EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 फरवरी 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने लोकसभा में अंतरिम बजट 2024 प्रस्तुत किया

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने वर्ष 2024 का अं‍तरिम बजट 1 फ़रवरी को लोकसभा में प्रस्तुत किया था. वित्त मंत्री के रूप में श्रीमती सीतारामन का यह छठ बजट था.
यह मौजूदा लोकसभा का आखिरी बजट था. पिछले तीन पूर्ण केन्‍द्रीय बजट की तरह यह अंतरिम बजट भी पेपर रहित था.

यह अं‍तरिम बजट था, इस वर्ष आम चुनाव होने के बाद नई सरकार पूर्ण केन्‍द्रीय बजट पेश करेगी. अंतरिम बजट का उद्देश्य नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद पूर्ण बजट पेश करने तक सरकारी व्यय तथा आवश्यक सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करना है.

रुपया कहाँ से आया और कहाँ गया
सरकार की आमदनीसरकार का खर्च
  • ऋण से इतर पूंजी प्राप्तियां: 1%
  • कर से इतर राजस्व: 7%
  • वस्तु एवं सेवा कर (GST) : 18%
  • केन्द्रीय उत्पाद शुल्क: 5%
  • सीमा शुल्क: 4%
  • आय कर: 19%
  • निगम कर: 17%
  • उधार और अन्य देयताएं: 28%
  • ब्याज: 20%
  • रक्षा: 8%
  • सब्सिडी: 6%
  • वित्त आयोग और अन्य खर्च: 8%
  • करों और शुल्कों में राज्यों का हिस्सा: 20%
  • पेंशन: 4%
  • केन्द्रीय प्रायोजित योजनाएं: 8%
  • केन्द्रीय क्षेत्र की योजना: 16%
  • अन्य खर्च: 9%

अंतरिम बजट 2024-25: मुख्य बिन्दु

  • इस बजट में सर्वांगीण, सर्वव्यापी तथा सर्व-समावेशी विकास के साथ वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना की गई है.
  • वर्ष 2024-2025 के लिये पूंजीगत व्यय में 11.1% की वृद्धि की घोषणा की गई. पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 11,11,111 करोड़ रुपए किया गया जो सकल घरेलू उत्पाद का 3.4% होगा.
  • वित्त वर्ष 2023-24 के लिये वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.3% रहने का अनुमान है, जो RBI के संशोधित विकास अनुमान के अनुरूप है.
  • ऋण ग्रहण के अतिरिक्त 30.80 लाख करोड़ रुपए की कुल प्राप्तियाँ होने का अनुमान है. कुल व्यय का अनुमान 47.66 लाख करोड़ रुपए है. कर प्राप्ति का अनुमान 26.02 लाख करोड़ रुपए है.
  • वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटा GDP का 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो वर्ष 2025-26 तक इसे 4.5% से कम करने (बजट 2021-22 में घोषित) के लक्ष्य के अनुरूप है.
  • सरकार मध्यम वर्ग के व्यक्तियों को अपना घर खरीदने या निर्माण करने के लिए “मध्यम वर्ग के लिए आवास” योजना शुरू करेगी.
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 3 करोड़ घरों के अपने लक्ष्य के करीब है, अगले पांच वर्षों के लिए 2 करोड़ घरों का अतिरिक्त लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
  • वित्त वर्ष 2010 तक के मुद्दों के लिए 25,000 रुपये तक की सीमा और वित्त वर्ष 2011-15 के लिए 10,000 रुपये तक की सीमा के साथ बकाया प्रत्यक्ष कर मांग को वापस लेने से लगभग 1 करोड़ कर दाताओं को लाभ होगा.
  • 1 करोड़ घरों को छत पर सौर ऊर्जा लगाने में सक्षम बनाना, प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना.

चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने 2 फ़रवरी को झारखंड के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. वे झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे.

मुख्य बिन्दु

  • प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सेना की ज़मीन की अवैध बिक्री से जुड़े धन शोधन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था. हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को  इस्तीफा सौंप दिया था.
  • श्री सोरेन ने विधायक दल के नेता के रूप में 1 फ़रवरी को राज्यपाल से मुलाकात की थी और महागठबंधन के 43 विधायकों के समर्थन से नयी सरकार के गठन का दावा पेश किया था.
  • राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को राज्य में नई सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया था.
  • ऐसा पहली बार हुआ है कि 24 घंटे से ज्यादा समय तक झारखंड बिना मुख्यमंत्री के रहा.

नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रमण्‍डल विधिक शिक्षा संघ से जुड़े महान्‍यायवादी और सॉलिसिटर जनरल सम्‍मेलन

नई दिल्ली में 3 फ़रवरी को राष्‍ट्रमण्‍डल विधिक शिक्षा संघ से जुड़े महान्‍यायवादी और सॉलिसिटर जनरल सम्‍मेलन का आयोजन किया गया था. सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया था. सम्मेलन का विषय था- सीमापार न्याय उपलब्धता की चुनौतियां.

मुख्य बिन्दु

  • सम्‍मेलन में एशिया-प्रशांत, अफ्रीका, कैरेबियाई देशों के महान्‍यायवादी, सॉलिसिटर जनरल और अंतरराष्‍ट्रीय शिष्‍टमंडल ने भाग लिया.
  • इस सम्मेलन में न्यायिक प्रक्रिया में बदलाव, वकालत के नैतिक पहलू, कार्यपालिका की जवाबदेही और वर्तमान में विधिक शिक्षा की स्थिति पर चर्चा हुई.
  • सम्मेलन में विधिक शिक्षा की चुनौतियों से निपटने सीमा-पार न्याय की उपलब्धता के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर एक विशेष सत्र रखा गया था.

इंदौर में विश्व आर्द्र भूमि पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

2 फ़रवरी को विश्व आर्द्र भूमि दिवस (World Wetlands Day) के दिन इंदौर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इसका आयोजन इंदौर की रामसर साइट सिरपुर तालाब पर किया गया था.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और रामसर कन्वेंशन की महासचिव डॉक्टर मसुन्डा मुम्बा ने भी हिस्सा लिया.

मुख्य बिन्दु

  • इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, मध्‍यप्रदेश राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण और नगर पालिक निगम, इन्दौर के संयुक्त सहयोग से किया गया था.
  • कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के अधिकारी, वैज्ञानिक तथा देश की 80 रामसर साइट्स के प्रबंधक सहित 200 से अधिक विशेषज्ञ ने भाग लिया.
  • मध्यप्रदेश में तालाबों की संख्या लगभग 15 हजार से अधिक है. राज्य शासन द्वारा किये जा रहे संरक्षण के प्रयासों से दो वर्षों में ही रामसर साइट्स की संख्या एक से बढ़कर चार हो गयी है.

आर्द्रभूमि क्या होता है?

आर्द्रभूमि (wetland) ऐसा भूभाग होता है जिसका बड़ा हिस्सा किसी जल से संतृप्त हो या उसमें डूबा रहे. आर्द्रभूमि के कई लाभ हैं. यह जल को प्रदूषण से मुक्त बनाती है. भारत में आर्द्रभूमि ठंडे और शुष्क इलाकों से लेकर मध्य भारत के कटिबंधीय मानसूनी इलाकों और दक्षिण के नमी वाले इलाकों तक फैली हुई है.

आर्द्रभूमि कार्बन के भंडारण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े चरम मौसम की घटनाओं के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. वे बाढ़ को कम करती हैं, पीने के पानी की भरपाई करती हैं, कचरे को छानती हैं, शहरी हरे स्थान प्रदान करते हैं और आजीविका का स्रोत हैं.


2 फरवरी: विश्व आर्द्र भूमि दिवस

प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को विश्व आर्द्र भूमि दिवस (World Wetlands Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस प्रत्येक वर्ष पृथ्वी के लिए आर्द्र भूमि की महत्वपूर्ण भूमिका पर वैश्विक जागरुकता बढाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

विश्व आर्द्र भूमि दिवस 2024 का विषय ‘आर्द्रभूमियाँ और मानव कल्याण’ (Wetlands and Human Wellbeing) है.

1971 में इसी दिन ईरान के शहर रामसर में कैस्पियन सागर के तट पर आर्द्रभूमि पर एक अभिसमय (Convention on Wetlands) को अपनाया गया था. पहली बार ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ 2 फरवरी, 1997 को रामसर सम्मलेन के 16 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए भारत और ओमान के बीच समझौता

भारत और ओमान ने रक्षा सामग्री और उपकरणों की खरीद का समझौता किया है. भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कल मस्कत में ओमान के रक्षा मंत्रालय के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन नसीर बिन अली अल ज़ाबी के साथ संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की.

रूस और यूक्रेन ने कैदियों की अदला-बदला की

रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से चल रहे संघर्ष में 50वीं बार कैदियों को एक-दूसरे देश को सौंपा गया. 31 जनवरी को कैदियों की अदला-बदली में यूक्रेन के तीन हजार से अधिक सैनिक और आम नागरिक स्‍वदेश भेजे गये जबकि रूस के 12 सौ सैनिकों को वापस भेजा गया. दोनों देश के बीच बंदियों की अदला-बदली का समझौता UAE की मध्‍यस्‍थता में हुआ था.

ओडिसा में एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग प्रतियोगिता

एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग प्रतियोगिता ओडिसा में आयोजित की जाएगी. मैच 3 से 9 फरवरी तक भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में और 12 से 18 फरवरी तक राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में होंगे.

खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्‍स लद्दाख में शुरू

खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्‍स 2 से 6 फ़रवरी तक लद्दाख में खेले जा रहे हैं. खेल और युवा कार्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर इन खेलों का उद्घाटन किया. दूसरे चरण में ये खेल जम्‍मू-कश्‍मीर में 21 से 25 फरवरी तक होंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top