EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19-21 नवंबर 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

क्रिकेट विश्वकप 2023 का समापन, भारत उपविजेता बना

क्रिकेट विश्वकप 2023 का 19 नवंबर को समापन हो गया. यह विश्वकप भारत की मेजबानी में 5 अकतूबर को शुरू हुआ था. भारत इस विश्वकप में उपविजेता रहा. ऑस्‍ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को पराजित कर छठी बार विश्‍व चैम्पियन बना.

क्रिकेट विश्वकप 2023: मुख्य बिन्दु

  • फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था.  241 रनों के लक्ष्य के जवाब में  ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत लगातार 10 मैच जीतकर विश्व कप फाइनल में पहुंचा था.
  • फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने 137 रन बनाये और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया.
  • भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पुरस्कार दिया गया. कोहली ने 11 पारियों में कुल 765 रन बनाए हैं जो विश्व कप के एक संस्करण में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं.
  • मोहम्मद शमी 24 विकेट के साथ 2023 वनडे विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
  • 2023 विश्व कप का आधिकारिक थीम गीत ‘दिल जश्न बोले’ था. इस थीम गीत में बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणवीर सिंह और धनश्री वर्मा हैं. इसे स्टार म्यूजीशियन प्रीतम, नकाश अजीज, श्रीरामा चंद्र अमित मिश्रा, जोनिता गांधी, अकासा और चरन ने गाया है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरी टू प्लस टू वार्ता आयोजित की गई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता (India-Australia Two plus Two Dialogue) 20 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया टू प्लस टू वार्ता 2023: मुख्य बिन्दु

  • दोनों देशों के बीच यह दूसरी टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता थी. पहली वार्ता सितम्बर-2021 में नई दिल्ली में हुई थी.
  • इस वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस और विदेश मंत्री पेनी वॉंग के साथ की थी.
  • वार्ता में मंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंध सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की. इनमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध प्रगाढ़ करना शामिल थे.
  • दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. बहुपक्षीय सहयोग सुदृढ़ करने की प्राथमिकताओं पर भी बातचीत हुई. भारत ने हिंद-प्रशांत, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया और यूक्रेन के घटनाक्रमों पर दृष्टिकोण साझा किए.

21 नवम्बर को विश्व टेलीविजन दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 21 नवम्बर को ‘विश्व टेलीविजन दिवस’ (World Television Day) मनाया जाता है. यह दिवस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विविधता के स्तंभ का जश्न मनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

मुख्य बिन्दु

  • संयुक्त राष्ट्र ने विश्व टेलीविजन दिवस मनाये जाने की शुरुआत 1996 में की थी. पहला विश्व टेलीविजन दिवस 21 नवंबर 1997 को मनाया गया था.
  • टेलीविजन के आविष्कारक जॉन लोगी बेयर्ड थे. बेयर्ड ने वर्ष 1924 में बक्से, बिस्किट के टिन, सिलाई की सुई, कार्ड और बिजली के पंखे से मोटर का इस्तेमाल कर पहला टेलीविजन बनाया था. टेलीविजन के रिमोट कंट्रोल का आविष्कार 1950 में यूजीन पोली ने किया था. मार्च 1954 में वेस्टिंगहाउस ने पहला कलर टीवी सेट बनाया.

विश्व टेलीविजन दिवस 2023 की थीम

संयुक्त राष्ट्र ने इस बार के विश्व टेलीविजन दिवस का थीम ‘पहुंच’ (Accessibility) घोषित किया गया है,जो टेलीविजन की उपलब्धता को हर व्यक्ति के लिए सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता पर जोर देता है.


20 नवंबर: विश्व बाल दिवस

प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस (World Children’s Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों के बीच जागरूकता और बच्चों के कल्याण के लिए काम करना है.

इस वर्ष यानी विश्व बाल दिवस 2023 की थीम: ‘हर बच्चे के लिए, हर अधिकार के लिए!’ (ForEveryChild, Every Right!) है.

भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है

भारत में बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन यानी 14 नवंबर को मनाया जाता है. पंडित नेहरू बच्चों को बेहद प्यार करते थे और यही कारण है कि बाल दिवस उनकी जयंती के मौके पर मनाया जाता है.


19 नवंबर: विश्‍व शौचालय दिवस

प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर को विश्‍व शौचालय दिवस (World Toilet Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मानाने का उद्देश्य शौचालय को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना और स्‍वच्‍छता को वैश्विक विकास की प्राथमिकता बनाना है.

इस वर्ष यानी 2023 में विश्‍व शौचालय दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘तेजी से बदलाव’ (accelerating change) है.

मानव मल से जानलेवा बीमारियां फैलती हैं और इसके लिए शौचालय का प्रयोग जरूरी है. WHO की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में लगभग 360 करोड़ लोग टॉयलेट से वंचित हैं. इसे देखते हुए समावेशी विकास के लक्ष्‍यों के तहत वर्ष 2030 तक हर घर में शौचालय का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओडिसा यात्रा

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिसा के बारीपदा में अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ के 36वें वार्षिक सम्‍मेलन और साहित्‍य महोत्‍सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी. राष्‍ट्रपति ओडिसा के बुरला में वीर सुरेन्‍द्र साई प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

54वां अतंराष्‍ट्रीय भारतीय फिल्‍म महोत्‍सव

54वां अतंराष्‍ट्रीय भारतीय फिल्‍म महोत्‍सव 20 नवंबर को गोवा में आरंभ होगा. उद्घाटन समारोह शाम को बम्‍बोलिम में श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी इन्‍डोर स्‍टेडियम में होगा. इस वर्ष के महोत्‍सव में ब्रिटिश फिल्‍म कैचिंग डस्‍ट पहली और अमरीका की फेदरवेट अंतिम फिल्‍म होगी.

अहमदाबाद की साइंस सिटी में ग्‍लोबल फिशरीज कान्‍फ्रेंस इंडिया

अहमदाबाद की साइंस सिटी में 21-22 नवंबर को ग्‍लोबल फिशरीज कान्‍फ्रेंस इंडिया 2023 आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्घाटन केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने किया. सम्मेलन में विभिन्न हितधारकों को एक ही मंच पर लाने की उम्मीद है. सम्मेलन में पांच हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे.

ऑस्ट्रेलिया के साथ शुरू हो रही क्रिकेट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा

ऑस्ट्रेलिया के साथ 23 नवंबर से शुरू हो रही पांच ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. सूर्यकुमार यादव को कप्‍तान बनाया गया है. पहले तीन मैचों में रितुराज गायकवाड़ उप-कप्तान होंगे जबकि श्रेयस अय्यर चौथे और पांचवें मैच में उप-कप्तान की जिम्‍मेदारी निभाएंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top