EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1-3 नवंबर 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत और बांग्‍लादेश ने तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

भारत और बांग्‍लादेश ने 1 नवंबर को तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था. यह उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए संयुक्‍त रूप से किया था.

ये परियोजनाएं भारत की सहायता से लागू की जा रही हैं. इनमें अखोरा-अगरतला सीमा पार रेल संपर्क, खुलना- मोंगला- बंदरगाह रेल लाइन और मैत्री सुपर थर्मल पावर प्‍लांट की दूसरी यूनिट, शामिल है.

ये परियोजनाएं बांग्‍लादेश-भारत मैत्री बिजली कंपनी लिमिटेड द्वारा लागू की जा रही है. इस संयुक्‍त उद्यम कंपनी में भारत की एनटीपीसी लिमिटेड और बांग्‍लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड की समान हिस्‍सेदारी है.

इन परियोजनाओं से क्षेत्र में संचार और ऊर्जा सुरक्षा को बढावा मिलेगा.


भारत में सड़क दुर्घटनाओं पर सड़़क परिहवन मंत्रालय की रिपोर्ट

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 1 नवंबर को ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएँ- 2022’ शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी. इस रिपोर्ट में भारत में सड़क दुर्घटनाओं और इससे होने वाली मृत्यु से संबंधित मामलों पर प्रकाश डालती है.

भारत में सड़क दुर्घटनाएँ- 2022: मुख्य बिन्दु

  • साल 2022 में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में दिल्ली में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं. इसके बाद इंदौर और जबलपुर का स्थान है.
  • 2022 में 10 लाख की आबादी वाले 50 शहरों में कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 46.37 प्रतिशत दुर्घटनाएं इन 10 शहरों में हुई. दिल्ली में 5,652 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद इंदौर (4,680), जबलपुर (4,046), बंगलूरू (3,822), चेन्नई (3,452), भोपाल (3,313), मल्लापुरम (2,991), जयपुर (2,687), हैदराबाद (2,516) और कोच्चि (2,432) दर्ज किए गए.
  • 2021 की तुलना में 2022 में चेन्नई, धनबाद, लुधियाना, मुंबई, पटना और विजाग को छोड़कर सभी 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.
  • 2022 में, सड़क दुर्घटना में लगभग 68 प्रतिशत मौतें ग्रामीण क्षेत्रों में हुईं, जबकि शहरी क्षेत्रों में ऐसी 32 प्रतिशत मौतें हुईं.
  • प्रति लाख जनसंख्या पर दुर्घटनाओं की संख्या 2021 में 30.3 से बढ़कर 2022 में 33.5 हो गई. जिसमें कहा गया है कि 2022 में 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,68,491 लोगों की जान चली गई.
  • सड़क दुर्घटनाओं के कारण सबसे अधिक मौतें उत्तर प्रदेश (13.4%) में हुईं, उसके बाद तमिलनाडु (10.6%) का स्थान रहा. लक्षित हस्तक्षेपों के लिये राज्य-विशिष्ट रुझानों को समझना आवश्यक है.

एशियाई पैरा खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,  29 स्वर्ण सहित कुल 111 पदक जीते

भारत ने एशियाई पैरा खेलों (Asian Para Games) 2023 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. इन खेलों का आयोजन चीन के हांगझोउ में 22 से 28 अकतूबर तक किया गया था.

एशियाई पैरा खेल 2023: मुख्य बिन्दु

  • इन खेलों में भारत ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य पदक सहित कुल 111 पदक जीते. भारत ने पदक तालिका के आधार पर वर्ष 2018 में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की तुलना में 54 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है.
  • पदक तालिका में भारत, चीन (521 पदक: 214 स्वर्ण, 167 रजत, 140 कांस्य), ईरान (44 स्वर्ण, 46 रजत, 41 कांस्य), जापान (42 स्वर्ण, 49 रन, 59 कांस्य) और कोरिया (30 स्वर्ण, 33 रजत, 40 कांस्य) के बाद पांचवें स्थान पर रहा.
  • पदक तालिका में भारत, चीन (521 पदक: 214 स्वर्ण, 167 रजत, 140 कांस्य), ईरान (44 स्वर्ण, 46 रजत, 41 कांस्य), जापान (42 स्वर्ण, 49 रन, 59 कांस्य) और कोरिया (30 स्वर्ण, 33 रजत, 40 कांस्य) से नीचे पांचवें स्थान पर रहा.
  • इससे पहले 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते थे. भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा था. चीन ने 521 पदक (214 स्वर्ण, 167 रजत और 140 कांस्य) जीते जबकि ईरान ने 44 स्वर्ण, 46 रजत और 41 कांस्य अपने नाम किये. जापान तीसरे और कोरिया चौथे स्थान पर रहा था.
  • पहले पैरा एशियाई खेल 2010 में ग्वांग्झू में हुए थे जिसमें भारत 14 पदक जीतकर 15वें स्थान पर रहा था. इसके बाद 2014 में भारत 15वें और 2018 में 9वें स्थान पर रहा था. भारत ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार 100 से अधिक (101) पदक जीते थे.
  • भारतीय खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 55 पदक एथलेटिक्स में पाये जबकि बैडमिंटन खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण समेत 21 पदक जीते. शतरंज में 8 और तीरंदाजी में 7 पदक मिले जबकि निशानेबाजों ने 6 पदक जीते.

1 नवंबर: मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, केरल, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, केरल, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ अपना स्थापना दिवस मनाते हैं. इन सभी राज्यों का गठन 1 नवंबर को ही हुआ था.

मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था. इसके गठन से पहले यह मध्य भारत में आता था. मध्य भारत प्रांत की उस समय दो राजधानियां थीं. ग्वालियर शीतकालीन राजधानी और इंदौर ग्रीष्मकालीन राजधानी थी.

मध्‍यप्रदेश के अस्तित्‍व में आने के साथ ही भोपाल को राजधानी बना दिया गया. डॉ. पटटाभि सीतारामैया मध्यप्रदेश के पहले राज्यपाल बने जबकि पंडित रविशंकर शुक्ल को पहला मुख्यमंत्री बनाया गया. पढ़ें पूरा आलेख…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीलंका की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 1 से 3 नवंबर तक श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर हैं. इस दौरान महत्‍वपूर्ण वार्ताएं और राजनयिक विचार-विमर्श होंगे. वे श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के आगमन के दो सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्रीलंका सरकार द्वारा आयोजित ‘नाम टू हंड्रेड’ सम्‍मेलन को संबोधित करेंगी.

शिक्षा मंत्री संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 1 से 3 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर हैं. इस यात्रा से शिक्षा और कौशल पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित दोनों देशों के संबंधों को बढ़ावा मिलेगा. यात्रा के दौरान, वह कई प्रमुख मंत्रियों, अधिकारियों, शिक्षाविदों, भारतीय प्रवासियों और व्यापार प्रमुखों से मुलाकात करेंगे.

नई दिल्‍ली में वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2023 प्रदर्शनी का आयोजन

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 3 से 5 नवंबर तक वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2023 प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय कर रहा है. इसका लक्ष्‍य विश्‍व को भारत की समृ‍द्ध भोजन संस्‍कृति से परिचित करना है.

अक्तूबर में जीएसटी संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये

इस वर्ष अक्टूबर माह में माल और सेवा कर (GST) संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है. कुल राजस्व में से केंद्रीय GST 30.72 हजार करोड़ रुपये, राज्य GST की हिस्‍सेदारी 38.17 हजार करोड़ रुपये, एकीकृत GST 91.32 करोड़ रुपये और उपकर 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा है.

भूटान नरेश अधिकारिक यात्रा पर आज भारत आएंगे

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 3-10 नवंबर तक भारत की अधिकारिक यात्रा पर हैं. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री और केन्‍द्र सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारियों से भेंट करेंगे. भूटान नरेश असम और महाराष्ट्र का भी दौरा करेंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top