EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10-12 फरवरी 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न

सरकार ने 9 फ़रवरी को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी.

इससे पूर्व बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी इस सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी.

चौधरी चरण सिंह

चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे. उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की.

नरसिम्हा राव

नरसिम्हा राव देश के नौवें प्रधानमंत्री थे. प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था, जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला. इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है.

डॉ. एमएस स्वामीनाथन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को हरित क्रांति का जनक कहा जाता है. उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए. डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की.

लालकृष्‍ण आडवाणी

लालकृष्‍ण आडवाणी 5 बार लोकसभा और 4 बार राज्‍यसभा से सांसद रहे हैं. वे भारतीय जनता पार्टी के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं. वे 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे. आडवाणी के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में हुई थी. यहां से उन्होंने देश के उप प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया.

कर्पूरी ठाकुर

कर्पूरी ठाकुर बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे. उनकी पहचान अति पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता के तौर पर होती है. बिहार की राजनीति में ग़रीब गुरबों की सबसे बड़ी आवाज़ बन कर उभरे थे. कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे.

इस वर्ष 5 व्यक्तियों को यह सम्मान देने की घोषणा की गई है. इनके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है.

जानिए भारत रत्न के बारे में, भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों की सूची…»


सातवां हिंद महासागर सम्मेलन ऑस्‍ट्रेलिया में आयोजित किया गया

7वां हिंद महासागर सम्मेलन (7th Indian Ocean Conference) 9-10 फ़रवरी, 2024 को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित किया गया था. सम्मेलन का विषय था- स्थाई और सतत हिंद महासागर की ओर.

मुख्य बिन्दु

  • इस सम्मेलन में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग, और सिंगापुर के विदेश मामलों के मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने हिस्सा लिया.
  • विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर 9 फ़रवरी को 7वें IOC सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया था. अपने संबोधन में उन्होंने समुद्री यातायात, समुद्री डकैती और आतंकवाद पर मुख्य रूप से जोर दिया.
  • हिंद महासागर सम्मेलन, हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के देशों के लिए विचार-विमर्श का मुख्य मंच है. इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना है.
  • IOR वैश्विक आबादी का 64% और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 60% हिस्सा साझा करता है.
  • सम्मेलन का पहला संस्करण 2016 में सिंगापुर में आयोजित किया गया था. IOC का छठा संस्करण 2023 में ढाका, बांग्लादेश में आयोजित किया गया था.

कतर की अदालत ने हिरासत में बंद सभी आठ पूर्व भारतीय नौसेनिकों को रिहा किया

कतर की अदालत ने हिरासत में बंद सभी आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को 12 फ़रवरी को रिहा कर दिया. ये सभी लोग अक्टूबर 2022 से कतर की जेल में बंद थे.

मुख्य बिन्दु

  • जिन भारतीयों को गिरफ़्तार किया गया था उनमें कमांडर (रिटायर्ड) पूर्नेंदु तिवारी, कैप्टन (रिटायर्ड) नवतेज सिंह गिल, कमांडर (रिटायर्ड) बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन (रिटायर्ड) सौरभ वशिष्ठ, कमांडर (रिटायर्ड) सुग्नाकर पकाला, कमांडर (रिटायर्ड) अमित नागपाल, कमांडर (रिटायर्ड) संजीव गुप्ता, और सेलर रागेश शामिल थे.
  • इन पर कथित तौर पर कतर के सबमरीन प्रोग्राम की जासूसी करने का आरोप था. इन आठ लोगों को जासूसी का दोषी पाया गया था और मौत की सज़ा सुनाई गई थी.
  • गिरफ़्तार किए गए भारतीयों पर दोहा में काम कर रहे एक सबमरीन प्रोजेक्ट की संवेदनशील जानकारियाँ इसराइल से साझा करने का आरोप है. ये भारतीय दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज़ एंड कंसल्टिंग सर्विसेज़ में काम करते थे.
  • भारत ने इससे पहले इन भारतीयों को मिली मौत की सज़ा के ख़िलाफ़ दोहा में अपील भी दायर की थी. भारत की ओर से कूटनीतिक हस्तक्षेप के बाद जनवरी में इन लोगों के मृत्युदंड को लंबी कैद में बदल दिया गया था. और अब रिहा कर दिया गया है.

10 फरवरी: विश्व दलहन दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस (World Pulses Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दाल में विद्यमान पोषक तत्वों और उसकी उपयोगिता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है. पहला विश्व दाल दिवस 10 फरवरी 2019 को मनाया गया था.

दाल पोषण तथा खाद्य सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं. इसको ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2016 को अन्तर्राष्ट्रीय दालों का वर्ष घोषित किया गया था.

इस वर्ष यानी 2024 में विश्व दलहन दिवस का मुख्य विषय (theme) ‘दालें: पौष्टिक मिट्टी और लोग’ (Pulses: Nourishing Soils and People) है.

दलों का महत्व

दालें खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण हैं. यह विश्व की एक बड़ी जनसँख्या का प्रमुख भोजन हैं. दालों से जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है. दालों के कारण संश्लेषित उर्वरकों के उपयोग में कमी आती है. इससे ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में भी कमी होती है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

पाकिस्तान चुनाव में किसी पार्टी पूर्ण बहुमत नहीं

पाकिस्तान में, जेल में बंद नेता इमरान खान की तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से जुड़े स्वतंत्र उम्मीदवारों ने आम चुनाव में नेशनल असेंबली की सबसे अधिक सीटें जीतीं है, लेकिन कोई भी समूह या पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने की राह पर नहीं दिख रही है. पीटीआई से जुड़े लोगों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने अब तक 99 सीटें जीती हैं.

राष्ट्रपति दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती के समारोह में भाग लेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 12 फ़रवरी से गुजरात की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी. राष्ट्रपति आज मोरबी जिले में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मस्थान टंकारा में उनकी 200वीं जयंती के समारोह में भाग लेंगी.

श्रीलंका और मॉरीशस में UPI सेवाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फ़रवरी को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीलंका तथा मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं और मॉरीशस में रूपे कार्ड सेवा का शुभारंभ करेंगे.

अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर बीएपीएस का उद्घाटन करने के लिए 13-14 फ़रवरी तक संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे. वे प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

ड्जा मेमोरियल मुक्‍केबाजी में अमित पंघाल और सचिन सिवाच ने स्‍वर्ण पदक जीते

बल्‍गारिया में स्‍ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में अमित पंघाल और सचिन सिवाच ने स्‍वर्ण पदक जीते हैं. अमित पंघाल ने 51 किलोग्राम वर्ग में कजाख्‍स्‍तान के संझार ताशकेनबे को मात दी. वहीं, सचिन सिवाच ने 57 किलोग्राम वर्ग में उज्‍बेकिस्‍तान के शेखजोद मुजाफारोव को हराया.

सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक पारित

संसद ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक को पारित कर दिया है. इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं में अनुचित तरीकों के इस्तेमाल पर रोक लगाना है. विधेयक में आरोपियों को 3 से 10 साल तक की सजा और न्यूनतम एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top