EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-15 जनवरी 2024

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत की गायिका प्रभा अत्रे का निधन

हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत की गायिका प्रभा अत्रे का 92 वर्ष की आयु में 13 जनवरी को निधन हो गया.  किराना घराना की गायिका प्रभा पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित थी.

मुख्य बिन्दु

  • प्रभा अत्रे का जन्म 13 सितंबर 1932 को पुणे में हुआ था. एक शास्त्रीय गायिका होने के अलावा, उन्होंने एक शिक्षाविद, शोधकर्ता, संगीतकार और लेखिका के रूप में भी काम किया.
  • दिग्गज गायिका हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने से जुड़ी थीं. संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा तीनों प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों- पद्म विभूषण (2022), पद्म भूषण (2002) और पद्म श्री (1990) से सम्मानित किया गया था.
  • वर्ष 1991 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय कालिदास सम्मान, टैगोर अकादमी रत्न पुरस्कार, दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, हाफिज अली खान जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था.
  • प्रभा अत्रे ने भारतीय शास्त्रीय गायन संगीत को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने में अपना विशेष योगदान दिया. वे खयाल, ठुमरी, दादरा, गजल, गीत, नाट्यसंगीत और भजन जैसी कई संगीत शैली में सक्षम थीं.
  • प्रभा अत्रे ने गुरु-शिष्य परपंरा में संगीत प्रशिक्षण लिया था. उन्होंने किराना घराना के सुरेशबाबू माने और हीराबाई बड़ोदकर से शास्त्रीय संगीत सीखा.

15 जनवरी 2024: 76वां सेना दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस (Army Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य थल सेना के अदम्य साहस, उनकी वीरता, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करना है. भारतीय सेना का आदर्श वाक्य ‘service before self’ है.

  • इस अवसर पर थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप मेमोरियल पर पुष्‍पांजलि अर्पित की और सेना की आठ मार्चिंग टुकडि़यों का निरीक्षण किया.
  • 15 जनवरी 2024 को  इस अवसर पर लखनऊ में पहली बार भारतीय सेना की केन्‍द्रीय कमान 76वीं सेना दिवस परेड आयोजित किया था. सूर्या कमान के नाम से जाने वाली इस कमान की परेड 11 गोरखा राइफल रेजिमेंटल केन्‍द्र में आयोजित हुई.
  • आजादी के बाद यह दूसरी बार है जब सेना दिवस दिल्ली के बाहर आयोजित किया गया. 75वां सेना दिवस का आयोजन बेंगलुरु में हुआ था.

14 जनवरी: फसल कटाई का त्‍योहार, मकर संक्रांति के अलग-अलग नाम

फसल कटाई का त्योहार मकर संक्रांति 14 जनवरी को देश के विभिन्न भागों में मनाया जाता है. यह पर्व ठंड की समाप्ति और जाड़े की फसलों की कटाई के बाद मनाया जाता है. मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने के अवसर पर मनाया जाता है. यह त्योहार देश के विभिन्न क्षेत्रों में कई नामों से जाना जाता है.

मकर संक्रांति के अलग-अलग नाम

  • तमिलनाडु — पोंगल
  • गुजरात — उत्‍तरायण
  • असम — भोगाली बीहू
  • पश्चिम बंगाल — पौष संक्रांति

इस दिन से सूर्य के उतरी गोलार्द्ध की ओर जाने के कारण ग्रीष्म ऋतु का प्रारम्भ होता है. सूर्य के प्रकाश में गर्मी और तपन बढ़ने लगती है. इसके फलस्वरूप प्राणियों में चेतना और कार्यशक्ति का विकास होता है.


14 जनवरी: भूतपूर्व सैनिक दिवस

प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को ‘भूतपूर्व सैनिक दिवस’ (Ex-servicemen’s Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान पैदा करना है.

देश के पहले सेना प्रमुख फील्‍ड मार्शल एवं आर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर केएम करियप्‍पा की उल्‍लेखनीय सेवाओं के स्‍मरण में यह दिवस मनाया जाता है. वे इसी दिन 1953 में भारतीय सेना में अपनी सेवा के बाद औपचारिक रूप से सेवानिवृत हुए थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त की नियुक्ति कानून पर रोक लगाने से इन्‍कार

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के चयन समिति से भारत के प्रधान न्‍यायाधीश को हटाए जाने संबंधी नए कानून पर रोक लगाने से इन्‍कार कर दिया है. नए कानून के अनुसार, मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त और अन्‍य निर्वाचन आयुक्‍तों की नियुक्ति प्रधानमंत्री, विपक्ष का नेता और एक केन्‍द्रीय मंत्री के चयन समिति की सिफारिश पर की जाएगी.

असम में BJP ने उत्‍तरी कछार पर्वतीय स्‍वायत्‍त परिषद का चुनाव

असम में भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तरी कछार पर्वतीय स्‍वायत्‍त परिषद का चुनाव फिर से जीत लिया है. अट्ठाइस सदस्‍यों वाली परिषद में भाजपा को 25 सीटें मिली हैं. शेष तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के पक्ष में गई है.

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ईरान यात्रा पर

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर 14-15 जनवरी को ईरान यात्रा पर हैं. वे ईरान के विदेश मंत्री डॉ. हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियां से मुलाकात कर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे. दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक सहयोग, क्नेक्टिविटी संबंधी पहल और लोगों के बीच संपर्क के मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा होगी.

सिकन्‍दराबाद में छठा अंतरराष्‍ट्रीय पतंग और मिष्‍ठान महोत्‍सव

तेलंगाना में, सिकन्‍दराबाद में 13 से 15 जनवरी तक छठा अंतरराष्‍ट्रीय पतंग और मिष्‍ठान महोत्‍सव आयोजित किया गया. इस महोत्‍सव में भारत के 50 प्रतिभागियों के साथ-साथ सोलह देशों के 37 पतंगबाजों ने भाग लिया.

प्रधानमंत्री ने आवास योजना के एक लाख लाभार्थियों को पहली किश्त जारी किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान ‘‘पीएम-जनमन’’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के एक लाख लाभार्थियों को पहली किश्त जारी किए. नवम्बर 2023 में, पीएम-जनमन की शुरूआत समाज के कमजोर जनजातीय समूहों के सामाजिक-आर्थिक उत्‍थान के लिए की गई थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
July 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जुलाई 2026

July 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जुलाई 2026

June 30, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-30 जून 2026

June 27, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-27 जून 2026

June 22, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 जून 2026

June 19, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 16-18 जून 2026

June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top