EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19-21 सितम्बर 2023

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

19 सितम्बर से संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नये संसद भवन में शुरू हुई

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 19 सितम्बर से नये संसद भवन में शुरू हुई. यह संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 से 21 सितम्बर तक के लिए संसद के विशेष सत्र बुलाया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरानी संसद का नाम ‘संविधान सदन’ रखने का प्रस्ताव रखा. बाद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी.

नया संसद: एक दृष्टि

  • प्रधानमंत्री मोदी ने मई 2023 में नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया था. नया संसद भवन रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के नये भवन की आधारशिला 10 दिसम्‍बर 2020 को रखी थी.
  • नया संसद भवन त्रिकोणीय है जिसका निर्माण 65 हजार वर्ग मीटर में किया गया है. पर्यावरण अनुकूल होने के कारण इस भवन को प्लेटिनम रेटिंग दी गई है और यह भवन पर्यावरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दर्शाता है.
  • लोकसभा चैम्बर को राष्ट्रीय पक्षी मोर की थीम पर बनाया गया है, जहां की क्षमता 888 सीट है, वहीं राज्यसभा चैम्बर को राष्ट्रीय फूल कमल की थीम पर बनाया गया है और इसमें 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है. लोकसभा चैम्बर संयुक्त सत्र के लिए 1272 सीटों को समायोजित करने में सक्षम होगा.

संविधान सदन (पुरानी संसद) का निर्माण: मुख्य तिथि

  • 12 फरवरी, 1921: ‘ड्यूक ऑफ कनॉट’ ने संसद भवन की आधारशिला रखी. उस समय इसे ‘काउंसिल हाउस’ कहा जाता था.
  • 18 जनवरी, 1927: तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड इरविन ने संसद भवन का उद्घाटन किया.
  • 9 दिसंबर, 1946: संविधान सभा की पहली बैठक.
  • 14-15 अगस्त, 1947: संविधान सभा के मध्यरात्रि सत्र में सत्ता का हस्तांतरण.
  • 15 अगस्त, 1987: तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद पुस्तकालय की नींव रखी.
  • 19 सितम्बर, 2023: इस संसद भवन का नाम ‘संविधान सदन’ रखा गया.

21 सितम्बर: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (International Day of Peace) मनाया जाता है. इस दिन को शांति के लिए समर्पित किया गया है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाना और शांति के आदर्शों को बढाना है.

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2023 का मुख्य विषय (थीम) ‘शांति के लिए कार्रवाई: #वैश्विक लक्ष्यों के लिए हमारी महत्वाकांक्षा’ (Actions for Peace: Our Ambition for the #GlobalGoals) है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में वर्ष 1981 में अन्तर्राष्ट्रीय शांति दिवस का प्रस्ताव रखा गया था. शुरुआत में इस दिन को सितंबर के तीसरे मंगलवार को बनाने के लिए तय किय गया था, इसके बाद 2001 में इसको बदलकर 21 सितंबर को तय किया गया. पहला अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 1981 में मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

चौथा नदी उत्सव नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है

चौथा नदी उत्सव 20 से 22 सितम्बर तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष का विषय यमुना नदी पर केंद्रित है. इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक मेला, वृत्तचित्र फिल्म महोत्सव और कठपुतलीशो सहित कई प्रकार के कार्यक्रम होंगे.

पाकिस्तान में अगला आम चुनाव जनवरी 2024 में होगा

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने अगला आम चुनाव जनवरी 2024 में कराए जाने की घोषणा की है. 9 अगस्त को शहबाज़ शरीफ़ के नेतृत्व वाली सरकार ने नेशनल असेंबलीभंग कर दी थी. इस समय कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री के रूप में अनवर-उल-हक-काकर कर रहे हैं.

चुनावों को लेकर जागरूकता फैलाने लिए कॉमिक लॉन्च

मुख्य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्तों अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के साथ कॉमिक चाचा चौधरी और चुनावी दंगल लॉन्च किया. लोगों के बीच चुनावों को लेकर जागरूकता फैलाने और युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए निर्वाचन आयोग और प्राण कॉमिक्स की यह संयुक्त पहल है.

5 अक्टूबर से शुरू हो रहे क्रिकेट विश्‍वकप का थीम सॉन्‍ग आज जारी

भारत में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट विश्‍वकप का थीम सॉन्‍ग आज जारी कर दिया गया है. इसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया है. विश्‍वकप के मुकाबले देशभर के 10 शहरों में खेले जाएंगे. पहला मैच इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में होगा.

नई दिल्ली में एशिया प्रशांत क्षेत्र के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों का सम्मेलन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में 22 सितम्बर को एशिया प्रशांत क्षेत्र के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी. दो दिन का यह सम्मेलन मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा की 75वीं वर्षगांठ और राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों तथा पेरिस नियमों के 30 साल पूरे होने के सिलसिले में आयोजित किया जा रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top