EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16-18 दिसम्बर 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने हाई-स्पीड फ्लाइंग विंग UAV का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

भारत ने 15 दिसम्बर को हाई-स्पीड फ्लाइंग विंग (High Speed Flying Wing) UAV का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (Aeronautical Test Range ATR) से किया था.

मुख्य बिन्दु

  • इस परीक्षण के बाद भारत भी उन देशों के क्लब में शामिल हो गया है, जिन्होंने फ्लाइंग विंग कॉन्फ़िगरेशन (Flying wing configuration) को कंट्रोल करने में महारत हासिल कर ली है.
  • इस परीक्षण में डीआरडीओ ने ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर (Autonomous Flying Wing Technology Demonstrator) का प्रयोग कर स्वदेशी हाई-स्पीड फ्लाइंग विंग यूएवी को सफलतापूर्वक उड़ाया.
  • इस स्वदेशी हाई-स्पीड फ्लाइंग विंग यूएवी, एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता को दिखाता है. इसकी खासियत है कि इसे हल्के कार्बन प्रीप्रेग से बनाया गया है.

आकाश प्रणाली का परीक्षण, एक साथ चार लक्ष्‍यों को नष्ट करने वाला पहला देश बना

भारत ने 17 दिसम्बर को आकाश हथियार प्रणाली (Akash Weapon System) का सफल परीक्षा किया था. DRDO ने यह परीक्षण भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित अस्त्रशक्ति 2023 अभ्यास कार्यक्रम के दौरान किया था. अस्त्रशक्ति 2023 अभ्यास का आयोजन आंध्र प्रदेश के सूर्यलंका वायु सेना स्टेशन पर हुआ था.

मुख्य बिन्दु

  • इस परीक्षण में आकाश हथियार प्रणाली के जरिए 30 किमी की रेंज पर 4 लक्ष्यों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया. भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने सिंगल फायरिंग यूनिट के जरिए एक साथ 4 लक्ष्‍यों को नष्ट किया हो.
  • आकाश हथियार प्रणाली को फायरिंग लेवल रडार, फायरिंग कंट्रोल सेंटर और दो आकाश एयरफोर्स लॉन्च के साथ तैनात किया गया. इन लॉन्चर्स में 5 मिसाइलें लगी हुई थीं.
  • आकाश हथियार प्रणाली सिस्टम स्वदेशी है. इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है. पिछले ही दशक में इसे आर्मी और वायुसेना में तैनात किया गया है.
  • वर्तमान में जिस सिस्टम से इसकी फायरिंग की गई, उसका रिपीट ऑर्डर सितंबर 2019 में वायुसेना की तरफ से दिया गया था. डीआरडीओ लगातार इसे अपग्रेड कर आधुनिक बना रहा है.
  • इससे पहले डीआरडीओ ने स्वदेशी हाई-स्पीड फ्लाइंग यूएवी, ऑटोनोमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का सफल परीक्षण किया था.

उत्‍तराखण्‍ड में भारत की पहली जाइरोकॉप्‍टर सेवा शुरू

उत्तराखंड पर्यटन ने पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारत का पहला जायरोकॉप्टर सेवा शुरू किया है. 16 दिसम्बर को सफल परीक्षण के बाद इसे लॉन्च किया गया.

मुख्य बिन्दु

  • इसकी मदद से पर्यटकों को उत्तराखंड की खूबसूरती देखने के साथ-साथ हिमालय एयर सफारी का आनंद लेने का मौका मिलेगा.
  • राज्य सरकार द्वारा इस यात्रा के लिए जर्मनी से जायरोकॉप्टर खरीद कर बुलवाएं गए हैं. वहीं योजना की शुरुआत नागरिक उड्डयन विभाग और जिला अधिकारियों के सहयोग से शुरू की गई है.
  • आने वाले समय में योजना में विस्तार करते हुए विशेष हवाई पट्टियां विकसित करने की योजना बनाई जा रही है.

ओमान के सुल्‍तान हैथम बिन तारिक़ की भारत यात्रा

ओमान के सुल्‍तान हैथम बिन तारिक़ 15 से 17 दिसम्बर तक भारत की यात्रा पर थे. उनकी यह पहली भारत यात्रा थी. ओमान के सुल्‍तान हैथम बिन तारिक़ ने 16 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई थी.

मुख्य बिन्दु

  • दोनों नेताओं की इस वार्ता में भारत-ओमान सामरिक संबंधों को गति देने और व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया. वार्ता में 10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दृष्टिकोण पत्र स्वीकार किया गया.
  • श्री मोदी और श्री तारिक ने हमास-इस्राइल संघर्ष से उत्पन्न स्थिति, आतंकवाद की चुनौतियों और फिलिस्तीन मुद्दे के द्वि-राष्ट्र समाधान के लिए कोशिश करने पर भी विचार-विमर्श किया.
  • दोनों पक्षों ने करीब ढाई हजार करोड़ रुपये के ओमान-भारत संयुक्त निवेश कोष के तीसरे हिस्से की भी घोषणा की. इस राशि का उपयोग भारतीय अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में निवेश के लिए किया जाएगा.

कुवैत के अमीर शेख नवाफ के सम्मान में भारत में एक दिन का राजकीय शोक

भारत ने कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के सम्मान में 17 दिसम्बर को देशभर में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

मुख्य बिन्दु

  • गृह मंत्रालय के अनुसार पूरे देश में भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और आज सरकारी स्तर पर मनोरंजन के कोई कार्यक्रम नहीं होंगे.
  • कुवैत के अमीर शेख नवाफ का 16 दिसम्बर को निधन हो गया था. वे 86 वर्ष के थे.
  • कुवैत के शहजादे शेख मेशल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबह को देश का अगला अमीर घोषित किया गया है.
  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जाबिर अल-सबाह से मुलाकात की और पूर्व अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जाबिर अल-सबाह के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया.

प्रथम ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स’ नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया

प्रथम ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स’ (Khelo India Para Games) 2023 दिल्‍ली में 10 से 17 दिसम्बर तक आयोजित किया गया था. इस आयोजन में देशभर के लगभग 1450 पैरा एथलीटों ने भागीदारी की थी. इन खेलों में 32 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के एथलीटों ने भागीदारी की.

मुख्य बिन्दु

  • पैरा गेम्स में शामिल खिलाड़ी 7 प्रतियोगिताओं एथलैटिक्स, निशानेबाजी, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन टेबलटेनिस और भारोत्तोलन के लिए प्रतिस्पर्धा किए.
  • हरियाणा ने 40 स्‍वर्ण, 49 रजत और 26 कांस्‍य पदक सहित 105 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया.
  • उत्‍तर प्रदेश 25 स्‍वर्ण, 23 रजत और 14 कांस्‍य पदक सहित 62 पदक जीतकर दूसरे स्‍थान पर रहा. जबकि तमिलनाडु 20 स्‍पर्ण, 8 रजत और 14 कांस्‍य पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा.

16 दिसम्बर: विजय दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 16 दिसम्बर को भारत और बांग्लादेश में विजय दिवस (Vijay Diwas) मनाया जाता है. यह दिवस वर्ष 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है. इस वर्ष 16 दिसम्बर 2023 को विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ थी.

बंगलादेश भी इस दिन विजय दिवस के रूप में मनाती

  • भारत की पाकिस्तान पर इस जीत के बाद ही पूर्वी पाकिस्तान को अलग कर बांग्लादेश बनाया गया था. बंगलादेश भी इस दिन विजय दिवस (बिजॉय दिबॉश) के रूप में मनाती है.
  • पाकिस्‍तानी सेना के आत्‍मसमर्पण के साथ ही मुक्ति संग्राम का अंत और बंगलादेश का निर्माण हुआ था. 13 दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के आगे पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े. आज़ादी की ये लड़ाई इतिहास में मुक्ति संग्राम के नाम से दर्ज है.
  • 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी. इस युद्ध में पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण किया था. इस युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

तालिबान प्रशासन के खिलाफ UN मिशन को एक और साल के लिए बढ़ाया गया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान प्रशासन के खिलाफ निगरानी दल के मिशन को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है. सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने प्रस्ताव 2716 को मंजूरी दे दी. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत ने तालिबान के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने को अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा के लिए समर्थन के रूप में माना है.

खेलो इंडिया गेम्‍स तमिलनाडु में आयोजित किए जाएंगें

खेलो इंडिया गेम्‍स तमिलनाडु में 19 से 31 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगें. इन खेलों का आयोजन चैन्‍नई, कोयम्‍बतूर, मदुरै और त्रिची में होगा. खेलों में साढे पांच हजार से ज्‍यादा खिलाडियों के शामिल होने की संभावना है.

2040 तक भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था 100 अरब डॉलर की होने का अनुमान

केंद्रीय मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि चालू वित्‍त वर्ष के नौ महीनों के दौरान देश में अंतरिक्ष क्षेत्र के स्‍टार्टअप ने निजी क्षेत्र का दस अरब रुपए से अधिक का निवेश आकर्षित किया है. उन्होंने कहा कि आर्थर डी. लिटिल रिपोर्ट के अनुसार 2040 तक भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था 100 अरब डॉलर की होने का अनुमान है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top