EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16-18 जनवरी 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत में बहुआयामी गरीबी पर नीति आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग ने भारत में बहुआयामी गरीबी पर 15 जनवरी 2023 को एक रिपोर्ट जारी की थी.

रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु

  • रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में बहुआयामी गरीबी 2013-14 में 29.17 फीसदी से घटकर 2022-23 में 11.28 फीसदी हो गई. इस अवधि के दौरान लगभग 24.82 करोड़ लोग इस स्थिति से बाहर निकले.
  • राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश 5.94 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर निकलने के साथ सूची में शीर्ष पर है. इसके बाद बिहार 3.77 करोड़ और मध्य प्रदेश 2.30 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है.
  • बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर में सुधार से तय होती है. राष्ट्रीय एमपीआई में 12 संकेतक शामिल हैं जबकि वैश्विक एमपीआई में 10 संकेतक शामिल हैं.
  • इन संकेतक में पोषण, बाल और किशोर मृत्यु दर, मातृ स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा के वर्ष, स्कूल में उपस्थिति, खाना पकाने का ईंधन, स्वच्छता, पीने का पानी, बिजली, आवास, संपत्ति और बैंक खाते शामिल हैं.
  • रिपोर्ट में नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य बहुआयामी गरीबी को एक फीसदी से नीचे लाना है और इस दिशा में सभी प्रयास किए जा रहे हैं.

बंगलुरू में बोइंग इंडिया अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी केंद्र और बोइंग सुकन्या कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में बेंगलुरु के पास अमेरिकी विमान विनिर्माता बोइंग के नए वैश्विक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी केंद्र परिसर का उद्घाटन किया था.

मुख्य बिन्दु

  • अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर परिसर करीब 1,600 करोड़ रुपये की लागत से 43 एकड़ जमीन पर बना है. यह बोइंग का अमेरिका के बाहर अपनी तरह का सबसे बड़ा निवेश है.
  • बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में स्थित हाईटेक डिफेंस और एयरोस्पेस पार्क में बना है.

बोइंग सुकन्या कार्यक्रम

  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘बोइंग सुकन्या कार्यक्रम’ भी शुरू किया. इसके जरिये पूरे भारत से देश के बढ़ते विमानन क्षेत्र में अधिक लड़कियों के प्रवेश को समर्थन देना है.
  • यह कार्यक्रम समूचे भारत की लड़कियों एवं महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (एसटीईएम) क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कौशल सीखने और विमानन क्षेत्र में नौकरियों के लिए प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करेगा.
  • इस कार्यक्रम के तहत युवा लड़कियों के लिए एसटीईएम क्षेत्र के करियर में दिलचस्पी जगाने के लिए 150 स्थानों पर एसटीईएम लैब बनाए जाएंगे. यह पायलट प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगा.
  • बोइंग ने कहा कि यह कार्यक्रम उड़ान प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, प्रमाणपत्र हासिल करने, सिम्युलेटर प्रशिक्षण के लिए वित्त पोषण और करियर विकास कार्यक्रमों का समर्थन करेगा.

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर की ईरान यात्रा

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर 14-15 जनवरी को ईरान यात्रा पर थे. यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक सहयोग, क्नेक्टिविटी संबंधी पहल और लोगों के बीच संपर्क के मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हुई.

मुख्य बिन्दु

  • विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने तेहरान में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाकात की. उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री डॉ. हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियां से मुलाकात कर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की.
  • दोनों देशों के बीच चाबहार बंदरगाह के बारे में दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करने के बारे में विस्तृत चर्चा हुई. विदेशमंत्री ने चाबहार बंदरगाह जैसी परियोजनाओं को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया.
  • उन्‍होंने हिन्‍द महासागर क्षेत्र में वाणिज्यिक पोतों पर बढ रहे खतरों पर भी चर्चा की.

16 जनवरी: राष्‍ट्रीय स्‍टार्टअप दिवस

प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को राष्‍ट्रीय स्‍टार्टअप दिवस (National Startup Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भारत के युवाओं के लिए नवाचार और अर्थव्यवस्था में उनके योगदान पर चर्चा करने के लिए स्टार्टअप उद्यमियों को एक मंच प्रदान करना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सेलिब्रेट करने के लक्ष्य से इसकी शुरुआत की थी. देश में स्‍टार्टअप्‍स का कल्‍चर देश के दूर-दराज तक पहुचाने के लिए इसे दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया था.

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार साल 2016 में भारत में स्टार्टअप्स की संख्या 471 थी, जोकि 2022 में बढ़कर 72,993 हो गई. यानी इस दौरान स्टार्टअप की संख्या में रिकॉर्ड 15,400% की ग्रोथ दर्ज की गई.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश और केरल के दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 जनवरी को आंध्र प्रदेश और केरल के दो दिन के दौरे थे. उन्होंने आंध्र प्रदेश में राष्‍ट्रीय सीमा शुल्‍क, अप्रत्‍यक्ष कर एवं नार्कोटिक्‍स अकादमी के नए परिसर का उद्घाटन किया. उन्होंने कोच्चि के वेलिंग्‍डन द्वीप में चार हजार करोड रूपये से अधिक की तीन परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित किया.

विश्‍व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक कल स्विट्जरलैंड के दावोस में

विश्‍व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 15 जनवरी को स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हुई. केन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी, अश्विनी वैष्‍णव तथा हरदीप सिंह पुरी पांच दिन के इस सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं.

फिच ने भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढाकर 6.9 प्रतिशत किया

रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्‍त वर्ष (2023-24) के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 6 प्रतिशत से बढाकर 6.9 प्रतिशत किया है. वित्‍त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. फिच ने भारत की दीर्घावधि वित्‍तीय- डिफाल्‍ट रेटिंग बीबीबी पर स्थिर रखी है.

मेघालय को राष्‍ट्रीय स्‍टार्टअप पुरस्‍कार प्रदान किया गया

मेघालय को 2022 के लिए शीर्ष कार्य निष्‍पादन करने वाले राज्‍य का राष्‍ट्रीय स्‍टार्टअप पुरस्‍कार प्रदान किया गया है. 16 जनवरी को राष्‍ट्रीय स्‍टार्टअप दिवस समारोह में मेघालय को यह पुरस्‍कार दिया गया. इससे पिछले वर्ष भी राज्‍य को यह पुरस्‍कार मिला था.

एशिया में सबसे बडे उड्डयन प्रदर्शनी विंग्‍स इंडिया-2024 का हैदराबाद में आयोजन

एशिया में अब तक के सबसे बडे उड्डयन प्रदर्शनी ‘विंग्‍स इंडिया-2024’ का आयोजन 18 से 21 जनवरी तक का हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर किया जा रहा है. इसका शुभारंभ केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने किया. विंग्‍स इंडिया-2024 की थीम है- अमृतकाल में भारत को विश्‍व के साथ जोडना.

भारत ने अफगानिस्तान से ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच श्रृंखला जीती

भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच में हरा कर श्रृंखला 3-0 से जीत ली. बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 10 रन से पराजित किया. सुपर ओवर में भारत ने 2 विकेट पर 11 रन बनाए जबकि अफगानिस्तान ने दो विकेट खोकर 1 रन बनाया.

ईरान ने पाकिस्‍तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए

ईरान ने 16 जनवरी को पाकिस्‍तान में आतंकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए. सीमा के निकट बलूचिस्‍तान प्रांत के गांव में ये हमले हुए. ईरान के अनुसार आतंकी ग्रुप जैश अल-अद्ल के दो ठिकानों को निशाना बनाया गया. सिस्‍तान-बलूचिस्‍तान क्षेत्र में जैश अल-अद्ल सबसे अधिक सक्रिय और प्रभावी सुन्‍नी आतंकी गुट है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top