EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25-27 नवंबर 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत में अफगानिस्तान का दूतावास स्थायी तौर पर बंद हुआ

अफगानिस्तान ने 23 नवंबर 2023 से नई दिल्ली स्थित अपने दूतावास को स्थायी तौर पर बंद कर दिया। नई दिल्ली में अफगानिस्तान दूतावास का परिचालन 30 सितंबर 2023 से बंद था। अफगानिस्तान सरकार का कहना है कि उन्हें भारत सरकार से सहयोग नहीं मिल सका, जिसके बाद दूतावास बंद करने का फैसला किया गया।

मुख्य बिन्दु

  • अफगानिस्तान ने कहा है कि विएना कन्वेंशन 1961 के मुताबिक भारत सरकार से मांग की गई है कि अफगानिस्तान के दूतावास की संपत्ति, बैंक अकाउंट, वाहनों और अन्य संपत्तियों की कस्टडी उन्हें दी जाए। अफगानिस्तान ने मिशन के बैंक खातों में रखे करीब पांच लाख डॉलर की रकम पर भी दावा किया है।
  • अफगानिस्तान ने जारी बयान में कहा है कि बीते दो साल तीन महीने में भारत में अफगानी लोगों की संख्या में काफी कमी आई है और अगस्त 2021 की तुलना में यह आंकड़ा आधा रह गया है. इस दौरान बेहद कम संख्या में नए वीजा जारी किए गए हैं।
  • भारत में अफगानिस्तान के इंचार्ज एंबेसडर फरीद मामुंदजई थे लेकिन उनकी नियुक्ति अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी से पहले हुई थी।
  • मामुंदजई ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद उन्हें कोई समर्थन या कूटनीतिक मदद नहीं दी गई। इसके चलते वह अपना काम नहीं कर पा रहे थे।
  • वहीं आरोप लगा कि मामुंदजई भारत सरकार और तालिबान सरकार के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे थे। आखिरकार बीती 30 सितंबर को अफगानिस्तान दूतावास का भारत में परिचालन बंद हो गया.

मलेशिया ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा की आवश्यकता समाप्त किया

मलेशिया में 1 दिसंबर 2023 से देश में आने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है. अब मलेशिया में भारतीय नागरिक 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं.

मुख्य बिन्दु

  • प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने 26 नवंबर को पुत्राजय में पीपुल्स जस्टिस पार्टी की वार्षिक बैठक में यह घोषणा की.
  • भारत के साथ साथ चीन के नागरिकों को भी 1 दिसंबर से मलेशिया में 30 दिनों तक वीजा मुक्त प्रवेश करने की अनुमति होगी.
  • मलेशिया ने आर्थिक वृद्धि बढ़ाने की दृष्टि से अतिरिक्त पर्यटकों के आगमन को बढावा देने के लिए यह कदम उठाया है.
  • इससे पहले श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देश भी भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान कर चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को बंगलूरू में स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरी थी. इससे पहले उन्होंने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में विनिर्माण सुविधाओं की समीक्षा भी की थी. प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि कैसे सरकार ने भारत में तेजस के निर्माण व निर्यात को बढ़ावा दिया है.

मुख्य बिन्दु

  • रक्षा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने में मोदी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं. इसके तहत एचएएल को 36,468 करोड़ रुपये में 87 एलसीए, एमके-1ए तेजस लड़ाकू विमानों का ऑर्डर मिला है. इनकी आपूर्ति फरवरी 2024 में शुरू होने की उम्मीद है.
  • इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि 2022-23 में भारत का रक्षा निर्यात 15,920 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. राजनाथ ने इसे उल्लेखनीय उपलब्धि बताया था.
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके साथ ही वे एक स्वदेशी डिजाइन और विकसित फाइटर जेट पर उड़ान भरने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2019 में बेंगलुरु स्थित एचएएल हवाईअड्डे से तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी. वे स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने थे.
  • अमेरिका की रक्षा क्षेत्र में दिग्गज कंपनी जीई एयरोस्पेस ने प्रधानमंत्री मोदी की हलिया अमेरिका यात्रा के दौरान एमके-2-तेजस के लिए साझा रूप से इंजन बनाने के लिए एचएएल से समझौता भी किया है.
  • एक स्वदेशी डिजाइन और विकसित विमान तेजस वर्तमान में एक जीई 404 इंजन द्वारा संचालित है, जिसे एलसीए एमके II के लिए जीई 414 इंजन में अपग्रेड किया जाएगा.
  • इसे जीई इंजन के साथ 80% प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) व्यवस्था के साथ भारत में निर्मित किया जाएगा.

आयरिश लेखक पॉल लिंच को 2023 का बुकर पुरस्कार दिया गया

आयरिश लेखक पॉल लिंच को 2023 का बुकर पुरस्कार दिया गया है. लंदन में आयोजित एक समारोह में उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

मुख्य बिन्दु

  • पॉल लिंच को यह पुरस्कार अपने उपन्यास ‘प्रोफिट सॉन्ग’ के लिए दिया गया है. उन्होंने लंदन स्थित भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू के पहले उपन्यास ‘वेस्टर्न लेन’ को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता.
  • 46 वर्षीय लिंच के उपन्यास ‘प्रोफिट सॉन्ग’  में अधिनायकवाद की चपेट में आए आयरलैंड के बारे में बताया गया है.
  • पॉल लिंच बुकर पुरस्कार जीतने वाले पांचवें आयरिश लेखक हैं. वह आयरलैंड के संडे ट्रिब्यून अखबार के मुख्य फिल्म समीक्षक रह चुके हैं.
  • बुकर पुरस्‍कार: एक दृष्टि
  • बुकर पुरस्‍कार का पूरा नाम ‘मैन बुकर पुरस्कार फ़ॉर फ़िक्शन’ (Man Booker Prize for Fiction) है. इसकी स्थापना सन् 1969 में इंगलैंड की बुकर मैकोनल कंपनी द्वारा की गई थी.
  • राष्ट्रकुल (कॉमनवैल्थ) या आयरलैंड के नागरिक द्वारा लिखे गए मौलिक अंग्रेजी उपन्यास के लिए यह हर वर्ष दिया जाता है.
  • यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से अलग है. अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार उपन्यास का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करने के लिए दिया जाता है .
  • इस पुरस्कार विजेता को 50,000 पाउंड की इनाम राशि प्रदान की जाती है. नियमों के अनुसार यह ईनाम राशि लेखक और अनुवादक के बीच बराबर-बराबर बांटी जाती है.
  • पहला बुकर पुरस्कार इंगलैंड के उपन्यासकार पी एच नेवई (P. H. Newby) को ‘Something to Answer For’ के लिए दिया गया था.

बुकर पुरस्‍कार पाने वाले भारतीय: एक दृष्टि

लेखकउपन्यासवर्ष
1. वी एस नाइपॉलइन ए फ़्री स्टेट1971
2. सलमान रश्दीमिडनाइट्स चिल्ड्रेन1981
3. अरुंधति रायद गॉड ऑफ़ स्माल थिंग्स1997
4. किरण देसाईद इनहैरिटैंस ऑफ लॉस2006
5. अरविन्द अडिगद व्हाइट टाइगर2008
6. गीतांजलि श्रीरेत समाधि2022

9-25 नवंबर: विश्व धरोहर सप्ताह

प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर से 25 नवंबर तक के सप्ताह को विश्व धरोहर सप्ताह (World Heritage Week) के रूप में मनाया जाता है. यह सप्ताह सांस्कृतिक धरोहरों और स्मारकों के संरक्षण और सुरक्षा के बारे में लोगों को प्रोत्साहित करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

यह सप्ताह यूनेस्को और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा मनाया जाता है. भारत में विश्व धरोहर सप्ताह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा मनाया जाता है.


26 नवम्बर: राष्ट्रीय दुग्ध दिवस, वर्गीज कुरियन का जन्मदिन

प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को भारत में ‘राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ (National Milk Day) मनाया जाता है. यह दिवस ‘श्वेत क्रांति’ के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्मदिन के अबसर पर मनाया जाता है. 26 नवंबर 2023 को डॉ. वर्गीज़ कुरियन की 102वीं जयंती थी.

किसी व्यक्ति के जीवन में दूध के महत्व को बताने के उद्देश्य यह दिवस मनाया जाता है. पहली बार यह दिवस इंडियन डेयरी एसोसिएशन (IDA) द्वारा 26 नवंबर, 2014 को मनाया गया था.

इसके साथ-साथ प्रत्येक वर्ष 1 जून को विश्‍व दुग्ध दिवस (World Milk Day) भी मनाया जाता है.


25 नवंबर: अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष 25 नवम्बर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Violence Against Women) मनाया जाता है. यह दिवस महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2023. में अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘एकजुट! महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए सक्रियता’ (UNITE! Activism to end violence against women and girls) है.


26 नवम्बर 2023: संविधान दिवस, भारतीय संविधान की 74वीं वर्षगांठ

  • प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ (Constitution Day) के रूप में मनाया जाता है. संविधान सभा द्वारा 1949 में इसी दिन भारतीय संविधान को मंजूरी दी गयी और 26
  • जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था. इस वर्ष यानी 2023 में हमारे संविधान को अंगीकार किए जाने की 74वीं वर्षगांठ है.
  • संविधान दिवस को संविधान निर्माता डॉं. भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है. डॉं. अंबेडकर संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे.
  • भारत सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा 19 नवंबर 2015 को की थी. प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में बीआर अम्बेडकर की ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी मेमोरियल’ की आधारशिला रखने के दौरान इसकी घोषणा की थी.
  • बीआर अम्बेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार संविधान दिवस मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

रॉबर्ट शेटकिंटोंग मोजाम्बिक गणराज्य में भारत के नये उच्चायुक्त

श्री रॉबर्ट शेटकिंटोंग मोजाम्बिक गणराज्य में भारत के नये उच्चायुक्त होंगे. 2001 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री शेटकिंटोंग इस समय 2020 से इथियोपिया में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं.

राष्ट्रपति ओडिसा पहुंचेंगी दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26-27 नवंबर को ओडिसा दौरे पर हैं. वे पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा आयोजित बोइता बंदना समारोह में शामिल होंगी. राष्‍ट्रपति वर्चुअल माध्यम से मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का उद्घाटन भी करेंगी.

दुबई में विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन

दुबई में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में भाग लेने  30 नवंबर से दो दिन के लिए दुबई जाएंगे. संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन – (UNFCCC) के अंतर्गत कॉप-28 का यह सम्मेलन संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है.

भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला ने आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीता

भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला ने आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल्स 2023 में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. इस प्रतियोगिता का आयोजन दोहा (लुसैल शूटिंग रेंज में), कतर में किया जा रहा है. अनीश भानवाला ने तीसरे स्थान के लिए 35 में से 27 अंक बनाए.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top