EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-15 फरवरी 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 आयोजित किया गया

गोवा में 6 से 9 फ़रवरी तक भारत ऊर्जा सप्ताह (India Energy Week) 2024 का आयोजन किया गया था. यह भारत की एकमात्र ऊर्जा प्रदर्शनी और सम्मेलन है, जो संपूर्ण ऊर्जा मूल्य श्रृंखला को एक मंच प्रदान करती है. यह भारत के ऊर्जा पारगमन लक्ष्यों के लिए उत्प्रेरक का काम करती है.

मुख्य बिन्दु

  • भारत ऊर्जा सप्ताह आयोजन में 120 से ज़्यादा देशों के 4,000 से ज़्यादा प्रतिनिधि और विभिन्न देशों के 17 ऊर्जा मंत्रियों ने हिस्सा लिया था. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत ऊर्जा सप्‍ताह के दौरान ऊर्जा क्षेत्र की शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से बातचीत की. उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र की वृद्धि को और प्रोत्साहन देने के लिए सुधारों की प्रक्रिया तेज करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई.
  • इससे पहले कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अगले पांच से छह वर्ष में ऊर्जा क्षेत्र में 67 अरब डॉलर का निवेश होगा.
  • प्रधानमंत्री गोवा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 1330 करोड रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास भी किया.

प्रधानमंत्री की UAE और कतर यात्रा: अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-14 फ़रवरी तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर थे. प्रधानमंत्री मोदी की उनके कार्यकाल में 7वीं UAE की यात्रा थी.

UAE यात्रा: मुख्य बिन्दु

  • UAE के इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी.
  • बैठक में दोनों नेता भारत और UAE के बीच सामरिक साझेदारी आगे बढाने तथा मजबूत करने पर चर्चा किए और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विश्‍व सरकार शिखर सम्‍मेलन’ (World Governments Summit) 2024 में भाग लिए और संबोधित किए. भारत विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में सम्मानित अतिथि देश था.
  • अपने संबोधन में उन्होंने भारत और UAE के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का उल्लेख करते  हुए कहा कि UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और सातवां सबसे बड़ा निवेशक है.
  • उन्होंने नवाचारी मार्केट प्‍लेस भारत मार्ट का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया. इस मार्केट प्‍लेस का उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्‍तर पर भारतीय उत्पादों का प्रदर्शन करना है.
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम ‘अहलन मोदी’ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था.

अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने इस यात्रा के दौरान अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर ‘बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था’ (BAPS) का उद्घाटन किया था.
  • इस मंदिर निर्माण के लिए जमीन प्रधानमंत्री मोदी के पिछले दौरे के दौरान मिली थी. इसके बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ.
  • इस मंदिर के लिए कुल जमीन अपनी 27 एकड है, साढे तेरह एकड में मंदिर है और साढे तेरह एकड में पार्किंग है.

कतर की राजधानी दोहा के लिए प्रस्थान

  • संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 14 फ़रवरी को कतर की राजधानी दोहा गए थे.
  • यात्रा के दौरान श्री मोदी कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद के साथ द्विपक्षीय बैठक किए थे. इस बैठक में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई.

सार्वजनिक परीक्षा कदाचार रोकथाम विधेयक 2024 को मंजूरी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सार्वजनिक परीक्षा कदाचार रोकथाम विधेयक 2024 को 13 फ़रवरी को मंजूरी दे दी. संसद ने हाल में बजट सत्र में यह विधेयक पारित किया था.

मुख्य बिन्दु

  • विधेयक का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में धांधली और अनुचित तरीकों का इस्तेमाल रोकना है.
  • विधेयक में अपराध साबित होने पर तीन से 10 वर्ष तक के कारावास और 10 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है.
  • इस विधेयक के तहत आने वाले सभी अपराध संज्ञेय, गैर-जमानती और गैर-समाधेय होंगे.

13 फरवरी: विश्व रेडियो दिवस

प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य जनता और मीडिया में रेडियो के महत्‍व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

  • यह दिन रेडियो की अनोखी क्षमता को याद करने के लिए भी मनाया जाता है, यह आम लोगों के जीवन से सीधा जुड़ा है और दुनिया के सभी भागों के लोगों को जोड़ता है.
  • विश्व रेडियो दिवस 2024 का मुख्य विषय (थीम) ‘रेडियो एक सदी की सूचना, मनोरंजन और शिक्षा’ (Radio: A century informing, entertaining and educating) है.
  • यूनेस्को ने साल 2011 में विश्व-स्तर पर रेडियो दिवस मनाने का फैसला लिया था. 13 फरवरी का दिन विश्व रेडियो दिवस के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि 13 फ़रवरी 1946 से ही रेडियो संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) द्वारा अपने रेडियो प्रसारण की शुरुआत की गई थी.

13 फरवरी: राष्ट्रीय महिला दिवस, सरोजिनी नायडू का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ (National Women’s Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस भारत के स्वतंत्रता सेनानी और कवि सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर मनाया जाता है. सरोजिनी नायडू का जन्म इसी दिन 1879 में हुआ था. इस वर्ष यानी 2024 में उनकी 145वीं जयंती मनाई गयी.

सरोजिनी नायडू: एक दृष्टि

  • सरोजिनी नायडू ने देश की आजादी के लिए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था. वह कांग्रेस पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष थी.
  • उनकी कविताओं के कारण उन्हें ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया (भारत कोकिला’)’ के उपनाम से भी जाना जाता है.
  • सरोजिनी नायडू संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) की पहली महिला राज्यपाल भी बनीं थीं.
  • उन्हें 1928 के दौरान भारत में प्लेग महामारी के दौरान उनके काम के लिए ‘कैसर-ए-हिंद’ पदक से सम्मानित किया गया था.
  • उन्होंने महिला सशक्तीकरण की भी वकालत करते हुए 1917 में महिला भारतीय संघ (WIA) की स्थापना में मदद की.
  • उन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का प्रमुखता से नेतृत्व किया था.

सरोजिनी नायडू के मुख्य कोट्स

  • हम अपनी बीमारी से भारत को साफ करने से पहले पुरुषों की एक नई नस्ल चाहते हैं.
  • एक देश की महानता, बलिदान और प्रेम उस देश के आदर्शों पर निहित करता है.
  • हम गहरी सच्चाई का मकसद चाहते हैं, भाषण में अधिक से अधिक साहस और कार्यवाही में ईमानदारी.
  • श्रम करते हैं हम कि समुद्र हो तुम्हारी जागृति का क्षण, हो चुका जागरण अब देखो, निकला दिन कितना उज्ज्वल.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

सुमित नागल ने एटीपी सिंगल्‍स रैंकिंग में शीर्ष 100 में प्रवेश किया

टेनिस खिलाडी सुमित नागल ने 23 रैंक की छलांग लगाते हुए एटीपी सिंगल्‍स रैंकिंग में शीर्ष 100 में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने चेन्नई ओपन फाइनल में इटली के लुका नारदी को 6-1, 6-4 से हराकर अपना पांचवां चैलेंजर एकल खिताब जीता.

खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेलों का आयोजन उत्‍तर पूर्व राज्‍यों में किया जायेगा

खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेलों का आयोजन भारत के अष्‍टलक्ष्‍मी कहे जाने वाले उत्‍तर पूर्व के कई राज्‍यों में किया जायेगा. इन खेलों का उदघाटन समरोह 18 फरवरी को होगा. असम चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स का मुख्‍य आयोजक है. नागालैंड की राजधानी कोहिमा 22 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली कुश्‍ती प्रतिस्‍पर्धा की सह-मेजबानी करेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
August 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 अगस्त 2026

August 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 अगस्त 2026

August 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 अगस्त 2026

July 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-31 जुलाई 2026

July 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 जुलाई 2026

July 25, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 जुलाई 2026

July 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जुलाई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top