FTA के इतिहास में पहली बार 100 बिलियन डॉलर के निवेश और 1 मिलियन प्रत्यक्ष रोजगार की बाध्यकारी प्रतिबद्धता की गई है.
  • यह समझौता मेक इन इंडिया को बढ़ावा देगा तथा युवा एवं प्रतिभाशाली श्रमबल को अवसर प्रदान करेगा. यह एफटीए बड़े यूरोपीय तथा वैश्विक बाजारों तक भारतीय निर्यातकों को पहुंच प्रदान करेगा.
  • ईएफटीए देशों में से स्विट्जरलैंड भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है जिके बाद नॉर्वे का स्थान आता है.

निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दिया

निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने 9 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा जिन्होंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया.

अरुण गोयल के इस्तीफे से पहले फरवरी 2024 में एक अन्य निर्वाचन आयुक्त अनूप पांडे सेवनिवृत हो गए थे. तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग में अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं.

अरुण गोयल पंजाब कैडर के 1985-बैच के आईएएस अधिकारी थे. वह नवंबर 2022 में भारत निर्वाचन आयोग में शामिल हुए थे.

चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया

  • संसद ने दिसंबर 2023 में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की शर्तें) अधिनियम-2023 पारित किया था.
  • इस अधिनियम के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया में दो समितियां शामिल होगीं.
  • पहला कानून मंत्री के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय खोज समिति, जिसमें दो सचिव स्तरीय अधिकारी भी शामिल रहेंगे. इसके बाद इनके सुझाए नामों में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय चयन समिति फैसला करेगी. इस समिति में प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता के अलावा एक केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे.
  • खोज समिति चयन समिति को पांच नामों की सिफारिश करेगी, हालांकि चयन समिति को इस सूची के बाहर से भी आयुक्तों का चयन करने का अधिकार है. इसके बाद चयन समिति द्वारा सुझाए व्यक्ति को राष्ट्रपति बतौर चुनाव आयुक्त नियुक्त करेंगी.

आसिफ अली ज़रदारी पाकिस्‍तान के 14वें राष्‍ट्रपति निर्वाचित

आसिफ अली ज़रदारी को पाकिस्‍तान का नया राष्‍ट्रपति निर्वाचित किया गया है. उन्होंने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली.

मुख्य बिन्दु

  • आसिफ अली ज़रदारी दूसरी बार पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति बने हैं. इसके पहले साल 2008 से 2013 के बीच पाकिस्तान के 11वें राष्ट्रपति थे.
  • ज़रदारी पाकिस्‍तान पीपल्‍स पार्टी के सह-अध्‍यक्ष हैं. वे पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति है.
  • श्री जरदारी पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी और पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज़ के संयुक्‍त उम्‍मीदवार थे और उनका मुकाबला सुन्‍नी इत्तेहाद काउंसिल के महमूद खान अचकजई से था.
  • श्री ज़रदारी को नेशनल असेम्बली और सीनेट में 255 वोट मिले जबकि श्री अचकजई 119 वोट ही जुटा सके.
  • राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी को प्रथम महिला बनाने का फैसला किया है. आसिफा भुट्टो बिलावल भुट्टो जरदारी की छोटी बहन हैं.
  • आमतौर पर प्रथम महिला का दर्जा राष्ट्रपति की पत्नी को मिलता है. आसिफा भुट्टो पाकिस्तान की पहली प्रथम महिला होंगी जो राष्ट्रपति की बेटी हैं.

चेक गणराज्य की क्रिस्टीना प्रिज्सकोवा ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने 71वें मिस वर्ल्ड (Miss World) 2024 का खिताब जीता है. 9 मार्च, 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए ग्रैंड फिनाले में क्रिस्टीना को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया. लेबनान की यास्मीना प्रथम उप-विजेता रहीं.

अन्य मुख्य बिन्दु

  • 71वीं मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई में किया गया था जिसमें 120 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.
  • पिछले साल की विजेता मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में वर्तमान मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा को ताज पहनाया.
  • मिस वर्ल्ड 2024 में 12 जज के पैनल में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज सेलेब्स शामिल थे, जिन्होंने यह फैसला लिया.
  • 24 वर्षीय क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा अंतर्राष्ट्रीय मॉडल हैं. मॉडल के रूप में काम करते हुए कानून और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन दोनों में दो डिग्री के लिए पढ़ाई कर रही हैं.
  • इस प्रतियोगिता में मिस इंडिया 2022 की विजेता सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2024 में भारत की दावेदारी की थी. लेकिन वह टॉप 4 में भी जगह नहीं बना पाईं और रेस से बाहर हो गई.
  • भारत ने छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है. इनमें रीता फ़ारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का वर्चुअली शुभारंभ किया. योजना के अंतर्गत हर महीने 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये अंतरित किये जायेंगे.

न्यूजीलैंड के उप-प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स भारत यात्रा पर

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स 10-13 मार्च तक भारत यात्रा पर हैं. श्री पीटर्स 11 मार्च को अहमदाबाद जाएंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर और श्री पीटर्स 12 मार्च को द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 11-13 मार्च तक मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर हैं. वे 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. समारोह में भारतीय नौसेना का एक दल भी हिस्सा लेगा जिसमें भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन पोत – आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी शामिल होंगे.

सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपन पुरुष डबल्स का खिताब जीता

सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन में पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है. 10 मार्च को पेरिस में खेले गए फाइनल में इस जोड़ी ने ताइवान के यांग-पो-हान और ली-झे-ह्यूई की जोड़ी को पराजित किया.

कठुआ में उत्तर भारत का पहला सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज बनेगा

उत्तर भारत का पहला सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के जसरोटा क्षेत्र में बनेगा. केंद्र से वित्त पोषित ये कॉलेज 80 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा.

बेलारूस के विदेश मंत्री भारत दौरे पर

विदेश मंत्री डॉ0 सुब्रमण्‍यम जयशंकर 12 मार्च को बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इस बैठक में आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ भारत-बेलारूस साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा होगी. बेलारूस के विदेश मंत्री भारत दौरे पर 11 मार्च को नई दिल्ली पहुंचे थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top