EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4-6 दिसम्बर 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव संपन्न

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा के लिए हाल ही में चुनाव कराए गए थे. इन चुनावों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया. मिजोरम विधानसभा में जेडपीएम को बहुमत मिला.

मुख्य बिन्दु

  • राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटों में से 199 सीटों के लिए चुनाव हुए थे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 115 सीटें, कांग्रेस ने 69 सीटें, भारत आदिवासी पार्टी ने 3 और बहुजन समाज पार्टी ने 2 सीटें और राष्ट्रीय लोक दल और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 1-1 सीटें जीती. आठ निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे.
  • चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंप दिया.
  • मध्य प्रदेश में कुल 220 सीटों में से सत्तारूढ़ भाजपा ने 163 सीटें जीतकर राज्य विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल किया. कांग्रेस ने 66 सीटों पर जीत हासिल की. 1 सीट अन्‍य के खाते में गई.
  • मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को अपना इस्तीफा दे दिया.  मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे.
  • छत्तीसगढ़ में कुल 90 सीटों में से भाजपा ने 54 सीटों पर जीत हासिल की. सत्तारूढ़ कांग्रेस को 35 सीटें मिली. चुनाव परिणाम के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री बघेल ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. विष्णुदेव साय नए मुख्यमंत्री होंगे.
  • तेलंगाना में कांग्रेस ने 119 में से 64 सीटों पर जीत हासिल की. सत्तारूढ़ बीआरएस को केवल 39 सीटें मिली हैं. भाजपा 8 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही. एआईएमआईएम ने 7 सीटें जीती. सीपीआई को 1 सीट मिली.
  • तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को अपना इस्तीफा दे दिया. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी अगले मुख्यमंत्री होंगे.
  • मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने पूर्ण बहुमत हासिल किया. चालीस सदस्‍यों की विधानसभा में उसे 27 सीटें मिली. मिज़ो नेशनल फ्रंट ने 10 भारतीय जनता पार्टी ने 2 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती. जेडपीएम के नेता लालदुहोमा शुक्रवार को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री होंगे.

तिरुवनंतपुरम में 5वां वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव आयोजित किया गया

केरल के तिरुवनंतपुरम में 1 से 5 दिसम्बर तक 5वां वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव (5th Global Ayurveda Festival) 2023 का आयोजन किया गया था. इस महोत्सव का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था. इसका विषय था- ‘स्वास्थ्य में उभरती चुनौतियां और एक पुनरुत्थान आयुर्वेद’. यह आयुर्वेद पर अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन था.

मुख्य बिन्दु

  • इस कार्यक्रम में 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया. यह सम्‍मेलन वैश्विक स्वास्थ्य चिंताओं को दूर करने में आयुर्वेद की प्रासंगिकता की बढ़ती मान्यता को उजागर करता है.
  • स्वास्थ्य सेवा में इसके प्रभाव का पता लगाने के लिए इस वैकल्पिक चिकित्सा के अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और उद्योग के प्रतिनिधि ने सम्‍मेलन में भाग लिया.
  • इसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन सहित अन्‍य प्रमुख व्‍यक्ति ने हिस्सा लिया.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से टी20 क्रिकेट श्रृंखला 4-1 से जीती

भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 5 मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला जीत ली. 3 दिसम्बर को बेंगलुरू में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराकर यह श्रृंखला 4-1 से जीत ली.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए. मेहमान टीम आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी. इस मैच में अक्षर पटेल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.


5 दिसंबर: विश्व मृदा दिवस, थाइलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किसानों और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है.

इस वर्ष यानी 2023 के विश्व मृदा दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘मिट्टी और पानी, जीवन का स्रोत’ (Soil and water, a source of life) है.

थाइलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज (Bhumibol Adulyadej) के जन्मदिन को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है. भूमिबोल 70 सालों तक थाइलैंड के राजा रहे थे.


5 दिसंबर: अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस

प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) मनाया जाता है. यह दिवस स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सभी स्तरों पर परिवर्तन करने में लोगों की भागीदारी के सम्मान के रूप में मनाया जाता है.

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर स्वयंसेवकों की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करना है. ऐसे में दुनिया के सभी देशों को स्वयंसेवकों के योगदान के बारे में याद दिलाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2023 के अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘सामूहिक कार्रवाई की शक्ति: यदि हर कोई ऐसा करता’ (he power of collective action: if everyone did) है.


4 दिसंबर: भारतीय नौसेना दिवस, प्रधानमंत्री सिंधुदुर्ग में मुख्‍य अतिथि

प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भारतीय नौसेना की उपलब्धियों और महत्त्वपूर्ण भूमिका की ओर ध्‍यान आकर्षित करना है.

इस वर्ष यानी 2023 के भारतीय नौसेना दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘समुद्री क्षेत्र में परिचालन दक्षता, तत्परता और मिशन उपलब्धि’ (Operational Efficiency, Readiness, and Mission Accomplishment in the Maritime Domain) है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्‍ट्र के सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस में आज मुख्‍य अतिथि थे.

भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध (ऑपरेशन ट्राइडेंट) में भारत की विजय का जश्न मनाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. पाकिस्तानी सेना ने 3 दिसंबर को हमारे हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला किया था. इस हमले ने 1971 के युद्ध की शुरुआत की थी.


6 दिसंबर 2023: महापरिनिर्वाण दिवस, डॉ भीमराव अम्बेडकर की 67वीं पुण्यतिथि

6 दिसम्बर 2023 को भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 67वीं पुण्यतिथि थी. वर्ष 1956 में इसी दिन डॉ अम्बेडकर का निधन हुआ था.

उनकी पुण्यतिथि को प्रतिवर्ष ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ (Mahaparinirvan Diwas) के रुप में मनाया जाता है और बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी जाती है. 1990 में बाबा साहेब आम्‍बेडकर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था.

डॉक्टर आम्‍बेडकर न्यायवादी, अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक थे. उन्होंने दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया. भारत के स्वतंत्र होने के बाद नई सरकार में वह कानून एवं न्याय मंत्री बनाये गये थे. उन्हें संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

17वीं लोकसभा का आखिरी पूर्ण सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसम्बर को शुरू हुआ. यह सत्र इस महीने की 22 तारीख तक चलेगा. इस सत्र के दौरान कुल 19 विधेयक लाए जाने हैं. यह सत्र 17वीं लोकसभा का आखिरी पूर्ण सत्र होगाI

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था विश्‍व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी

वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्‍टैंडर्स एंड पूअर्स ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वर्ष 2030 तक विश्‍व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी. भारतीय अर्थव्यवस्था अगले तीन वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी, जिसमें GDP की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अनुमानित 6.4 प्रतिशत से बढकर वर्ष 2026 तक 7 प्रतिशत तक हो जाएगी.

वॉलीबॉल विश्व चैम्पियनशिप आज से बेंगलुरु में शुरू

एफआईवीबी पुरुष क्लब वॉलीबॉल विश्व चैम्पियनशिप 6 दिसम्बर से बेंगलुरु में शुरू खेल जा रहा है. यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है. पांच दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में छह टीमें शामिल होंगी.

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम नई दिल्ली में आयोजित किया गया

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 5 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. इसका आयोजन इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने किया था. कार्यक्रम का विषय था- ‘भारत के डिजिटल एजेंडे को समायोजित करते हुए आगे बढ़ना’.

नई दिल्‍ली में वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्‍मेलन

नई दिल्‍ली में 4 दिसम्बर को वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था. सम्मेलन में उत्‍तरदायी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर मुख्य रूप से विचार-विमर्श हुआ. सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा कि प्रौद्योगिकी भारत की विदेश नीति में अग्रणी स्‍थान पर है.

नई दिल्ली में तीसरा ग्लोबल बायो-इंडिया सम्‍मेलन

नई दिल्ली में 4 दिसम्बर को तीसरा ग्लोबल बायो-इंडिया सम्मेलन आयोजित किया गया था. सम्मेलन का उद्घाटन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया था. उन्होंने कहा कि भारत की जैव अर्थव्यवस्था वर्ष 2014 में लगभग दस अरब डॉलर की थी और इस वित्तीय वर्ष में इसके 150 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top